Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद।  मंत्री राजेश नागर ने आज अपने निवास पर आयोजित खुले दरबार में एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने राशन में गबन की शिकायत को सख्ती से लेते हुए जांच के आदेश दिए। जिला पलवल के गांव मालपुरी रूपड़ाका से आए शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके यहां डिपो होल्डर राशन में गबन करते पकड़ा गया था लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मंत्री राजेश नागर ने इस पर बड़ी सख्त जांच उपरांत कार्रवाई के आदेश अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहित योजनाओं के साथ किसी प्रकार की गड़बड़ वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।  इसी…

Read More

फरीदाबाद। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी के सुपुत्र एवं युवा कांग्रेसी नेता गौरव चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद सिंह हुड्डा के जन्मदिवस पर एनआईटी क्षेत्र में पौधारोपण कर उनका जन्मदिवस मनाया। इस दौरान गौरव चौधरी ने अपने साथियों के साथ जगह-जगह पौधे रोपे और उनकी पेड़ बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर गौरव चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के मजबूत स्तम्भ है, समूचे हरियाणा में उनका जन्मदिवस हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा, उनके जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर उन्होंने अपने साथियों के साथ पौधारोपण कर इन पौधों की देखभाल करने…

Read More

फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि धार्मिक आयोजनों का समाज निर्माण में अपना महत्व है और जिस प्रकार से श्री देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट अग्रवाल धर्मशाला में यह आयोजन कर रहा है वह अपने आप में इसलिए भी विशेष हो जाता है क्योंकि यहां पर उसे महान ऋषि और संत नारद मुनि की कथा का व्याख्यान चल रहा है जो की प्रत्येक युग में ने केवल सार्थक रहे हैं बल्कि हर युग में एक दूसरे के मध्य सूचना के आदान-प्रदान के लिए उनको जाना जाता है…

Read More

फरीदाबाद। शब्द यात्रा ने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के तत्वाधान में बाली स्थित भारतीय उच्चायोग में हिंदी दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मिलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद संस्कृतिक केंद्र के माननीय निदेशक श्री नवीन मेघवाल जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में काउंसलेट जनरल डॉ शंशाक विक्रम उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाली से पद्मश्री इंद्रा आगुस उड्डीयाना तथा पद्मश्री आई वायन डिबिया ने मंच की शोभा बढ़ाई। बाली में स्थित भारतीय काउंसलेट के महावाणिज्य दूत डॉ शशांक विक्रम ने अपने भाषण में बताया की हिंदी का स्थान विश्व में बहुत ऊंचा है,हमें…

Read More

फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा का बीती रात्रि बल्लभगढ़ के सेक्टर-64 स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल व बल्लभगढ़ की पीसीसी डेलीगेट प्रियंका अग्रवाल के नेतृत्व में भारी संख्या में मौजूद गणमान्य जनों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से फरीदाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय बल्लभगढ़ में मौजूद अपार जनसमूह देखकर गदगद कुमारी सैलजा ने मनोज अग्रवाल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और संगठन सर्वोपरि की उनकी…

Read More

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने युवाओं से अपील की कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर जिला कार्यालय अटल कमल सेक्टर 15 में आयोजित रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर भाग ले और उनको जन्मदिवस की सौगात दें। धर्मवीर भड़ाना रविवार को गांव पाली स्थित चामुंडा फार्म हाउस में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे। तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ, जिसमें अन्ना की टीम विजय रही। धर्मवीर भड़ाना ने विजेता टीम को ₹11000 का नगद पुरस्कार एवं…

Read More

ब्रिटेन में अवैध अप्रवासियों की बढ़ती आबादी के खिलाफ शनिवार को लंदन में प्रदर्शन हुआ। इसमें 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। इस प्रोटेस्ट को ‘यूनाइट द किंगडम’ नाम दिया गया, जिसे एंटी-इमिग्रेशन नेता टॉमी रॉबिन्सन ने लीड किया। इसे देश की सबसे बड़ी दक्षिणपंथी रैली माना जा रहा है। इस प्रदर्शन में टेस्ला मालिक इलॉन मस्क वीडियो के जरिए शामिल हुए। मीडिया चैनल ‘द इंडिपेंडेंट’ के मुताबिक उन्होंने टॉमी रॉबिन्सन से बात की। मस्क ने कहा, ‘हिंसा तुम्हारे पास आ रही है। या तो लड़ो या मरो।’ मस्क ने ब्रिटेन में संसद भंग करने की मांग की। उन्होंने…

Read More

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि Gen-Z आंदोलन में मारे गए लोगों को शहीद घोषित किया जाएगा। पीड़ितों के परिजनों को 10-10 लाख नेपाली रुपए का मुआवजा भी दिया जाएगा। हिंसा में 51 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें 1 भारतीय महिला भी थी। कार्की ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा, ‘नेपाल में पहली बार 27 घंटे तक लगातार आंदोलन हुआ।’ कार्की बोलीं, ‘मैं 6 महीने से ज्यादा समय तक सत्ता में नहीं रहूंगी और नवनिर्वाचित संसद को अधिकार सौंप दूंगी।’ 12 सितंबर को PM पद संभालने के…

Read More

लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को पायलट ने टेकऑफ से पहले अचानक रोक दिया। फ्लाइट रनवे पर दौड़ चुकी थी, आखिरी वक्त पर पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के इंजन को टेकऑफ के लिए थ्रस्ट यानी प्रेशर नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में पायलट ने विमान को रोकने का फैसला किया। विमान (6-ई-2111) में सपा प्रमुख अखिलेश की सांसद पत्नी डिंपल यादव समेत 151 यात्री सवार थे। अचानक विमान रुकने से यात्री सहम गए। हालांकि, बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया।…

Read More

एशिया कप 2025 में आज दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच है। हालांकि देशभर के क्रिकेट प्रशंसक बंटे हुए हैं। कहीं विरोध हो रहा है, तो कहीं टीम इंडिया की जीत के लिए हवन पूजा की जा रही है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले और 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है, जब दोनों देशों की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने टीवी तोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम को सिंदूर भेजा,…

Read More