फरीदाबाद । हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज कैली अंडरपास के नजदीक एचएसवीपी (HSVP) की ग्रीन बेल्ट पर भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के जन्मदिन के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 69 त्रिवेणी के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने स्वयं पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर बल दिया। उनके साथ बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा,…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद । फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में आयोजित किए जा रहे 39वें सूरजकुंड इंटरनेशनल आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल में आने वाले पर्यटकों के लिए अब टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और भी आसान व सरल कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन-डीएमआरसी की सारथी ऐप को सूरजकुंड मेले के लिए आधिकारिक ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के रूप में उपलब्ध कराया गया है। अब सूरजकुंड मेला देखने आने वाले पर्यटकों को टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सूरजकुंड मेले के लिए लिए जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर घर बैठे ही आसानी से ऑनलाइन टिकट…
फरीदाबाद । नगर निगम आयुक्त (कमिश्नर) धीरेंद्र खड़गटा ने शहर के सभी बल्क वेस्ट जेनरेटरों (BWG) को कचरा प्रबंधन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी बल्क वेस्ट जेनरेटरों को अपने कचरे का स्रोत पर ही गीला और सूखा पृथक्करण करना अनिवार्य होगा तथा निर्धारित नियमों के अनुसार उसका निस्तारण सुनिश्चित करना होगा। निगम आयुक्त ने कहा कि जो संस्थान स्वयं कचरे का निस्तारण नहीं कर रहे हैं, वे कचरा केवल अधिकृत वेंडर को ही सौंपें और वह भी गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके। बिना पृथक्करण के कचरा उठवाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।…
फरीदाबाद । हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल ने आज सेक्टर-16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस केंद्रीय बजट में किए गए सुधारों तथा हरियाणा एवं विशेष रूप से फरीदाबाद को मिलने वाले बजटीय लाभों पर केंद्रित रही। विपुल गोयल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 केवल भाषणों और नारों पर आधारित नहीं है बल्कि काम करके दिखाने की सोच का स्पष्ट उदाहरण है इस बजट की मूल भावना Reforms over Rhetoric है, यानी बयानबाज़ी नहीं बल्कि ठोस और ज़मीन पर…
NCP(SP) चीफ शरद पवार ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के बीच विलय की चर्चा में शामिल नहीं थे। इसलिए उन्हें इस पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। शरद ने दावा किया कि NCP (SP) नेता जयंत पाटिल और उनके भतीजे और NCP चीफ अजित पवार विलय की बातचीत का नेतृत्व कर रहे थे। दरअसल CM फडणवीस ने पिछले दिनों कहा था कि अगर NCP मर्जर की बातचीत सच में चल रही होती, तो अजित पवार ने उनके साथ यह बात शेयर की होती। महाराष्ट्र के पूर्व…
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) मामले पर सुनवाई की। जहां राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी वकीलों के साथ मौजूद रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग के निशाने पर है। जो काम 2 साल में होना था, उसे 3 महीने में करवाया जा रहा है। सुनवाई के बाद CJI सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि असली लोग चुनावी सूची में बने रहने चाहिए। ममता की याचिका पर बेंच ने चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी से 9 फरवरी तक जवाब मांगा। सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में यह…
आर्मी चीफ एमएम नरवणे की जिस किताब को लेकर संसद में दो दिन से हंगामा हो रहा है। राहुल गांधी बुधवार को वही किताब लेकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर आज पीएम आए तो उन्हें यह किताब दूंगा। राहुल ने किताब का वह पेज खोलकर दिखाया, जिसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री ने आर्मी चीफ से कहा था- जो उचित समझो वह करो!। राहुल ने कहा कि सरकार और रक्षा मंत्री कह रहे है कि किताब का अस्तित्व नहीं है। देखिए यह रही किताब। राहुल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री आज लोकसभा में आने की हिम्मत करेंगे।…
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के एक साल के भीतर NDA सरकार फिर से बहाल होने जा रही है। विधायक दल का नेता युमनाम खेमचंद सिंह बुधवार सुबह वरिष्ठ भाजपा नेताओं और विधायकों के साथ चार्टर्ड विमान से इंफाल पहुंचे और राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक मुख्यमंत्री के रूप में खेमचंद का शपथग्रहण शाम 6 बजे लोकभवन में होगा। खेमचंद के साथ दो सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होंगे, ताकि सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित किया जा सके। डिप्टी सीएम में कुकी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने…
विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई, जिसके बाद शाम 5 बजे सदन को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। हंगामे के कारण पीएम नरेंद्र मोदी का आज शाम 5 बजे होने वाले राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर संबोधन भी टल गया। संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में विपक्ष और बीजेपी सांसदों के बीच भी बहस हुई है। ऑफिस का जो वीडियो सामने आया है इसमें विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू से कुछ कहती नजर आ रही…
हरियाणा रैड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार तथा आयुष सिन्हा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार सचिव बिजेंद्र सोरोत के नेतृत्व में 39वे सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले मे सेवा अभियान संचालित किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में संरक्षक विमल खंडेलवाल एवं पुरुषोत्तम सैनी सहित सभी वरिष्ठ सदस्यों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है। 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले इस हस्तशिल्प मेले मे डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय, के एल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय फरीदाबाद और अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के लगभग 50 प्रशिक्षित यूथ रैड क्रॉस…

