Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा व फायर विभाग का मॉस डपोटेशन( विशाल जनप्रतिनिधि मंडल ) ने आज सेक्टर 16 सागर सिनेमा पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल  गोयल से मुलाकात की। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री कर रहे थे। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने पालिका परिषद निगम व फायर के कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के लिए 5 फरवरी तक बैठक कर मांगो का समाधान करने  का आश्वासन दिया है। संघ ने फायर के अनुबंधित कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी, विभाग में समायोजन करने,…

Read More

फरीदाबाद।  मंत्री राजेश नागर ने आज सेक्टर 16 स्थित सर्किट हाउस में नगर निगम अधिकारियों के साथ मंथन बैठक की जिसमें उन्होंने आयुक्त धीरेंद्र खडगटा को विकास कार्यों में ढिलाई बरतने वाले ठेकेदारों एवं अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा।  बैठक में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सभी निगम पार्षद भी मौजूद रहे। मंत्री राजेश नागर ने एक-एक पार्षद से उनकी समस्याएं और मांगें जानी और निगम आयुक्त को सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के लिए कहा। नागर ने कहा कि सडक़, नाली, सीवर, पानी, सफाई जैसी चीजों पर प्राथमिकता से काम करें क्योंकि यह व्यक्ति की…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश के  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आज हरियाणा भवन में  डा. प्रीता पँवार ने अपनी पुस्तक, ‘जर्नी : ट्यू स्टोरी ऑफ ए सोल्जर’भेंट की जो लेखिका के सैन्य अधिकारी पिता मेजर शिवराज सिंह पँवार द्वारा लिखी गई डायरियों पर आधारित है । साथ ही जिला पुस्तकालयों  व राजकीय महाविद्यालयों में उक्त पुस्तक को संग्रहित करानें हेतु मुख्यमंत्री को डा. प्रीता पँवार जी द्वारा प्रार्थना पत्र भी दिया गया जिस  पर मुख्यमंत्री नें उपयुक्त कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसी अवसर पर एक सैनिक के जुझारु व्यक्तित्व पर लिखी उपरोक्त पुस्तक हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष भाजपा मोहनलाल बड़ौली को भी भेंट…

Read More

फरीदाबाद। भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम(मनरेगा) का नाम बदलने और इसके मूल प्रावधानों में बदलाव कर अधिनियम को कमजोर करने के विरोध में आज सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवादल की चेयरपर्सन पूनम चौहान व जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित अन्य नेताओं ने प्रैस वार्र्ता को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सेवादल की चेयरपर्सन पूनम चौहान, पंचकूला महिला विंग सेवादल की चेयरपर्सन सुनीता शर्मा का बुक्के देकर स्वागत किया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस…

Read More

गुजरात में गांधीनगर के शाहपुर में अमिताभ की 15 साल पहले खरीदी गई जमीन की कीमत 30 गुना बढ़ने का दावा किया जा रहा है। अमिताभ ने 2011 में अराध्या के जन्म के समय करीब 5.72 एकड़ (14 बीघा) जमीन 7 करोड़ रुपए में खरीदी थी। एक स्थानीय दिनेश ठाकोर ने दावा किया की यहां अब प्रति बीघा जमीन 15 करोड़ रुपये में बिक रही है। इस तरह से अमिताभ की जमीन की कीमत 203 करोड़ रुपये हो सकती है। हालांकि इसको लेकर रजिस्ट्रार ऑफिस से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। जमीन पर अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन ने…

Read More

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर केवल रुका है, खत्म नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स (CDF) जैसा नया पद बनाना पड़ा। ये पद तीनों सेनाओं को सेंट्रलाइज्ड करने के लिए बनाया गया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ने पाकिस्तान को संवैधानिक संशोधन करने के लिए मजबूर किया। ये इस बात का सबूत है कि पड़ोसी देश को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। अनिल चौहान ने शुक्रवार को पुणे पब्लिक पॉलिसी फेस्टिवल में ये बाते कहीं। उन्होंने कहा कि हम इमरजेंसी हालातों…

Read More

भारतीय नौसेना पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक नया नेवी बेस बनाने जा रही है। इंडिया टुडे ने रक्षा सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है। इसके मुताबिक, यह कदम चीन की बढ़ती नौसैनिक गतिविधियों और बांग्लादेश-पाकिस्तान से जुड़े बदलते क्षेत्रीय सुरक्षा हालात को देखते हुए उठाया जा रहा है। इसका मकसद उत्तरी बंगाल की खाड़ी में भारत की समुद्री मौजूदगी को मजबूत करना है। यह नया बेस एक पूर्ण नौसैनिक कमांड न होकर “नेवल डिटैचमेंट” के रूप में काम करेगा। यहां से छोटे वॉरशिप और हाईस्पीड बोट की तैनाती की जाएगी, ताकि समुद्री निगरानी और त्वरित कार्रवाई की…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। ED का आरोप है कि गुरुवार को पॉलिटिकल कंसलटेंट फर्म (I-PAC) के ऑफिस और उनके डायरेक्टर के घर हुई तलाशी के दौरान राज्य सरकार की ओर से रुकावट डाली गई। ED ने मामले की CBI जांच की मांग की है। इधर, पश्चिम बंगाल सरकार ने भी शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की है। सरकार ने मांग की है कि उसका पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित न किया जाए। इससे पहले शुक्रवार को ED ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया…

Read More

ओडिशा के राउरकेला में इंडिया वन एयर के 9 सीटर विमान की तकनीकी खराबी के बाद फोर्स लैंडिंग हुई। घटना शनिवार दोपहर 1.20 बजे राउरकेला से 15 Km दूर जाल्दा इलाके की है। घटना के वक्त फ्लाइट में 4 यात्री और दो पायलट मौजूद थे। सभी घायलों का इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि कर्मशिअल विमान VT KSS ने दोपहर 12.27 से भुवनेश्वनर से राउरकेला के लिए उड़ान भरी थी। 50 मिनट की उड़ान के बाद प्लेन में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने MAYDAY कॉल किया। इसके बाद खुले इलाके में फोर्स लैंडिंग कराई। हादसे की मुख्य…

Read More

फरीदाबाद । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन थानों के अंतर्गत अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होगा, वहां के संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ डिमोशन जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को फरीदाबाद में बजट पूर्व परामर्श बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बात वह पहले भी स्पष्ट…

Read More