Author: Samachar Ambar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कर्नाटक के कारवाड़ नेवल बेस पर पनडुब्बी (सबमरीन) में यात्रा की। कलवरी क्लास की सबमरीन INS वाघषीर में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी राष्ट्रपति के साथ थे। राष्ट्रपति मुर्मू की कलवरी क्लास सबमरीन में यह पहली और किसी राष्ट्रपति की दूसरी यात्रा है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने सबमरीन में यात्रा की थी। कलाम ने फरवरी 2006 में पनडुब्बी यात्रा की थी। राष्ट्रपति नौसेना की वर्दी पहनकर पनडुब्बी में पहुंचीं। P75 स्कॉर्पीन प्रोजेक्ट की छठी और अंतिम पनडुब्बी INS वाघषीर को जनवरी में नौसेना में शामिल किया गया था।…

Read More

फरीदाबाद: ‘दा हेराल्ड पब्लिक’ स्कूल का वार्षिक समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन हरपाल सिंह यादव ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं है, बल्कि बच्चों के चरित्र निर्माण और सर्वांगीण विकास पर…

Read More

फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपए की ठगी मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने शनिवार को खाताधारक को मथुरा से गिरफ्तार किया है।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 21 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक मेसेज आया, मेसेज भेजने वाले ने स्वयं को एसबीआई सिक्योरिटी का कर्मचारी बताया। जिसके बाद उन्होंने व्हॉट्सएप पर एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने के बाद उसका एसबीआई सिक्योरिटी एडवांस ब्रोकर अकाउंट खोला गया। फिर उसे एसबीआई सिक्योरिटी ग्रुप में व्हॉट्सएप से जोडा गया। जिसके…

Read More

फरीदाबाद। रेल मंत्रालय द्वारा घोषित रेल किराया वृद्धि शुक्रवार से लागू हो गई है। इसके बाद फरीदाबाद से विभिन्न स्टेशनों तक मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के जनरल टिकट के किराए में 5 रुपए से लेकर 35 रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। किराए में इजाफा होते ही स्टेशन पर यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली और कई यात्रियों ने टिकट काउंटरों पर रेलकर्मियों से इस बढ़ोतरी को लेकर सवाल-जवाब किए। सबसे अधिक असर फरीदाबाद से बिहार जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है। इस रूट पर जनरल टिकट के किराए में 30 से 35 रुपए तक की बढ़ोतरी…

Read More

फरीदाबाद। इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने कहा है कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है, जो यह कहते है, उसे कभी पूरा नहीं करते, जबकि इतिहास गवाह है कि इनेलो पार्टी ने सदैव गरीब, पिछड़े, दलित और सर्व समाज की आवाज बुलंद की है और आज वह बड़ौली गांव के लोगों को आश्वासन देते है कि उनके हक-हकूक की आवाज को पुरजोर तरीके से बुलंद करेंगे और उनके आशियाने किसी कीमत पर नहीं टूटने देंगे। रुपचंद लाम्बा शनिवार को गांव बड़ौली में ‘घर बचाओ संघर्ष समिति’ के आह्वान पर जारी धरने-प्रदर्शन में…

Read More

फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद के चार विधायकों सहित शनिवार को आंध्रप्रदेश के तिरुपति पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। सभी नेता शुक्रवार को सुबह फरीदाबाद से रवाना हुए थे और शाम को तिरुपति पहुंचे। जिसके बाद आज सुबह सभी ने तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ यात्रा में बडख़ल से बीजेपी विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी से विधायक सतीश फागना, बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा और होडल से विधायक हरेंद्र रामरतन शामिल रहे। सभी नेताओं ने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली, शांति और…

Read More

महाराष्ट्र मे नगर निगम चुनाव की घोषणा के बाद से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीजेपी, एनसीपी (अजित), शिवसेना (शिंदे) वाले गठबंधन महायुति ने सभी 227 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बीजेपी विधायक अमित साटम ने कहा- महायुति सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, अभी 200 सीटों पर सहमति बन गई है। AIMIM ने 13 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इनमें मुंबई, अहमदनगर, लातुर और परभनी सीट भी शामिल हैं। मुस्लिम मेयर बनाए जाने के सवाल पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा- संविधान समानता की बात करता है मराठी ही क्यों खान, पठान, अंसारी या…

Read More

दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम ने ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के तहत शुक्रवार रात को 285 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी हेमंत तिवारी के मुताबिक इस अभियान में एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इसके अलावा 504 लोगों को एहतियाती कार्रवाई के तहत पकड़ा गया और 116 बदमाश की धरपकड़ की गई है। अभियान में 10 प्रॉपर्टी ऑफेंडर और 5 ऑटो लिफ्टर भी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 21 CMP, 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू बरामद किए। इसके साथ ही 12,258 क्वॉर्टर अवैध शराब, 6.01 किलो गांजा और ₹2,30,990 नगद जब्त…

Read More

बांग्लादेश में दो हिंदुओं की हत्या को लेकर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का बांग्लादेश और मुसलमानों पर दिए बयान का वीडियो सामने आया है। इसमें वह 100 करोड़ हिंदुओं का हवाला देते हुए बांग्लादेश को गाजा जैसा सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। जैसा भारत ने ऑपरेशन सिंदूर कर पाकिस्तान को सिखाया था। इसे लेकर बंगाल सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा ने नफरत और कट्टरता को अपनी पहचान बना लिया है। TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- TMC ने लिखा-…

Read More

इंडिगो में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन की जांच करने वाले पैनल ने शुक्रवार शाम अपनी रिपोर्ट एविएशन रेगुलेटर DGCA को सौंप दी है। इस कमेटी को 22 दिन पहले 5 दिसंबर को बनाया गया था। हालांकि रिपोर्ट्स में क्या लिखा है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। उधर, अंग्रेजी न्यूज पेपर हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक DGCA के एक अलग सिस्टमैटिक रिव्यू यानी एक तरह की जांच में कहा गया है कि इंडिगो ने नवंबर में अपने 307 एयरबस-विमानों के बेड़े को चलाने के लिए 4,575 पायलटों को नियुक्त किया था। यह ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस के तहत…

Read More