भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने पार्टी सूत्रों के हवाले से दी है। सूत्रों के अनुसार उनकी नियुक्ति का ऐलान 20 जनवरी को किया जा सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी के बीच पूरी होने की संभावना है। नितिन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा होंगे। उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा। 2029 में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित होने के कारण उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। पार्टी…
Author: Samachar Ambar
मनरेगा का नाम बदलकर VB G RAM G करने का विरोध कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर करेगी। 5 जनवरी से देशभर में अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी। उन्होंने कहा- मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत है, इसलिए मनरेगा का नाम बदला गया। राहुल ने कहा- मनरेगा सिर्फ योजना नहीं थी। मनरेगा राइट बेस्ड कॉन्सेप्ट था। यानी इससे देश के करोड़ों लोगों को मिनिमम वेज (न्यूनतम आय) मिलती थी। मनरेगा बंद करना डायरेक्ट राइट बेस्ड के कॉन्सेप्ट पर आक्रमण है। ये जो पैसा लिया जा…
फरीदाबाद। यमुना नदी पर मंझावली पुल बनने के बाद अब नोएडा को इससे जोडऩे का काम शुरू हुआ है। आज मंत्री राजेश नागर, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद महेश शर्मा, विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल तोडक़र नोएडा उत्तर प्रदेश में सडक़ निर्माण का काम विधिवत शुरू करवाया। इस सडक़ का नाम भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर रखा जाएगा। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने बताया कि इस सडक़ के बन जाने से फरीदाबाद और नोएडा के बीच की दूरियां कम होगी। लोगों की आपस में रिश्तेदारियां और व्यापारिक संबंध और मजबूत…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल पर लंबित जनशिकायतों की प्रगति का आकलन करना था। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसीएस सुधीर राजपाल ने निर्देश दिए कि सभी उपायुक्त अपने-अपने जिलों में समाधान शिविरों, सीएम विंडो, जनसंवाद एवं एसएमजीटी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निपटान सुनिश्चित करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के पश्चात उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों…
फऱीदाबाद। भाजपा ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि वीर बाल दिवस गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों—साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की स्मृति को समर्पित है। उन्होंने कहा कि वीर साहिबजादों की शहादत पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक है। उनका बलिदान भारतीय संस्कृति में धर्म, स्वाभिमान और देश की रक्षा के सर्वोच्च आदर्श स्थापित करता है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि सत्य और धर्म की राह पर अडिग रहना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन ने बताया कि वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फऱीदाबाद द्वारा…
फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने आज जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कार्यालय की उपस्थिति व्यवस्था की गहन जांच की गई, जिसमें कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीसी आयुष सिन्हा ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि बिना पूर्व सूचना अथवा उचित कारण के अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान राज्य सरकार द्वारा लागू नवीन फेसलैस रजिस्ट्री प्रणाली की भी समीक्षा की। रजिस्ट्री प्रक्रिया के अंतर्गत टोकन प्रणाली की कार्यप्रणाली…
ऑस्ट्रेलिया में वैक्सीन के लिए काम करने वाली सरकार की संस्थान ऑस्ट्रेलियन टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (ATAGI) ने शुक्रवार को भारत में इस्तेमाल होने वाली रेबीज वैक्सीन के लिए चेतावनी जारी की है। ये चेतावनी ABHAYRAB ब्रांड के लिए जारी की गई है। चेतावनी में कहा गया है ABHAYRAB ब्रांड की वैक्सीन नकली है और रेबीज बीमारी के लिए फायदेमंद नहीं है। नंवबर 2023 से ये नकली वैक्सीन सप्लाई हो रही है। ATAGI के मुताबिक नकली वैक्सीन में सही मात्रा में एक्टिव इंग्रीडिएंट नहीं हैं। ABHAYRAB का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया में नहीं होता है, इसलिए यह एडवाइजरी मुख्य रूप से…
वीर बाल दिवस पर शुक्रवार को 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए। अलग-अलग क्षेत्र में बेहतरीन और बहादुरी के कामों की वजह से इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया। 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी इनमें शामिल हैं। आज दिल्ली आने की वजह से वे विजय हजारे टूर्नामेंट में मणिपुर के खिलाफ मैच नहीं खेल रहे हैं। 20 बच्चों में से 2 बच्चों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया। तमिलनाडु की ब्योमा और बिहार के कमलेश कुमार का पुरस्कार उनके माता-पिता ने…
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि भारत रत्न, पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण जैसे नागरिक सम्मान कोई उपाधि (टाइटल) नहीं हैं। ऐसे में इन्हें किसी के नाम के आगे या पीछे नहीं लगाया जा सकता है। कोर्ट ने यह बात बुधवार को एक याचिका के केस टाइटल में पद्म श्री लिखे जाने पर की। दरअसल जस्टिस सोमशेखर सुंदरेसन की बेंच याचिका की सुनवाई कर रही थी। इसमें 2004 में पद्म श्री से सम्मानित डॉ. शरद मोरेश्वर हार्डिकर भी एक पक्षकार थे। केस टाइटल में उनका नाम पद्म श्री डॉ. शरद मोरेश्वर हार्डिकर लिखा गया था। इस पर जज ने आपत्ति…
मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को सुझाव दिया कि ऑस्ट्रेलिया की तरह भारत में भी 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाई जाए। कोर्ट ने कहा कि इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने यह बात नाबालिगों को ऑनलाइन पोर्नोग्राफिक कंटेंट आसानी से मिल जाने के मुद्दे पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कही। याचिकाकर्ता एस विजयकुमार के वकील केपीएस पलानीवेल राजन ने ऑस्ट्रेलिया के नए कानून का हवाला दिया था। कोर्ट ने कहा कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) पर और सख्त नियम लागू…

