Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। फरीदाबाद में पांच सौ रुपए मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। साथ काम करने वाले युवक ने शराब के नशे में पहले बीयर की बोतल उसके सिर में फोड़ी। इसके बाद कांच गले में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनआईटी थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी सागर (26) के रूप में हुई है। वह आरोपी कालू के साथ चेन-कुप्पी…

Read More

गुजरात के बहुचर्चित भायली गैंगरेप मामले में सोमवार को वडोदरा कोर्ट ने पांचों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, कोर्ट ने पीड़िता को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। यह घटना 4 अक्टूबर 2024 की रात हुई थी। नवरात्रि के दौरान गरबा कार्यक्रम से लौट रही नाबालिग अपने दोस्त के साथ एक सुनसान जगह से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोक लिया था। दोस्त को बंधक बनाकर गैंगरेप किया था। 6 हजार पन्नों की थी चार्जशीट मामले की जांच…

Read More

दिल्ली के बवाना इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में तीन साल की छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल में काम करने वाले कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और उसे कई बार गलत तरीके से छुआ। बच्ची की मां ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा तो उससे इस बारे में पूछा। बच्ची ने मां को स्कूल में आने वाले एक ‘बैड अंकल’ के बारे में बताया। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता सकी, इसलिए उसके माता-पिता…

Read More

RSS प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को टोरंटो में ‘हिंदू विश्व बंधु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि मुश्किल वक्त में दूसरों की मदद करना भारत की पुरानी परंपरा रही है। दुनिया में कहीं भी संकट आया और भारत से मदद मांगी गई तो भारत ने कभी पीछे हटकर इनकार नहीं किया। कई बार भारत ने बिना मदद मांगे भी दूसरों की सहायता की है। भागवत ने कहा- भारत में विविधता एकता के खिलाफ नहीं, बल्कि उसकी खूबसूरती है। देश में अलग-अलग जाति, पंथ, भाषाएं और संस्कृतियां हैं, लेकिन ये सभी एक ही समाज का हिस्सा हैं। उन्होंने…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने 5 सितंबर को दिल्ली में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस मार्च से कोई अप्रिय घटना होगी, ऐसा मानने की कोई ठोस वजह नहीं है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि प्रशासन से उम्मीद है कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखेगा और सभी पक्षों को जिम्मेदारी से और कानून के मुताबिक काम करना सुनिश्चित करेगा। यह याचिका रिटायर्ड दिल्ली पुलिस अधिकारी राजेंद्र सिंह ने दाखिल की थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में होने वाले BRICS समिट को देखते हुए बड़े जुलूस और प्रदर्शन की…

Read More

महाराष्ट्र और दिल्ली में SIR के तहत 31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर रोल यानी प्रारूप मतदाता सूची जारी की गई। दिल्ली में कुल 1 करोड़ 45 लाख मतदाता हैं। इनमें से 47 लाख 56 हजार 722 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर हैं। वहीं, महाराष्ट्र में करीब 2 करोड़ 7 लाख मतदाताओं के नाम फिलहाल ड्राफ्ट रोल में नहीं हैं। डिजिटाइजेशन के लिए फॉर्म जमा न होने और अन्य तकनीकी कारणों से कई मतदाताओं के नाम फिलहाल इस सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। इनमें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लिकेट, विदेशी और अन्य मामले शामिल हैं। जिन लोगों के…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा में निजी कंपनी को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने की तैयारी के विरोध में हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज फरीदाबाद जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को ज्ञापन सौंपकर इस मामले को विधानसभा में उठाने की मांग की गई। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी ने कहा कि बिजली व्यवस्था प्रदेश की जनता से सीधे जुड़ा विषय है और इसे केवल मुनाफे के नजरिए से नहीं देखा जा सकता। उन्होंने मांग की कि एचईआरसी की एक्सपर्ट…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सीही के लोग इन दिनों नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है, गंदे पानी और बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण लोगों का जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर रविवार को हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने सीही गांव के शिव मंदिर मोरा चौक पहुंचकर लोगों का दुखड़ा सुना और वास्तविक स्थिति देखकर भाजपा सरकार को जमकर लताड़ा। इस दौरान श्री गौड़ ने कहा कि यह वह ऐतिहासिक गांव है, जिसे केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के मंत्री…

Read More

फरीदाबाद । हरियाणा में शहरी कचरा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं वैज्ञानिक बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। हिसार, अंबाला, फरीदाबाद और गुरुग्राम क्लस्टर में चार इंटीग्रेटेड वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इन संयंत्रों के शुरू होने के बाद प्रतिदिन कुल 5 हजार टन कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण किया जाएगा और इससे लगभग 50 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन होगा। चारों संयंत्रों के अक्टूबर 2028 तक शुरू होने की उम्मीद है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय…

Read More

उज्बेकिस्तान के दौरे पर गए पीएम मोदी को रविवार को राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ओली दाराजली दोस्लिक’ से सम्मानित किया। उज्बेक भाषा के इस शब्द का मतलब है- उच्च स्तरीय मित्रता। यह पीएम मोदी को मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। मोदी-शावकत के बीच ताशकंद में द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में भारत-उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम सप्लाई पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने 2030 तक सालाना द्विपक्षीय व्यापार को 5 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। अभी दोनों देशों के बीच व्यापार 1 अरब डॉलर से ज्यादा है। बैठक के बाद पीएम ने मीडिया…

Read More