फरीदाबाद। फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड में एक चार मंजिला मकान में एसी का कंप्रेशर फट गया, इससे पहली मंजिल में आग लग गई। इसका धुआं दूसरी मंजिल में घुस गया। इसके कारण माता-पिता और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे ने खिडक़ी से कूदकर जान बचाई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक सचिन कपूर (50) अपने परिवार के साथ मकान की दूसरे मंजिल में किराए पर रहते थे। जबकि पहली मंजिल में मकान मालिक रहते हैं। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब तीन बजे मालिक के एसी…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई पंडित टिपर चंद का कहना है कि क्षमा वाणी पर्व जैन समाज की भारतीय संस्कृति ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को एक ऐसी देन है जो की विश्व कल्याण में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा की क्षमा मांगना और क्षमा करना दोनों ही अपने आप में बड़े कार्य है जिनको करने की सीख हमारा जैन समाज पूरे विश्व को देता है। पंडित टिपर चंद शर्मा बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी स्थित जैन संत निवास पर आयोजित क्षमा वाणी पर्व मिच्छामी दुक्कड़म के मौके पर…
फरीदाबाद। महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी ने आज डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद (सेक्टर-81) के छात्र-छात्राओं द्वारा लिखित पुस्तक ‘यर्न विविंग लीवस’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वच्छता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। महापौर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 11 साप्ताहिक हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नगर निगम और समाजसेवी संस्थाएं मिलकर स्वच्छता के लिए जनजागरूकता फैला रही हैं। उन्होंने बच्चों को समझाया कि आसपास फैलने वाली गंदगी से बचाव कैसे किया जा सकता है और गंदगी को दूर करने…
फरीदाबाद। भाजपा फरीदाबाद महानगर द्वारा सेवा पखवाड़ा को लेकर सीकरी स्थित रॉयल वाटिका में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रुप अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव, संदीप जोशी, श्रीमती नीरा तोमर मौजूद रहे। कार्यशाला में विशेष तौर पर पूर्वमंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना, नीरा तोमर, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, संदीप जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, विजय लोहिया, बलदेव अलावलपुर, बिजेंद्र नेहरा, सुखवीर मलेरना, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कवीन्द्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक सहित भाजपा पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं…
फरीदाबाद। जिले में हाल ही में आई बाढ़ से अब तक 27 गांव सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इन प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए व्यापक कदम उठाए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर रही हैं और घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच अभियान चला रही हैं। अब तक चिन्हित किए गए 27 बाढ़ प्रभावित गांवों में मेडिकल टीमें सक्रिय…
फरीदाबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज बाल भवन में जिला बाल कल्याण परिषद, फरीदाबाद द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिंकी, जिला बाल कल्याण अधिकारी, फरीदाबाद रही । बाल भवन स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्राची ब्रांच हेड इंडसंडन बैंक फरीदाबाद रही। जिला बाल कल्याण परिषद, द्वारा बाल भवन में विभिन्न गतिविधिया संचालित है जैसे प्ले स्कूल, डे केयर सेन्टर, मूक बधिर केंद्र, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, ब्यूटी केयर प्रशिक्षण केंद्र एवं बाल गृह आदि। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुवे अपने संबोधन में कहा कि…
हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को 4 मंजिला बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर AC का कंप्रेसर फट गया। इससे आग लग गई। इसका धुआं दूसरे फ्लोर में घुस गया। इसके कारण यहां रह रहे दंपती और उनकी बेटी की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि बेटे ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। परिवार ने बचने के लिए छत पर जाने की कोशिश की थी, लेकिन गेट बंद होने से वह छत पर नहीं जा पाए। पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन इसके पहुंचने से पहले तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के…
सैन्य बलों की एलीट कमांडो फोर्स का संयुक्त युद्ध सिद्धांत बनाया गया है। यह साझा दस्तावेज सेना की स्पेशल फोर्स, वायु सेना की गरुड़ कमांडो फोर्स और नौसेना के मार्कोस कमांडो के लिए बनाया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई इस कवायद में तीनों सेनाओं की एलीट फोर्स की तैयारी का हर पहलू स्पष्ट किया गया है। मसलन, अगर किसी देश या उसकी शह में पलने वाले आतंकी, भारत विरोधी कार्रवाई करते हैं तो उनके खिलाफ क्या होगा? यही नहीं, युद्ध होने पर ये कमांडो क्या करेंगे और शांतिकाल में भूमिका क्या होगी, यह भी स्पष्ट किया गया है।…
सेना ने कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकियों को मार गिराया है। सोमवार सुबह गुड्डर के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सेना ने इसे ऑपरेशन गुड्डर नाम दिया है। इस दौरान एक JCO समेत 2 जवान घायल हुए हैं। मारे गए एक आतंकी की पहचान शोपियां के रहने वाले आमिर अहमद डार के रूप में हुई है। वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था और सितंबर 2023 से एक्टिव था। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से जारी 14 आतंकवादियों की लिस्ट में यह भी शामिल था। पुलिस, सेना की 9RR…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को एक ऑफिशियल मीटिंग में अपने पति मनीष गुप्ता को लेकर पहुंचीं। CM ने X पर मीटिंग की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें उनके पति अधिकारियों के साथ बैठे दिखे। मनीष गुप्ता एक बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसको लेकर मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। AAP ने X पर मीटिंग की तस्वीर के साथ ‘पंचायत’ वेब सीरीज के एक सीन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली में ‘फुलेरा की पंचायत’ की सरकार। CM रेखा गुप्ता के पति ले रहे अधिकारियों की मीटिंग। AAP नेता संजय सिंह ने कहा,…

