Author: Samachar Ambar

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में पिछले 15 दिन से चल रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। आंधी, बारिश और ओले गिरने से इन राज्यों में पारा 40°C से नीचे पहुंच गया है। आज भी हिमाचल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, राजस्थान समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा 3 घंटे तक रुकी रही। हालांकि, शनिवार को देश के 36 शहरों में पारा 40°C से ज्यादा रहा। महाराष्ट्र के विदर्भ में तापमान अभी भी 44°C से ज्यादा है। यहां का चंद्रपुर (चांदा)…

Read More

देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने रविवार को पदभार संभाल लिया। दिल्ली में उन्हें साउथ ब्लॅाक लॅान्स में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे देश के तीसरे CDS है। उन्होंने जनरल अनिल चौहान की जगह ली है। जनरल चौहान शनिवार को रिटायर हुए थे। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, रक्षा मंत्रालय और सभी संबंधित संस्थान देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एकजुट हैं। नए CDS सुब्रमणि के सामने पहला टास्क सेना में थिएटर कमांड मॉडल को लागू करने को होगा। दरअसल एक दिन पहले सेना…

Read More

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने CBSE 12वीं क्लास के छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छात्रों से बातचीत का वीडियो पोस्ट किया और ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। वीडियो में राहुल ने छात्रों से उनकी परेशानी के बारे में पूछा। उन्होंने कहा- स्टूडेंट्स ने CBSE और मोदी सरकार से सिर्फ कुछ आसान सवाल पूछे थे, लेकिन जवाब के बजाय उनका अपमान किया गया। उन्हें एंटी-नेशनल, जासूस और आतंकवाद जैसे नाम दिए गए। राहुल ने जिन छात्रों से बात की, उनमें वेदांत भी शामिल थे। वेदांत…

Read More

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी वीडियो फुटेज के आधार पर रातभर चली छापेमारी के बाद हुई। ममता बनर्जी ने हमले को साजिश बताते हुए कहा कि अगर अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना होता तो उनकी जान जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती अभिषेक को जल्द डिस्चार्ज कराने के लिए भाजपा नेताओं और पुलिस ने दबाव बनाया। अभिषेक पर शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में हमला हुआ था, जहां वे चुनाव बाद हिंसा के पीड़ित कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे। हमले के…

Read More

फरीदाबाद। शुक्रवार की रात को एनआईटी 3 स्थित शिव मंदिर एवं नेहरू कालोनी स्थित बरसों पुरानी मस्जिद को तोड़े जाने को लेकर काँग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने अपना आक्रोश प्रकट किया। रात के अंधेरे में की गई इस कार्यवाही को उन्होंने निंदनीय एवं शर्मनाक करार दिया। विजय प्रताप ने कहा कि सरकार की किसी योजना के बीच में अगर यह मंदिर एवं मस्जिद आ रहे थे तो, पहले लोगों से बात करनी चाहिए थी, इस प्रकार चोरों की तरह कार्यवाही करना उचित नहीं है। विजय प्रताप ने मौका स्थल पर जाकर जायज लिया और वहाँ मौजूद लोगों से हालात…

Read More

फरीदाबाद। भाजपा फरीदाबाद जिला प्रशिक्षण वर्ग में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सरकार की गरीब कल्याण योजनायें विषय पर अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष देश और प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को आधार बनाकर भाजपा सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के सशक्तिकरण…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद में नगर निगम ने एक शिव मंदिर और मस्जिद पर बुलडोजर चलवा दिया। इसके साथ ही कई अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया। शनिवार सुबह तक प्रशासन की कार्रवाई चलती रही। सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सरकार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनआईटी क्षेत्र में करीब 21 घंटे तक इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है। एलिवेटेड रोड और आरआरटीएस कॉरिडोर निर्माण के लिए ये कार्रवाई की गई है। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कई रोड भी बंद कर दी है। गुरुग्राम जाने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट…

Read More

फरीदाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा है कि संगठन, राष्ट्र निर्माण और पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र प्रथम के संकल्प को जीवन का मूल मंत्र बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। अरुण सिंह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत फरीदाबाद महानगर जिला वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन बतौर मुख्यातिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा…

Read More

फरीदाबाद । उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रव्यापी स्तर पर 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – 1000 वर्ष की धैर्यगाथा, अटूट आस्था’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक अभियान के अंतर्गत हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन दर्शन करवाने हेतु विशेष तीर्थ यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 8 जून 2026 को श्रद्धालुओं के लिए विशेष रेल सेवा…

Read More

साहिबाबाद। मारवाड़ी युवा मंच नवचेतना शाखा का शपथ ग्रहण एवं शपथ विधि समारोह युवा भवन, साहिबाबाद में बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक एकता का प्रेरणादायी स्वरूप देखने को मिला। नई टीम ने सेवा, संस्कार एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में ऊर्जा, अपनापन एवं सामाजिक समर्पण की अद्भुत झलक दिखाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष विमल खंडेलवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शाखा की सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का…

Read More