फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समाधान शिविर, सीएम विंडो तथा एसएमजीटी पोर्टल पर लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जिला उपायुक्त अपने-अपने जिलों में समाधान शिविरों, सीएम विंडो तथा एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि री-ओपन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश जारी किए गए हैं। वीडियो…
Author: Samachar Ambar
छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक यह गिरफ्तारी शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। ED ने चैतन्य बघेल को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चैतन्य को 22 जुलाई तक ED की 5 दिन की रिमांड पर भेजा है। कोर्ट में भूपेश बघेल, चरणदास महंत, मोहम्मद अकबर समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसके पहले भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट कर लिखा- ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडाणी…
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को X पर लिखा, ‘सरकार पिछले दस साल से मेरे जीजाजी (रॉबर्ट वाड्रा) को परेशान कर रही है। यह चार्जशीट उसी षडयंत्र का हिस्सा है।’ उन्होंने लिखा, ‘मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ हूं, क्योंकि उन्हें राजनीतिक रूप से प्रेरित बदनामी और उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। मुझे पता है कि वे बहादुर हैं और वे पूरी गरिमा से इसका सामना करते रहेंगे। आखिर में सच्चाई की जीत होगी।’ राहुल का यह बयान उस वक्त आया है, जब एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने गुरुवार को गुरुग्राम लैंड डील केस से…
राजस्थान के राजसमंद में एक वैन में तीन बच्चों समेत सात लोग सैलाब में फंस गए। वैन से निकले कुछ लोग किनारे आने की कोशिश में पेड़ पर फंस गए थे। करीब 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सभी को बचा लिया गया। वाराणसी में गंगा उफान पर हैं। नदी का जलस्तर हर घंटे 1 सेमी बढ़ रहा है। इसके अलावा वरुणा नदी भी उफान पर है। करीब 30 हजार घरों ने बाढ़ का पानी आने से पहले ही पलायन की तैयारी शुरू दी है। बिहार में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई।…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में हरियाणा के रहने वाले नौसेना में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी मारे गए थे। विनय के पिता राजेश नरवाल ने अपने बेटे को खोने के मानसिक आघात के बारे में बताया। विनय और हिमांशी की 16 अप्रैल को मसूरी में शादी हुई। 19 तारीख को करनाल में रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। इसके बाद वह 21 अप्रैल को हिमांशी के साथ हनीमून मनाने के लिए पहलगाम गए थे। जहां 22 अप्रैल को एक आतंकी ने नाम पूछ कर विनय पर गोली चलाई थी। NDTV को दिए…
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कैश कांड केस में खुद को दोषी ठहराने वाली जांच रिपोर्ट को रद्द करने की मांग की है। जस्टिस वर्मा ने गुरुवार को अपील में कहा, ‘उनके खिलाफ जो कार्यवाही की गई, वह न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। मुझे खुद को साबित करने का पूरा मौका नहीं दिया गया। कार्यवाही में एक व्यक्ति और एक संवैधानिक अधिकारी दोनों के अधिकारों का उल्लंघन किया गया है।’ यह याचिका संसद का मानसून सत्र शुरू होने से कुछ दिन पहले आई है। सत्र के दौरान जस्टिस वर्मा को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में कहा- बंगाल में TMC ने अपने स्वार्थ के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दिया। इसके लिए इकोसिस्टम बनाया जा रहा है। ये राज्य-देश और बांग्ला संस्कृति के लिए खतरा है। उन्होंने आगे कहा- TMC ने घुसपैठियों के पक्ष में नई मुहिम शुरू की। मैं साफ कहता हूं- जो भारत का नागरिक नहीं है और घुसपैठ करके आया है, उसपर संविधान के तहत कार्रवाई होकर रहेगी। बंगाल के खिलाफ साजिश को भाजपा कामयाब नहीं होने देगी, ये मोदी की गारंटी है। PM मोदी ने दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपए से अधिक…
फरीदाबाद। खनन विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग और फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप, जिला में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में गत दिवस जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान के नेतृत्व में खनन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने बडख़ल क्रेशर जोन रोड से सटे क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कई संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की और खनन गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों…
फरीदाबाद। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में हरियाणा राज्य के दो शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। राजधानी नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जहां करनाल को स्वच्छ शहर पुरस्कार प्रदान किया तो वहीं सोनीपत को स्वच्छता का मिनिस्टीरियल स्टार अवॉर्ड मिला है। हरियाणा सरकार की ओर से राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए इस पुरस्कार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल एवं करनाल की मेयर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता और सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने ग्रहण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय…
फरीदाबाद। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंश मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के विकास कार्य,पानी निकासी ,सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने जैसे डेवलपमेंट के कार्यों को लेकर आज नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा और बल्लभगढ़ निगम जोन के अधिकारियों के साथ चर्चा की। निर्देश दिए हैं कि बल्लभगढ़ विधानसभा में बनाए जाने वाले नए सामुदायिक भवन, नए सीवर के कार्य सडक़ के कार्य, गली निर्माण के कार्यों को तेज गति के साथ जल्द शुरू कराएं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों के साथ सरकार द्वारा मंजूर हुए विकास कार्यक्रम के बारे में भी समीक्षा की और कहा कि जो कार्य सरकार…

