फरीदाबाद । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय मानव तस्करी दिवस के अवसर पर ग्राम महमदपुर, ग्राम अटाली तथा स्लम बस्ती, एसजीएम नगर, फरीदाबाद में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति जागरूक करना तथा इसकी रोकथाम के उपायों की जानकारी देना था। ये जागरूकता कार्यक्रम माननीय श्री संदीप गर्ग, जिला एवं सत्र न्यायाधीश–सह–अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के कुशल मार्गदर्शन में तथा श्रीमती रीतू यादव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी–सह–सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद की देखरेख में आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने आज नाहर सिंह पार्क में पहुंचकर शहीदी स्मारक के सौंदर्यकरण के कार्य का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने विजय नगर की गलियों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्य कर रहे ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि विकास कार्याे में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए, काम ऐसे किए जाएंगे और लोगों की आकांक्षओं पर खरे हुए। उन्होंने कहा कि विधायक पंडित मूलचंद शर्मा जी का लक्ष्य बल्लभगढ़ क्षेत्र को विकास के मामले में सबसे अव्वल क्षेत्र बनाना है और…
फरीदाबाद। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) कानून में बदलाव के प्रयासों के विरोध में रविवार को जिले के कांग्रेसी नेताओं ने एन.एच.-5 स्थित महात्मा गांधी पार्क में एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मनरेगा को कमजोर किए जाने के प्रयासों के खिलाफ आवाज़ बुलंद की गई और मजदूर-किसानों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस मौके पर विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमाार सिंगला, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक, पराग शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज,…
फरीदाबाद। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘सद्भाव यात्रा’ ने अपने 99वें दिन बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया, जहां बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल के संयोजन में अग्रवाल धर्मशाला में यात्रा का ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। युवाओं, महिलाओं, किसानों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीण समुदाय की बड़ी भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि सद्भाव यात्रा अब हरियाणा में सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने वाला…
दिल्ली में एक बुजुर्ग नॉन रेजिडेंट इंडियन (NRI) कपल को 17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 15 करोड़ रुपए की ठगी की गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ठगों ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर कहा था- आपके खाते में ब्लैक मनी है। अब उनके पैसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के जरिए वापस किए जाएंगे और पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। बुजुर्ग कपल ने शनिवार को दिल्ली पुलिस में FIR दर्ज कराई। पीड़ित कपल डॉ. ओम तनेजा और उनकी पत्नी डॉ. इंदिरा तनेजा करीब 48 साल तक…
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के दिमाग में ट्यूबलाइट है। उन्होंने कहा कि सरमा को संविधान की समझ नहीं है। ओवैसी ने शनिवार को कहा था इस देश की PM हिजाब वाली बेटी भी बन सकती है। इसके जवाब में हिमंत ने कहा था कि संवैधानिक रूप से इसपर कोई रोक नहीं है। कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है। लेकिन भारत एक हिंदू राष्ट्र है और प्रधानमंत्री हमेशा एक हिंदू व्यक्ति ही होगा। AIMIM प्रमुख ने मीडिया से बात करते हुए कहा- हिमंत ने संविधान…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि संघ बदला नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे विकसित हो रहा और समय के साथ उसका स्वरूप सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोग इसे बदलाव के रूप में देख रहे हैं, जबकि मूल विचार और चरित्र वही है। भागवत नई दिल्ली में RSS के 100 साल की यात्रा पर बनी फिल्म ‘शतक’ के गीतों के एल्बम लॉन्च कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर गायक सुखविंदर सिंह, फिल्म निर्देशक आशीष मल्ल, को-प्रोड्यूसर आशीष तिवारी और RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी भैयाजी जोशी भी मौजूद रहे। संघ प्रमुख ने…
संजय राउत का बयान ऐसे समय आया है, जब 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे एक साथ आए हैं। यह सुलह आगामी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव से पहले हुई है। इसके अलावा राउत ने कहा कि गठबंधन के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को कुछ मुद्दों पर समझौता करना होगा। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और भाई राज ठाकरे रविवार शाम को मुंबई के शिवाजी पार्क में जनसभा करेंगे। इससे पहले दोनों ने 9 जनवरी को नासिक में साथ जनसभा की थी। इस दोरान उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व के प्रति समर्पण पर सवाल उठाया था।…
गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर 1000 साल पहले हुए हमले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उस वक्त आतताई सोच रहे थे कि वे जीत गए हैं, लेकिन आज भी सोमनाथ मंदिर में फहरा रही ध्वजा बता रही है कि हिंदुस्तान की शक्ति क्या है। दुर्भाग्य से आज भी हमारे देश में वे ताकतें मौजूद हैं, जिन्होंने सोमनाथ के पुनर्निर्माण का विरोध किया था। पीएम ने नेहरू का नाम लिए बिना कहा कि जब सरदार पटेल ने सोमनाथ के पुनर्निर्माण की शपथ ली तो उन्हें भी रोकने की कोशिश की गई। दरअसल, 1951 में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा…
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-16 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि ठगों ने उससे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और खुद को एलकेपी सिक्योरिटीज़ लिमिटेड का कर्मचारी बताया। इसके बाद ठगों ने उसे शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। उनकी बातों में आकर उसने उनके बताए अनुसार एक एप डाउनलोड किया और उसके माध्यम से निवेश करना शुरू कर दिया। उसने…

