Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए विकास का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मंझावली पुल सड़क परियोजना के निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ आगामी 26 दिसंबर को किया जाएगा। यह परियोजना न केवल दो बड़े शहरों की दूरी कम करेगी, बल्कि पूरे एनसीआर के बुनियादी ढांचे को एक नई पहचान देगी। विकास को मिलेगी नई रफ़्तार मंझावली पुल का निर्माण क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिए एक ‘गेम चेंजर’ साबित होगा। इस पुल के तैयार होने से फरीदाबाद और नोएडा/ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा सुगम, सुरक्षित…

Read More

फरीदाबाद। पुलिस ने मारपीट की घटनाओं पर लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-58 की टीम ने 21 दिसंबर को राजीव कॉलोनी में हुए एक मारपीट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि शिकायतकर्ता राहुल, निवासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद ने बताया कि 21 दिसंबर को वह सेक्टर-8 मंडी में सब्जी बेचने जा रहा था। जैसे ही वह राजीव कॉलोनी से निकलकर नाले के पास पहुँचा, कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और रॉड व हथौड़े से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58…

Read More

फरीदाबाद। जिला फरीदाबाद के उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार और प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मुनीश सहगल के मार्गदर्शन में बुधवार आज अंबेडकर चौक, बल्लभगढ़ में रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने विशेष अभियान चलाया। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद हरियाणा के सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि मोटर वाहन एक्ट 2019 के तहत चार साल के बच्चे को भी आईएसआई मार्क हेलमेट पहनना जरूरी है। अभियान के दौरान 275 वाहनों पर रात में रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया, जिससे ऑटो, ई-रिक्शा, साइकिल और दोपहिया वाहन रात में दूर से आसानी से दिखाई देंगे। सरदार देवेंद्र सिंह ने नागरिकों…

Read More

फरीदाबाद:  सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से “एक अभियान जिंदगी के नाम” कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद में एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए, वहीं जिन बाइक चालकों के पास पूरे दस्तावेज मौजूद थे और जो ट्रैफिक नियमों का पूर्ण रूप से पालन कर रहे थे, उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सामाजिक अभियान में #lavit hotel द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। लवित होटल की पूरी टीम ने सड़क पर खड़े होकर आम नागरिकों…

Read More

faridaad: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), फरीदाबाद द्वारा उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम माननीय श्री संदीप गर्ग, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के मार्गदर्शन तथा श्रीमती रितु यादव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, DLSA, फरीदाबाद की देखरेख में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, फरीदाबाद में एक कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा उपभोक्ताओं और आम जनता को उपभोक्ता मामलों से संबंधित जानकारी एवं कानूनी सहायता प्रदान करने हेतु एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई। कार्यक्रम के दौरान…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट (VB-G RAM G) 2025 का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह कानून सिर्फ ग्रामीणों को मजदूरी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे गांवों में काम के साथ-साथ स्थायी संपत्तियां बनेंगी, खेती को मजबूती मिलेगी और लंबे समय में ग्रामीण इलाकों की उत्पादकता बढ़ेगी। PMO के मुताबिक, इस कानून को बनाने से पहले केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से बात की। इसके अलावा विशेषज्ञों के साथ तकनीकी बैठकों और अलग-अलग हितधारकों के साथ चर्चा भी की गई, ताकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा…

Read More

दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दिल्ली-NCR में मेट्रो के विस्तार के दिल्ली मेट्रो के फेज 5A को सरकार ने मंजूरी दी है। इसके लिए ₹12015 करोड़ की लागत आएगी। दिल्ली मेट्रो के फेज 5A में 13 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। 16 किमी की नई लाइन डाली जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली-NCR में मेट्रो का रूट 400 किमी के पार हो जाएगा। फेज-5A का निर्माण 3 साल में पूरा होगा। ज्यादातर काम अंडरग्राउंड होगा। वैष्णव ने बताया कि निर्माण में टनल बोरिंग मशीन (TBM) का इस्तेमाल होगा, जिससे ट्रैफिक…

Read More

भारतीय सेना ने मंगलवार को आकाश मिसाइल डिफेंस सिस्टम के एडवांस्ड वर्जन आकाश नेक्स्ट जेनरेशन (आकाश-NG) का ओडिशा के चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में सफल ट्रायल किया। इसे देश की स्वदेशी एयर डिफेंस ताकत को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। DRDO के मुताबिक, ट्रायल के दौरान आकाश-NG ने अलग-अलग दूरी और ऊंचाई पर मौजूद हवाई लक्ष्यों को सटीक तरीके से नष्ट किया। इसमें सीमा के पास कम ऊंचाई पर उड़ने वाले और लंबी दूरी पर ज्यादा ऊंचाई वाले लक्ष्य भी शामिल थे। यह मिसाइल डिफेंस सिस्टम फाइटर जेट, क्रूज मिसाइल, ड्रोन और UAV को…

Read More

कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित ज्ञानज्योतिनगर में प्रपोजल ठुकराने पर एक पेइंग गेस्ट (PG) के बाहर 21 साल युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 22 दिसंबर को दोपहर करीब 3:20 बजे की है। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। वीडियो फुटेज में दिखा कि एक युवती स्कूटी पर बैठी है। दूसरी युवती स्कूटी के पास खड़ी है। इसी दौरान आरोपी काले रंग की कार से वहां पहुंचता है और बीच रास्ते पर गाड़ी खड़ी कर देता है। फिर स्कूटी के पास खड़ी युवती के पास जाकर उसे दोनों हाथों से दबोच लेता…

Read More

उद्धव और राज ठाकरे ने बुधवार को बृहन मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान किया। 20 साल बाद दोनों की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और मनसे में चुनावी गठबंधन हुआ है। इससे पहले 2005 में राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर मनसे पार्टी बनाई थी। दोनों ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी सोच एक है अगर बंटेंगे तो बिखरेंगे। महाराष्ट्र के लिए हम सब एक हैं। इससे पहले दोनों नेता शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र में BMC समेत 29 नगर निगमों…

Read More