फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के निमित जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 से गुजरात के मुख्यमंत्री और 2014 में देश के प्रधानमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा और समर्पण की यात्रा के 25 वर्ष अनुकरणीय और प्रेरणादायी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा के विजन के साथ राष्ट्र और समाज के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा है कि विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है, पिछले 12 सालों में भाजपा सरकार ने विकास के मामले में देश-प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया है। कांग्रेसी भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास को पचा नहीं पा रहे है इसलिए अनाप-शनाप बयानबाजी करके विकास में बाधक बन रहे है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूर्वमंत्री का परिवार भ्रष्टाचार का जन्मदाता रहा है, चाचा चौक से सोहना रोड और सोहना चौक से चाचा चौक की सडक़ों को दो-दो बनवाकर सरेआम भ्रष्टाचार मचाया गया, आज वह विकास की बातें शोभा नहीं…
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिष्टी मुखर्जी मंगलवार को बीरभूम जिले के कुसुंबा गांव के घर में फंदे से लटकी मिलीं। ब्रिष्टि, ममता के चचेरे भाई और तृणमूल नेता निहार मुखर्जी की बेटी थीं। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिष्टि बोलपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थीं। शिक्षक भर्ती घोटाला सामने आने के बाद 2024 में उनकी जॉब चली गई थी। इसके बाद से ही वे डिप्रेशन में थीं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल, 2024 को अवैध रूप से प्राप्त सभी 25,753 नौकरियां रद्द कर…
NCLT की 5-सदस्यीय बेंच ने मंगलवार को जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा के रीपेमेंट प्लान पर रोक लगा दी है। 25 अगस्त के आदेश में उनके ₹22,000 करोड़ से ज्यादा के बकाए कर्ज के बदले सिर्फ ₹6.25 करोड़ चुकाने के प्लान को मंजूरी दी गई थी कोर्ट ने सुभाष चंद्रा पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपनी किसी भी संपत्ति को बेचने या ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। सभी संबंधित पक्षों को नोटिस भी जारी किया है। यह NCLT के इतिहास में पहली बार है, जब पांच सदस्यीय बेंच बनाई गई है। बेंच की अध्यक्षता प्रेसिडेंट जस्टिस…
राहुल गांधी ने दिल्ली में 16 साल की नाबालिग से स्लीपर बस में गैंगरेप के मामले को लेकर केंद्र के साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 47 किमी चलती बस में लड़की के साथ गैंगरेप हुआ, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। किसी को जवाबदारी लेनी होगी। दरअसल, सोमवार को दिल्ली में नाबालिग से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, घटना 4 अगस्त की है, जिसकी जानकारी पुलिस ने 31 अगस्त को दी। बस के ड्राइवर-कंडक्टर को अरेस्ट कर लिया गया है। राहुल गांधी ने…
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। इसके बाद विमान को वापस मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया गया। फ्लाइट ने सुबह 9:16 बजे उड़ान भरी थी और 9:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। Flightradar24 के डेटा के मुताबिक वापस मुड़ते समय विमान करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान में 229 यात्री सवार थे। इंडिगो ने बताया कि विमान की फिलहाल मेंटेनेंस जांच की जा रही है। सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद ही विमान दोबारा उड़ान भरेगा। कंपनी ने कहा कि…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को 20 से 25 जुलाई के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR रद्द करने का आदेश दिया। कोर्ट ने साफ किया कि जिन प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड है, उन्हें इस राहत का फायदा नहीं मिलेगा। यह आदेश देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दर्ज मामलों पर लागू होगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विरोध मार्च वापस ले लिया। संगठन ने कहा कि केंद्र सरकार के आश्वासन और कोर्ट के फैसले के बाद यह फैसला लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट…
फरीदाबाद। नगर निगम और अग्निशमन विभाग के कर्मियों की हड़ताल सोमवार को 26वें दिन भी जारी रही। इतनी लंबी हड़ताल के बावजूद हड़ताली कर्मियों विशेषकर महिला कर्मचारियों के हौंसले बुलंद हैं। सोमवार को सेक्टर 3 रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन के प्रधान सुभाष लांबा व महासचिव रतनलाल राणा के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल हड़ताली कर्मियों के बीच नगर निगम मुख्यालय पहुंचा और 10-15 सालों से कार्यरत ठेका कर्मियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए भवी चंद व रणबीर सिंह के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए आर्थिक सहायता व पक्की नौकरी देने आदि मांगों और…
फरीदाबाद। फरीदाबाद शहर के औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले रसायन और दूसरे जहरीले पदार्थों वाले पानी को यमुना और नहरों तक पहुंचने से रोकने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जिले में 3 कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ष्टश्वञ्जक्क) लगाए जाएंगे। इन प्लांटों की कुल क्षमता 90 एमएलडी होगी। तीनों को तैयार करने में करीब 400 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। योजना के तहत सबसे बड़ा प्लांट प्रतापगढ़ में बनाया जाएगा। इसकी क्षमता 50 एमएलडी होगी। इसके अलावा मिर्जापुर में 25 एमएलडी और बादशाहपुर में 15 एमएलडी का प्लांट लगाया जाएगा। बादशाहपुर में काम पहले शुरू करने…
फरीदाबाद। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है और बिजली, पानी, सडक़, स्वास्थ्य तथा कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह बात आज सेक्टर-46 में आयोजित विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान कही। गुर्जर ने आज सेक्टर-46 और मेवला महाराज पुर में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से कम्युनिटी सेंटर के सौंदर्यीकरण तथा 35 लाख रुपये की लागत से…

