प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे का आज दूसरा दिन था। उन्होंने दरांग और गोलाघाट के नुमालीगढ़ में ₹18,500 करोड़ के इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। PM ने दोनों जगहों पर जनसभाएं भी कीं। नुमालीगढ़ में प्रधानमंत्री ने कहा- एक समय था जब कांग्रेस की सरकार बांस काटने पर जेल में डाल देती थी। बांस काटना बैन था। आज हम उसी बांस से एथेनॉल बनाने जा रहे हैं। ये आदिवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। PM ने कहा- कांग्रेस के कार्यकाल में गरीबों को ठुकराया और तरसाया गया। आदिवासियों के साथ ऐतिहासिक अन्याय…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा है कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, आज किसान, मजदूर, कामगार, पिछड़ा, दलित हर वर्ग भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से दुखी है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए इस गूंगी बहरी भाजपा सरकार को नींद से जगाने का काम करें और इसका दोहरा चेहरा जनता के समक्ष उजागर करे ताकि आने वाले समय में इस जनविरोधी सरकार को देश व प्रदेश से उखाडक़र फैंका जा सके। कुमारी सैलजा शनिवार को…
फरीदाबाद । हरियाणा के कैबिनेट मंत्री एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपुल गोयल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं का संस्कार और जीवन मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा और समर्पण की राजनीति को नया आयाम दिया है और आज हर भाजपा कार्यकर्ता “सेवा ही संगठन” की भावना के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटा है। विपुल गोयल शनिवार को सेक्टर-16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय में आयोजित फरीदाबाद विधानसभा की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यशाला सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के निमित्त आयोजित की…
फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित नेशनल डिफेंस अकादमी एवं नेवल अकादमी परीक्षा (एनडीए/एनए-II) और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस-II) परीक्षा के सफल और सुचारु आयोजन के लिए फरीदाबाद जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर लगभग 3,273 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि परीक्षा दिनांक 14 सितंबर 2025 को आयोजित होगी। एनडीए/एनए-II परीक्षा का प्रथम पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और द्वितीय…
फरीदाबाद। लायंस क्लब फरीदाबाद सेंट्रल द्वारा बसंतपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य पदार्थ वितरण किए और बडौली गांव के सरकारी स्कूल के लिए दो वाटर कूलर दान दिए। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संस्थाओं को सामाजिक योगदान करना ही चाहिए क्योंकि यही उनका मूल चरित्र है। उन्होंने लायंस क्लब की उनके सामाजिक सरोकारों के लिए धन्यवाद किया। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरकार के निर्देश पर प्रशासन बाढ़ प्रभावितों में निरंतर कार्य कर रहे हैं। किसानों के नुकसान का निरंकार आंकलन किया जा रहा है। कैंपों में…
फरीदाबाद। महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने आज केरल के कोच्चि में आयोजित अर्बन कॉन्क्लेव 2025 के मंच से देश-विदेश के मेयरों के साथ शहरी विकास के अपने अनुभव साझा किए। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने हरियाणा सरकार की विकास नीतियों और फरीदाबाद नगर निगम की सफलता की कहानियां विस्तार से प्रस्तुत कीं। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। फरीदाबाद नगर निगम भी इसी दृष्टिकोण के साथ काम करते हुए नई योजनाओं और जनसहभागिता आधारित कार्यक्रमों को लागू कर रहा है ताकि हर नागरिक…
बल्लभगढ़। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने सेक्टर 61 में लगभग सवा एकड़ जमीन पर नए फायर स्टेशन की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नए फायर स्टेशन के बनने से क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन स्थिति में तेज और बेहतर सेवा मिलेगी, जिससे नागरिकों की सुरक्षा मजबूत होगी। मूलचंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार फायर सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण को लेकर गंभीर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बल्लभगढ़ सहित हरियाणा में करीब 11 नए फायर स्टेशन बनाए जाएंगे, जो आधुनिक तकनीक से लैस होंगे। इससे आपदा प्रबंधन…
फरीदाबाद । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा फरीदाबाद द्वारा 17 सितम्बर को सुबह 9.30 बजे सेक्टर 15 स्थित भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर एक मेगा रक्तदान और चिकित्सा जाँच शिविर लगाया जाएगा, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए फरीदाबाद के सभी वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है । श्री पंकज पूजन रामपाल ने सभी कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस पवित्र सेवा आयोजन में अपने साथियों सहित भाग लें और रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान…
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ शनिवार को राजधानी काठमांडू में FIR दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओली पर आरोप है कि 8 सितंबर को जब आंदोलन शुरू हुआ था, तब उन्होंने पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर हमले और ज्यादती का आदेश दिया था। ओली ने भारी दबाव के बीच 9 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से ही वो आर्मी की सुरक्षा में हैं। वहीं, नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की आज घायल आंदोलनकारियों से मिलने काठमांडू के हॉस्पिटल पहुंची। सुशीला कार्की ने शुक्रवार को ही नेपाल के अंतरिम…
इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने शुक्रवार को UN महासभा में कतर में हमास नेताओं पर इजराइली हमले का बचाव किया और फ्रांस-ब्रिटेन की आलोचना की। डैनन ने कहा कि 2014 से 2022 तक फ्रांस ने माली, चाड, बुर्किना फासो और मॉरिटानिया में आतंकवादियों पर हमले किए। ब्रिटेन ने इराक और सीरिया में ISIS के खिलाफ एयर स्ट्राइक की। अगर ये काम उस वक्त जायज थे, तो इजराइल का हमला भी सही है। इजराइल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? क्या इजराइली खून की कोई कीमत नहीं है? दरअसल, इजराइली सेना ने 9 सितंबर को कतर की राजधानी दोहा…

