गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में कहा कि, ममता सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। बंगाल के लोग TMC को उखाड़ फेकेंगे। इनकी विदाई का समय आ गया है। ममता जी को SIR का जितना विरोध करना हैं कर लें। मतदाता सूची से घुसपैठियों को निकालना ही पड़ेगा। जो बचे घुसपैठिये रह जाएंगे वो भाजपा का सीएम आकर निकाल देगा। साल 2026 TMC को ‘टाटा, बाय-बाय’ कहने का साल है। साल 2026 TMC को ‘टाटा, बाय-बाय’ कहने का साल है। TMC तो कम्युनिस्टों से भी आगे निकल गई है। जब मैं पहले आया था,…
Author: Samachar Ambar
इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद ने 31 जनवरी को भगवान नित्यानंद प्रभु के अवतार दिवस का भव्य उत्सव मनाया। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान नित्यानंद प्रभु भगवान बलराम के अवतार माने जाते हैं और चैतन्य महाप्रभु के अवतार के साथी हैं। कलियुग में भगवान कृष्ण चैतन्य महाप्रभु के रूप में और भगवान बलराम नित्यानंद प्रभु के रूप में अवतरित हुए, ताकि पूरे विश्व को कृष्ण भक्ति का संदेश दिया जा सके। उनकी अनंत कृपा और प्रेम से भक्तों को जीवन में सुख और शांति मिलती है। गुरु को भगवान नित्यानंद प्रभु का प्रतिनिधि माना जाता…
महाराष्ट्र में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर शरद पवार ने शनिवार को कहा, ‘यह अजित पवार की भी इच्छा थी। इसे जरूर पूरा होना चाहिए।’ शरद ने कहा कि अजित, शशिकांत शिंदे और जयंत पाटिल ने दोनों गुटों के विलय के बारे में बातचीत शुरू की थी। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को विलय का ऐलान होना था लेकिन दुर्भाग्य से, अजित उससे पहले हमें छोड़कर चले गए। सूत्रों के मुताबिक अजित ने 17 जनवरी को बारामती में शरद पवार से मुलाकात की थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विलय पर चर्चा हुई…
फरीदाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 78वीं आज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में सैक्टर-9 में पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्री कौशिक ने राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए व सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का…
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की करीब ढाई एकड़ जमीन पर किए कब्जे को छुड़वाने के लिए शुक्रवार भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा बल्लबभगढ़ की त्रिखा कालोनी में पहुंचे। इस दौरान कालोनी के लोगों ने घरों को खाली करने के लिए दो दिन का समय मांगा है। विधायक का कहना है कि दो दिन के बाद फिर से कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। दरअसल त्रिखा कालोनी में एचएसवीपी की जमीन पर लोगों ने कब्जे किए हुए है। किसी ने डेयरी बनाई हुई है, तो कोई छोटा मकान बनाकर रह रहा है। शुक्रवार को नगर निगम और एचएसवीपी के अधिकारी मौके…
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस परिवार के आठ पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-21सी में एक सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त नरेन्द्र कुमार, भलाई निरीक्षक सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले इंस्पेक्टर नरेश कुमार, इंस्पेक्टर भवर सिंह, इंस्पेक्टर सतपाल, एएसआई/ईएसआई सुंदर सिंह, एएसआई सहदेव सिंह, एएसआई/ईएसआई आस मोहम्मद, ईएसआई अशोक कुमार एवं ईएसआई रविन्द्र कुमार की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में…
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सांसद जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में ‘विकसित भारत-जी-राम-जी’ कानून निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक गांव सशक्त नहीं होंगे, तब तक देश का विकास संभव नहीं है। यह कानून गांवों को आत्मनिर्भर बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। यह कानून भारत के ग्रामीण अंचलों के समग्र और संतुलित विकास की दिशा में एक ठोस कदम है। श्री गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता…
फरीदाबाद। हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सूरजकुंड में आयोजित होने वाले 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले-2026 की तैयारियों को लेकर एक व्यापक समीक्षा बैठक की। इसके उपरांत उन्होंने मौके पर पहुंचकर मेले की तैयारियों का निरीक्षण भी किया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले की सभी व्यवस्थाएं समय पर और उच्च गुणवत्ता के…
प्रयागराज माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मुझसे शंकराचार्य होने का प्रमाण पत्र मांगा गया। मैंने वह दे दिया। मेरे प्रमाण सच्चे थे, इसलिए उन्हें मानना पड़ा। अब प्रमाण मांगने का समय पीछे छूट गया। अब मुख्यमंत्री को अपने हिंदू होने का प्रमाण देना चाहिए। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य घेराबंदी करके गोहत्या बंदी की मांग करने वालों पर तरह-तरह के हमले कर रहे। अगर आप सच में हिंदू हैं, तो गो-माता को राज्य माता घोषित करें। यूपी से गोमांस…
राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा (23) की विवादित मौत के बाद आज उन्हें समाधि दी गई। बाईसा को बुधवार को जोधपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। कुछ मिनटों बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। प्रेम बाईसा के पिता वीरमनाथ का दावा है कि उन्हें केवल मामूली जुकाम था। जोधपुर के ही आश्रम में उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया था, इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हॉस्पिटल में मौत के बाद उनका एक कथित सुसाइड नोट सामने आया था। इसके बाद साध्वी से जुड़ा पुराना ब्लैकमेलिंग केस फिर चर्चा में आ गया है। वहीं,…

