नए साल से पहले देशभर के धार्मिक स्थलों पर भक्तों का सैलाब सा उमड़ पड़ा है। वहीं पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। अयोध्या में रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 2–2 किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हैं। बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने 5 जनवरी तक वृंदावन न आने की अपील की है। नए साल पर उज्जैन महाकाल के दरबार में 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। राजस्थान के सीकर में खाटूश्यामजी जी के डेढ़ घंटे में श्रद्धालुओं को दर्शन हो रहे हैं।
Author: Samachar Ambar
अरावली पर्वतमाला को लेकर उठे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही आदेश पर सोमवार को रोक लगा दी है। 20 नवंबर को जारी आदेश में 100 मीटर से छोटी पहाड़ियों पर खनन के आदेश दिए थे, अब 21 जनवरी 2026 तक खनन पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी गठित की जाए। यह कमेटी मौजूदा विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट का विश्लेषण करेगी। इसके बाद संबंधित मुद्दों पर कोर्ट को सुझाव देगी। कोर्ट ने केंद्र और अरावली के चार राज्यों (राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा) को भी नोटिस…
असम के नौगांव में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बटाद्रवा पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में शाह ने कहा- हिमंत बिस्वा सरमा ने बांग्लादेशी घुसपैठियों से एक लाख जमीन बीघा जमीन मुक्त करवा दी है। इसी तरह पूरे देश से हम घुसपैठियों को भगाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज मैं गोपीनाथ बोरदोलोई जी को याद करना चाहता हूं। अगर वे नहीं होते, तो आज असम और पूरा नॉर्थ ईस्ट भारत का हिस्सा नहीं होता। शाह ने कहा कि गोपीनाथ ने ही जवाहरलाल नेहरू को असम को भारत में बनाए रखने के लिए मजबूर किया था। 227…
फरीदाबाद। राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब जल्द ही अपने नए स्वरूप में नजर आएगा। पिछले पांच वर्षों से फाइलों और जांच के जाल में उलझा यह प्रोजेक्ट अब दोबारा पटरी पर लौटने को तैयार है। नगर निगम ने स्टेडियम के अधूरे निर्माण और आधुनिक सुविधाओं को जोड़ने के लिए 90 करोड़ रुपये का नया इस्टीमेट तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया है। उम्मीद है कि जनवरी 2026 के अंत तक निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएगा। निजी हाथों में नहीं जाएगा ‘कंट्रोल’, सरकार ने बदला फैसला इस प्रोजेक्ट को लेकर सबसे बड़ा बदलाव इसके…
फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 141 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम में फरीदाबाद जिले के कांग्रेस नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं व नेताओं ने मिलकर ध्वजारोहण किया और सभी को कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई दी तथा लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि विचारधारा है, कांग्रेस इतिहास बहुत…
फरीदाबाद। सेक्टर-12, टाउन पार्क में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा के निरंतर विकास और शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में प्रस्तावित अटल लाइब्रेरी के पुस्तकालय भवन का भव्य उद्घाटन किया यह पुस्तकालय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति को समर्पित है जो ज्ञान विचार और सुशासन के प्रतीक रहे हैं। इस गरिमामय अवसर पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, स्वतंत्र प्रभार मंत्री राजेश नागर, नगर निगम फरीदाबाद की महापौर प्रवीन बत्रा जोशी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य…
दिग्विजय सिंह के RSS-BJP की तारीफ करने वाले पोस्ट से कांग्रेस नेता नाराज हैं। रविवार को तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा- RSS नफरत फैलाने वाला संगठन है, अलकायदा की तरह काम करता है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा- रविवार को कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस दिल्ली में इंदिरा भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेता शामिल हुए। इसी दौरान यह बयानबाजी हुई। दिग्विजय सिंह ने शनिवार को अपनी पोस्ट में लिखा था कि Quora site पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार RSS…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावों में बार-बार हार ‘डेवलपमेंट की पॉलिटिक्स’ न समझ पाने का परिणाम है। उन्होंने कहा- ‘राहुल आप अभी से थकिए मत, आगे भी हारना है। आप पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी चुनाव हारेंगे। 2029 में पीएम मोदी के नेतृत्व में BJP एक बार फिर सत्ता में लौटेगी।’ अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति देश की सोच से मेल नहीं खाती। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विकास और सुशासन जैसे मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय कानूनी और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 129वां एपिसोड 2025 में देश की उपलब्धियों पर चर्चा की। 2025 के आखिरी एपिसोड में नए साल 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं, डेवलपमेंट पर भी चर्चा की। पीएम ने कहा- 2025 भारत के लिए गर्व भरे मील के पत्थरों का साल था। चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा हो, खेल हो, वैज्ञानिक इनोवेशन हो या दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म हों, भारत का असर हर जगह दिखाई दे रहा था। इसके अलावा पीएम मोदी ने खेल, पीएम मोदी ने खेल, वंदेमातरम्, अंतरिक्ष, महाकुंभ, राम मंदिर और 77वें गणतंत्र दिवस पर अपनी बात रखी। इससे पहले 30…
टीएमसी से निकाले गए विधायक नेता हुमायूं कबीर के बेटे को मुर्शिदाबाद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। गोलाम नबी आजाद (रॉबिन) पर पिता हुमायूं कबीर के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) कांस्टेबल जुम्मा खान से मारपीट का आरोप है। रविवार को जुम्मा खान मुर्शिबादाबद के शक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर जाने के लिए छुट्टी मांगने पर गोलाम नबी ने उनके साथ मारपीट की। घटना हुमायूं कबीर कार्यालय में ग्राउंड फ्लोर पर हुई। घटना के वक्त कई सारे लोग मौजूद थे। वहीं, बेटे की गिरफ्तारी पर हुमायूं कबीर ने कहा कि TMC के इशारे पर हमें…

