फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज सेक्टर-2 में एक्सिस बैंक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और भारी संख्या में स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए विपुल गोयल ने कहा कि बैंकिंग प्रणाली अब केवल लेन-देन का माध्यम नहीं, बल्कि आम जन के दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अपने ही क्षेत्र में नई शाखाओं के खुलने से लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं प्राप्त होती हैं, जिससे न केवल समय…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। सेक्टर-25 क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह उस समय हुआ, जब युवक अपनी कंपनी से नाइट ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सचिन (35) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का रहने वाला था। वह पिछले करीब पांच वर्षों से फरीदाबाद के सेक्टर-25 स्थित कृष्ण नगर में किराए पर रह रहा था। सचिन नाइट…
फरीदाबाद। जिला कारागार फरीदाबाद में जेल प्रशासन की सतर्कता, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था तथा त्वरित कार्रवाई के चलते नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी एक गंभीर साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। सूचना के आधार पर उप अधीक्षक (सुरक्षा) की निगरानी में गठित जेल स्टाफ की विशेष टीम द्वारा सोमवार को सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बैरक नंबर-18 के समीप तीसरे कोर्ट की दीवार के पास टेप में लिपटी एक बॉल बरामद की गई, जो पीले, सफेद एवं गुलाबी रंग की थी तथा जिस पर राजा गोल्ड अंकित था। जांच करने पर बॉल के भीतर सुल्फानुमा नशीला…
फरीदाबाद। जिन हाथों ने कभी अपराध किया, आज वही हाथ सृजन के औज़ार गढ़ रहे हैं, यह पंक्ति 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में हरियाणा कारागार विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पूरी तरह साकार होती दिखाई दे रही है। यह स्टॉल न केवल हस्तशिल्प उत्पादों की वजह से, बल्कि अपने पीछे छिपी सुधार, पुनर्वास और परिवर्तन की प्रेरक कहानी के कारण भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। हरियाणा सरकार बंदियों को अपराध की दुनिया से बाहर निकालकर सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन की ओर ले जाने के उद्देश्य से कारागारों में व्यापक सुधारात्मक एवं पुनर्वास कार्यक्रम…
फरीदाबाद। पर्यटन विभाग द्वारा फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित 39 वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में हरियाणा, थीम स्टेट मेघालय व उत्तर प्रदेश के साथ-साथ विभिन्न राज्यों व विदेशों के शिल्पकारों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प, हैंडलूम,जैविक उत्पाद, सजावटी वस्तुएं,और दैनिक उपयोग की वस्तुएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह मेला ग्रामीण हस्तशिल्प,संस्कृति और व्यंजनों का अद्भुत संगम बना है, जहां हरियाणा सहित देश व विदेश से आए शिल्पकार अपने उत्पादों का प्रदर्शन व विक्री कर रहे है। देश व विदेश से आए शिल्पकारों द्वारा सूरजकुंड मेले की खूब सराहना की जा रही है। सूरजकुंड का यह मेला न केवल…
फरीदाबाद। 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले के तीसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में भक्ति की अनूठी छटा दिखाई दी। सोमवार देर शाम देशभर में अपनी मधुर आवाज और भावपूर्ण भजनों के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर भजन गायक हेमंत बृजवासी के भजनों ने मेला परिसर को भक्तिमय बना दिया। जैसे ही हेमंत बृजवासी मुख्य चौपाल के मंच पर पहुंचे, पांडाल तालियों की गूंज से भर उठा और उपस्थित जनसमूह में श्रद्धा भाव से खासा उत्साह देखने को मिला। हेमंत बृजवासी द्वारा सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत जय राधे-राधे भजन से हुई, इसके पश्चात किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम, दीवाना राधे का और…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को इलेक्शन कमिशन पर सवाल उठाया कि चुनाव से ठीक पहले SIR क्यों किया जा रहा है? चार राज्य बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम में चुनाव होने है। SIR तीन राज्यों में हो रहा है, लेकिन भाजपा-शासित असम में नहीं। क्योंकि वह ‘डबल इंजन’ राज्य है। ममता बनर्जी ने घुसपैठियों पर कहा कि ये लोग (BJP) घुसपैठियों की बात करते हैं लेकिन ये तो आपकी जिम्मेदारी है। बॉर्डर की रखवाली केंद्र की जिम्मेदारी है। ऐसे में घुसपैठ के लिए वही जिम्मेदार है। ममता बनर्जी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बातें…
एअर इंडिया ने अपने सभी 787 ड्रीमलाइनर विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की दोबारा जांच कर दी है। यह फैसला लंदन के हीथ्रो से बेंगलुरु विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में गड़बड़ी के बाद लिया गया है। विमान में 200 यात्री सवार थे। एयर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनीष उप्पल ने बोइंग 787 के पायलटों को ईमेल भेजकर यह जानकारी दी। फिलहाल एयर इंडिया के बेड़े में 32 बोइंग 787 विमान हैं। सोमवार को एक पायलट ने बोइंग 787 विमान में फ्यूल कंट्रोल स्विच से जुड़ी खराबी की रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि स्विच लॉक हो गया है।…
लोकसभा में मंगलवार को भी राहुल गांधी चीनी टैंक घुसपैठ मुद्दे पर भाषण दे रहे थे। इस दौरान कांग्रेस सांसद के यार कहने पर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी भड़क गए। वहीं, विपक्षी सांसदों ने दो बार स्पीकर चेयर की तरफ पेपर उछाले। सदन के बाहर राहुल-प्रियंका गले में हाथ डालकर साथ जाते दिखे। लोकसभा में राहुल गांधी के जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब से जुड़े लेख का हवाला देने पर हंगामा मच गया। इस दौरान किरेन रिजिजू और केसी वेणुगोपाल आमने-सामने आ गए। वेणुगोपाल ने मंत्री पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल ने कहा- यार,…
लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। राहुल ने मंगलवार दोपहर 2 बजे पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया। कहा- मुझे बोलने दिया जाए। उनके यह कहते ही एनडीए के सांसदों ने टोकना शुरू कर दिया। आज वे 14 मिनट तक बोलने की कोशिश करते रहे। इस बीच हंगामा तेज होता गया। राहुल ने सोमवार को भी 46 मिनट तक अपनी बात कहने की कोशिश की थी। आज हंगामा बढ़ने पर स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने राहुल को रोका और दूसरी पार्टियों के सांसदों को बोलने को कहा,…

