फरीदाबाद। देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले राजा नाहर सिंह का जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा दायक है और जिस प्रकार से नाहर सिंह मैमोरियल सोयायटी हर साल राजा नाहर सिंह का बलिदान दिवस मनाती है वह अपने आप में बडी बात है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए बल्लभगढ के विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज जिन बच्चों को ज्ञान रत्न पुरुस्कार से नवाजा गया है मैं उनको भी बधाई देता हूं कि उन्होंने इस क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया। पंडित मूलचंद शर्मा आज दशहरा मैदान में राजा नाहर सिंह…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राइफल संघ द्वारा आयोजित भारत की सबसे प्रतिष्ठित शूटिंग प्रतियोगिताओं में से एक, 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2025 में मानव रचना शूटिंग अकादमी के निशानेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। पाली रेंज स्थित मानव रचना शूटिंग अकादमी के शॉटगन प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े खिलाडिय़ों ने नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में देशभर से आए हजारों निशानेबाज़ों के बीच ट्रैप और डबल ट्रैप स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अकादमी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप भारतीय शूटिंग की सर्वोच्च घरेलू प्रतियोगिता है और यह भविष्य…
फरीदाबाद । हरियाणा विज़न 2047 के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण को लेकर फरीदाबाद में आज प्री-बजट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं हितधारकों ने सहभागिता की। बैठक में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी उपस्थित रहे और बजट निर्माण की प्रक्रिया में सहभागिता की। प्री-बजट बैठक का उद्देश्य विभिन्न वर्गों से प्राप्त सुझावों और अपेक्षाओं को समाहित करते हुए एक समावेशी, विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट तैयार करना है। सरकार द्वारा…
पलवल। हरियाणा सरकार के स्वर्ण जयंती इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिस्कल मैनेजमेंट के साथ श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है। पंचकुला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सिंह सैनी एवं संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू जी की उपस्थिति में कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने एमओयू का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफ़ेसर ज्योति राणा। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर विक्रम सिंह, उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज जी भी उपस्थित रहे। इसके एमओयू के अंतर्गत दोनों संस्थान मिल कर कौशल विकास को बढ़ावा देंगे और प्रदेश में स्टार्टअप के इको सिस्टम को भी मज़बूत करेंगे। इसके अंतर्गत मिलकर रिसर्च करेंगे। नीति निर्माण, सरकारी…
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को गुरुवार देर रात ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई। ई-मेल में राज्यपाल को बम से उड़ाने की बात लिखी थी। पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोलकाता के पास सॉल्ट लेक इलाके से पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने धमकी क्यों दी और इसके पीछे क्या साजिश हो सकती है। लोक भवन के अधिकारी ने बताया कि धमकी की जानकारी राज्य के डीजीपी को दे दी गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्रालय…
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि नेहरू की गलतियों को स्वीकार करना जरूरी है, लेकिन देश की हर समस्या के लिए उन्हें अकेले दोषी ठहराना पूरी तरह गलत और अनुचित है। थरूर ने कहा- मैं यह नहीं कहूंगा कि मोदी सरकार लोकतंत्र-विरोधी है, लेकिन वे निश्चित रूप से नेहरू-विरोधी हैं। नेहरू को एक सुविधाजनक बलि का बकरा बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विचारों और दृष्टिकोण की गहरी प्रशंसा करता हूं, लेकिन नेहरू की हर मान्यता और नीति का बिना आलोचना समर्थन नहीं कर सकता। थरूर गुरुवार को केरल विधानसभा…
राजस्थान में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा कोहरा छाया। जैसलमेर में गाड़ियों पर बर्फ की परत जम गई। अलवर में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बारिश हुई। खैरथल-तिजारा में बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। सर्दी के चलते 25 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मध्य प्रदेश के 17 जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। इस वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर-उज्जैन आने वाली एक दर्जन ट्रेनें लेट हैं। छतरपुर का खजुराहो सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 4.1 डिग्री, दतिया में 4.2 डिग्री, नौगांव-शिवपुरी में…
सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के मामले में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत से इस मामले में दखल न देने की अपील की। ACGS (All Creatures Great and Small) नाम की संस्था की तरफ से दलील दे रहे सिंघवी ने कहा कि इस विषय पर कानून और नियम पहले से मौजूद हैं। ऐसे में अदालत का हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जब संसद जानबूझकर दखल नहीं दे रही है तो वहां अदालत को भी नहीं जाना चाहिए। सिंघवी ने आगे कहा कि एमीकस क्यूरी (अदालत के…
फरीदाबाद । मानव रचना शैक्षिक संस्थान के सुंदर एवं सुव्यवस्थित परिसर में आयोजित राष्ट्रीय फुटसल चैम्पियनशिप 2026 में सहभागिता कर यह स्पष्ट हुआ कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि समान अवसर आत्मसम्मान और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि समावेशी खेल सशक्त भारत और सशक्त युवाओं के निर्माण की आधारशिला हैं। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्पेशल ओलिंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा जी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और समावेशी खेलों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में स्पेशल ओलिंपिक्स भारत आज…
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक दिवसीय प्री-बजट मंथन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने आज होटल राजहंस, सूरजकुंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बैठक का आयोजन हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) विभाग की ओर से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सुबह 10 से 12:30 बजे तक उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा, जबकि द्वितीय सत्र में दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े प्रख्यात विशेषज्ञों एवं उद्यमियों के साथ…

