नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राधाकृष्णन को शपथ दिलाई। राधाकृष्णन का कार्यकाल 11 सितंबर 2030 तक होगा। इस दौरान PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू भी समारोह में पहुंचे। इस्तीफा देने के 53 दिन बाद पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। धनखड़ ने 21 जुलाई को हेल्थ इश्यू के कारण इस्तीफा दिया था। NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन को 9 सितंबर को भारत का 15वां उपराष्ट्रपति…
Author: Samachar Ambar
दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को शुक्रवार को बम की धमकी मिली। पहले दिल्ली HC को भेजे ईमेल में कोर्ट रूम में 3 बम रखे होने की जानकारी दी गई। इसमें दोपहर 2 बजे तक कोर्ट कैंपस खाली करने को कहा गया। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट को खाली कराया। बम स्क्वॉड ने तलाशी ली, लेकिन बम की धमकी झूठी निकली। इसी बीच बम की धमकी वाला मेल बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला। इसके बाद कोर्ट खाली करा लिया गया। यहां जांच में कुछ नहीं मिला। दोनों जगह करीब 2 से घंटे तलाशी ली गई। दिल्ली-मुंबई के अलावा बिहार में भी आज…
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली में पटाखों को बैन करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। चीफ जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि अगर दिल्ली-NCR के शहरों को साफ हवा का हक है तो दूसरे शहरों के लोगों को क्यों नहीं? प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर पटाखों पर प्रतिबंध लगाना है तो पूरे देश में बैन करना चाहिए। साफ हवा का अधिकार सिर्फ दिल्ली-NCR तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि पूरे देश के नागरिकों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संबंधी जो भी नीति हो वह पूरे भारत में…
फरीदाबाद। नगर निगम के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों एवं हरियाणा सरकार के आदेशों के तहत नगर निगम की पब्लिक हेल्थ टीम ने शहर में विशेष कार्रवाई की है। सूरजकुंड रोड और अन्य जगहों से 38 गौवंश पशुओं को सड़कों से पकड़कर सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.नीतीश परवाल ने बताया कि सूरजकुंड रोड, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर 48, अनखीर रोड, बुढ़िया नाला समेत अन्य क्षेत्रों से कुल 59 गौवंश को गोशाला में पहुंचाया गया है। इस कार्रवाई में निगम की टीम ने गौ मानव सेवा ट्रस्ट का सहयोग लिया। इनमें से लगभग 21…
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर डीएमएचपी टीम फरीदाबाद द्वारा डिप्टी सिविल सर्जन डॉ मानसिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ मानसिंह जी ने आत्मघाती व्यवहार और आत्महत्या को रोकने के लिए डीएमएचपी टीम द्वारा चल रही विभिन्न जागरूकता गतिविधि व उनके महत्व के बारे में बात की। व आत्महत्या रोकथाम पर बातचीत करके जागरूकता फैलाई जा सकती है। तथा समाज से इस कलंक को पूरी तरह से दूर किया जा सकता है। डॉ पारुल एमओ आई/सी एमएच ने मानसिक स्वास्थ्य विकारों में उपचार और दवा की भूमिका के महत्व के…
फरीदाबाद। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा नई दिशा, नई उड़ान अभियान के अंतर्गत बाल अधिकारों को लेकर एक प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के चेयरमैन संदीप गर्ग के निर्देशानुसार तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव रितु यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में सीजेएम रितु यादव एवं विशिष्ट अतिथि प्रधान न्यायाधीश, किशोर न्याय बोर्ड सौरभ शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट, स्कूल-कॉलेजों के लीगल लिटरेसी इंचार्ज, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, ऑब्जर्वेशन होम एवं बाल देखभाल संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सौरभ शर्मा…
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते (सीएम फ्लाइंग) ने गुरुवार सुबह उप तहसील दयालपुर में औचक निरीक्षण किया। शिकायत मिली थी कि दफ्तर के कर्मचारी समय पर नहीं आते और आमजन के कार्यों में अनावश्यक देरी की जाती है। इस पर कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार गोंछी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतवीर सिंह के नेतृत्व में टीम सुबह 9 बजे कार्यालय पहुंची। निरीक्षण के दौरान उप तहसील में नियुक्त 9 कर्मचारियों में से केवल 6 ही उपस्थित पाए गए। गौरव (लिपिक) बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिला और काफी देर से कार्यालय पहुँचा। धीरपाल (पटवारी) न्यायालय में कार्यरत मिले, जबकि हल्का पटवारी मनोज…
फरीदाबाद। भाजपा के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली से विचार विमर्श करने के उपरांत भाजपा नेता पंकज सिंगला को पुन: भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंकज सिंगला की नियुक्ति उनकी पार्टी के प्रति समर्पण भावना एवं मेहतनी कार्यशैली के चलते की गई है। अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं सांसद विप्लव देव, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन…
इजराइल ने पिछले 72 घंटों में 6 देशों पर हमला किए हैं। इसमें गाजा (फिलिस्तीन) समेत सीरिया, लेबनान, कतर, यमन और ट्यूनीशिया शामिल हैं। इन हमलों में 200 से ज्यादा लोग मारे गए और 1000 से ज्यादा घायल हुए हैं। ये हमले सोमवार से बुधवार के बीच में किए गए। इजराइल का कहना है कि वो इन देशों में आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे लेकर इजराइली पीएम नेतन्याहू से नाराजगी जताई है। हालांकि इजराइली पीएम नेतन्याहू ने कतर की राजधानी दोहा में हमास के अधिकारियों पर किए गए हमले का बचाव किया। उन्होंने…
नेपाल में मंगलवार को हुई हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के सबसे ऊंचे हिल्टन होटल में आग लगा दी थी। यह होटल पिछले साल जुलाई में बनकर तैयार हुआ था। इसमें 5 अरब भारतीय रुपए खर्च हुए थे। हिल्टन काठमांडू का सबसे ऊंचा 5 स्टार होटल है, जिसे नेपाल के शंकर के ग्रुप ने बनवाया है। इसमें विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आधुनिक सुविधाएं थीं। इस होटल ने नेपाल को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर मजबूत पहचान दी थी। प्रदर्शनकारियों ने सिंह दरबार, सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति निवास समेत दर्जनों सरकारी-निजी इमारतों में आग लगा दी। ऐसा अनुमान है…

