महाराष्ट्र के मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें उनके घर पहुंचीं। रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। उनके घर के पास बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के घर हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि ये घटना शनिवार रात करीब 3 बजे हुई। अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।…
Author: Samachar Ambar
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक फरवरी का महीना सामान्य से ज्यादा गर्म रह सकता है। IMD डायरेक्टर ने बताया कि फरवरी में रातें कम ठंडी और दिन ज्यादा गर्म हो सकते हैं। इसका कारण ला-नीना का कमजोर होना बताया जा रहा है। हालांकि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है। इससे अगले 2 दिन उत्तर-पश्चिम और हिमालयी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी होगी। रविवार को राजस्थान, एमपी, यूपी, हिमाचल और हरियाणा में बारिश, ओलावृष्टि और घना कोहरा रहा, जिससे फसलों को नुकसान हुआ। रविवार सुबह देश के 5 राज्यों यूपी, पंजाब, मेघालय, मध्य प्रदेश और हरियाणा के कुल 11 जिलों में तापमान…
पीएम मोदी ने आम बजट को युवाओं को बजट बताया है। कहा कि देश में रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी है। ये स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करने का प्रयास है। सबसे बड़ी पूंजी नागरिक, इसी में निवेश किया। उधर विपक्ष ने बजट को निराशाजनक बताया। राहुल गांधी ने कहा, युवाओं के लिए रोजगार वाला बजट नहीं है। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर गिर रहा है। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरेलू बचत में भारी गिरावट आ रही है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह बेहद ही बिखरा बजट है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार…
फरीदाबाद । हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला-2026 के अंतर्गत सोलो सिंगिंग एवं डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित होगी। यह सांस्कृतिक प्रतियोगिता 1 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन सूरजकुंड मेले की छोटी चौपाल में किया जाएगा। सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए खुली प्रतियोगिता : सोलो सिंगिंग एवं डांस प्रतियोगिता सभी के लिए खुली है। इसमें शास्त्रीय, लोक, देशभक्ति, बॉलीवुड और फ्यूजन…
फरीदाबाद । जिला फरीदाबाद के सूरजकुंड में शनिवार को‘लोकल टू ग्लोबल – आत्मनिर्भर भारत की पहचान’ थीम पर आधारित 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल-2026 का शनिवार को भव्य उद्घाटन हो गया। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला इस वर्ष शिल्प के साथ-साथ संगीत, नृत्य, लोककला, सूफी रंग और हास्य की भव्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। मेले के दौरान 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन मुख्य चौपाल एवं महा स्टेज पर देश-विदेश के ख्याति प्राप्त लोक कलाकार, शास्त्रीय एवं बॉलीवुड गायक, सूफी बैंड्स, हास्य कलाकार और नृत्य दल अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। ये सांस्कृतिक संध्याएं सूरजकुंड मेले का प्रमुख…
सूरजकुंड (फरीदाबाद)। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड में शनिवार से 39वां इंटरनेशनल आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल भव्य रूप से आरंभ हो गया। मेले का उद्घाटन भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति में किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने मेला परिसर का भ्रमण किया और देश-विदेश से आए शिल्पकारों की कलाकृतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। मेले में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजऩ ‘आत्मनिर्भर भारत’ की सजीव झलक देखने को मिल रही है। पारंपरिक शिल्प,…
फरीदाबाद । हरियाणा के सूरजकुंड में आज 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला-2026 का भव्य आगाज हुआ, जो 15 फरवरी तक चलेगा। भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी.राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, मेले में सहयोगी देश मिस्र के एम्बेसडर कमल जायद ग़लाल, हरियाणा के राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, हरियाणा के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम , भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीवत्स…
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री शनिवार को कानपुर में अपने घर पहुंचे। केशव नगर स्थित आवास पहुंचते ही घर की महिलाओं ने शंखनाद से उनका स्वागत किया। मां गीता अग्निहोत्री ने माला पहनाकर गले से लगाया। समर्थकों ने भी अलंकार अग्निहोत्री को फूल-माला से लाद दिया। लोगों ने नारेबाजी की- देखो-देखो शेर आया…। जमकर डांस किया। अलंकार ने सभी का अभिनंदन स्वीकार किया। दैनिक भास्कर से बातचीत में अलंकार ने कहा- वह दो से तीन दिन में प्लान बनाकर शंकराचार्य से मिलने जाएंगे। फिलहाल शंकराचार्य की तरफ से दिए…
तिरुपति मंदिर के लड्डू में मिलावट के मामले में मंदिर के बोर्ड तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम(TTD) ने कहा का उसने किसी को भी क्लीनचिट नहीं दी है। बोर्ड के चेयरमैन बीआर नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति में पद्मावती रेस्ट हाउस में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि SIT की चार्जशीट में श्रीवारी लड्डू बनाने में मिलावटी घी की मौजूदगी साफ तौर पर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ समूह झूठा दावा करके भक्तों को गुमराह कर रहे हैं कि इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई है। दरअसल, सीबीआई ने फाइनल चार्जशीट में कहा है कि लड्डुओं में…
कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने शुक्रवार को सेंट्रल बेंगलुरु में रिचमंड सर्कल के पास कंपनी के ऑफिस में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3.15 बजे हुई। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से इनकम टैक्स (IT) विभाग की तलाशी चल रही थी। रॉय की सुसाइड के बाद आयकर अधिकारी रेड की प्रोसेस बीच में छोड़कर चले गए। रॉय की नेटवर्थ 9 हजार करोड़ रुपए थी। उनके पास प्राइवेट जेट और 200 से ज्यादा लग्जरी कारें थीं। इनमें से 12 रोल्स रॉयस भी शामिल हैं। मूल रूप से केरल के रहने वाले…

