केरल में पहली बार भाजपा का मेयर चुना गया है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शुक्रवार को हुए मेयर चुनाव में भाजपा के वीवी राजेश को 51 वोट मिले। जिसमें एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन भी शामिल था। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के पी शिवाजी को 29 वोट, जबकि कांग्रेस गठबंधन (UDF) उम्मीदवार केएस सबरिनाथन को 19 वोट मिले। जिनमें से दो को बाद में अमान्य घोषित कर दिया गया। दरअसल 9 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों का रिजल्ट आया था। 50 वार्डों पर भाजपा जीती थी। पिछले 45 साल से यहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का कब्जा…
Author: Samachar Ambar
फ़रीदाबाद । भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम जिला संयोजक ओमप्रकाश रक्षवाल के संयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्म जयंती भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि, तिगांव विधानसभा में 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे, एनएचपीसी चौक (ओला बैंक्वेट) तथा 28दिसंबर को फरीदाबाद विधानसभा में एचएसवीपी कन्वेंशन…
फरीदाबाद । सुशासन केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक सशक्त और प्रभावी व्यवस्था है, जिसका मूल उद्देश्य आम नागरिक के जीवन को सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना है। यह बात केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कही। वे वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, फरीदाबाद एनआईटी विधायक सतीश फागना, नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूरन रामपाल व बल्लभगढ़ जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह,…
फरीदाबाद । भारत रत्न अटल जी की 101वीं जयंती पर मानव सेवा समिति ने राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सेक्टर 8 में एक सेवा सहायता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक में अनुबंध पर लगे जरूरतमंद 31 कर्मचारियों को सर्दी से बचाव के वस्त्र जैकेट, लोअर व जूते प्रदान किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल मीनू वर्मा ने की। इस अवसर पर रेनू भाटिया ने भारत रत्न श्री अटल जी के चित्र पर माला अर्पण करके व पुष्प वर्षा करके उनको विनम्र श्रद्धांजलि प्रदान की और उनके व्यक्तित्व, विचार,…
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बुधवार देर रात स्लीपर बस में टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में बस में सवार 10 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 12 और 17 बताया जा रहा है। हादसा NH‑48 पर हिरियूर तालुक में हुआ। बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बस में 30 से ज्यादा यात्री थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 2.30 बजे तेज रफ्तार लॉरी डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से जा रही प्राइवेट कंपनी की सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की बस से टकरा गई। बस में तुरंत आग लग गई। उस…
भारतीय सेना ने जवानों के सोशल मीडिया एप्स के इस्तेमाल को लेकर नई पॉलिसी जारी की है। इंस्टाग्राम पर रील, फोटो और वीडियो देख सकेंगे, हालांकि कमेंट करने की अनुमति नहीं है। वॉट्सएप, टेलीग्राम जैसे एप्स पर गैर-गोपनीय जानकारी शेयर कर सकेंगे। इसके अलावा यूट्यूब और X का इस्तेमाल केवल जानकारी के लिए किया जा सकेगा। वहीं, लिंक्डइन, स्काइप और सिग्नल एप के लिए भी नई गाइडलाइन जारी की गई है। भारतीय सेना ने पिछले महीने नए कोट कॉम्बैट के डिजाइन (डिजिटल प्रिंट) का पेटेंट कराया था। यह तीन-लेयर वाली यूनिफॉर्म सैनिकों के लिए हर मौसम में आरामदायक है। यानी…
इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट के बैन के बाद पहले वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजनीतिक दलों को नौ इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए ₹3,811 करोड़ का चंदा मिला है। इसमें से ₹3,112 करोड़ केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिले। यह कुल फंड का करीब 82% है। यह जानकारी इलेक्टोरल ट्रस्ट्स की ओर से चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट्स से सामने आई है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाकी सभी दलों को मिलाकर करीब ₹400 करोड़ (10%) फंड मिला। इसमें कांग्रेस को ₹299 करोड़ मिले, जो कुल चंदे का 8% से भी कम…
भारत ने बंगाल की खाड़ी में न्यूक्लियर पावर्ड सबमरीन INS अरिघाट से 3,500 किलोमीटर रेंज वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि यह टेस्ट मंगलवार को विशाखापट्टनम तट के पास किया गया। भारत जमीन, हवा के बाद अब समुद्र से भी परमाणु हथियार लॉन्च कर सकेगा। ये मिसाइल 2 टन तक न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। K-सीरीज की मिसाइलों में “K” अक्षर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में रखा गया है। इनकी भारत के मिसाइल कार्यक्रम में अहम भूमिका रही है। K-4 मिसाइल, जमीन से…
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियों का अनावरण करके पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा- पहले एक परिवार की मूर्तियां लगती थीं, आज हर विभूति को सम्मान मिल रहा है। पहले एक ही परिवार का गौरव-गान होता था। भाजपा ने हर किसी के योगदान को सम्मान दिया। मोदी ने ये भी कहा कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा दिल्ली के कर्तव्य पथ है। अंडमान में नेताजी ने जहां पर तिरंगा फहराया,…
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोछी गांव के पास जीवन नगर पार्ट-2 में दयाल अस्पताल के नजदीक स्थित गंदे नाले के किनारे बनी कबाड़ी मार्केट में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग कबाड़ियों द्वारा बनाए गए छोटे-छोटे गोदामों में रखे गत्ते, फोम, थर्माकोल, प्लास्टिक की कटी पन्नियों और अन्य ज्वलनशील स्क्रैप सामग्री में लगी, जो कुछ ही समय में आसपास रखे कबाड़ तक फैल गई। आग लगते ही पूरे इलाके में तेज काला धुआं फैल गया और ऊंची-ऊंची लपटें दूर से दिखाई देने लगीं। जलते कबाड़ की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।…

