फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आज जिला समाज कल्याण अधिकारी ममता शर्मा द्वारा सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक वृद्धा महिला ने मंच से भावुक होकर सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब किसी और सहायता की ज़रूरत नहीं, सरकार ने सब कुछ दे दिया है — यह शब्द थे श्रीमती बिमला देवी के, जिन्हें सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत समय पर उनकी पहली पेंशन प्राप्त हुई। पेंशन मिलते ही बिमला देवी की आंखों में संतोष और चेहरे पर मुस्कान साफ़ झलक रही थी। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को लाभकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, विकलांगों तथा अन्य पात्र व्यक्तियों की पेंशन की लंबित फाइलों को प्राथमिकता से निपटाया गया। श्रीमती बिमला देवी, जो पिछले कई महीनों से पेंशन की प्रतीक्षा कर रही थीं, ने पहली पेंशन प्राप्त होते ही भावुक होकर कहा: आपसे (अधिकारी से) मिलने के बाद अब कोई और ज़रूरत नहीं रही। सरकार ने हमें हमारी पेंशन देकर बहुत बड़ी राहत दी है। इसके लिए मैं तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

