बल्लभगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा गौ सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए बल्लभगढ़ उपमंडल की दो प्रमुख गौशालाओं को चारे हेतु एक करोड़ से अधिक की सहायता राशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हरियाणा गौ सेवा आयोग ने यह आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं.मूलचंद शर्मा ने इस राशि के चेक (डीडी) संबंधित गौशाला समितियों को सौंपे। इस योजना के तहत गांव छायंसा स्थित दिल्ली पिंजरापोल सोसाइटी गौशाला को 94.33 लाख रुपये और मोहना स्थित गौ सेवा समिति को 5.95 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। इस अवसर…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के सेक्टर-29 फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कार पलटने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे में चालक सहित कार में सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर ज्यादा यातायात नहीं था, वरना यह दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब चार बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार सेक्टर-29 के फ्लाईओवर से गुजर रही थी। तेज रफ्तार और अचानक संतुलन बिगड़ने के चलते कार बेकाबू होकर कई बार पलटी खा गई। पलटने के बाद कार बुरी तरह…
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई और बिना इजाजत उनकी फोटो, नाम, पहचान और AI जनरेटेड अश्लील कंटेंट के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कोर्ट से कहा उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन हो रहा है। एक्ट्रेस के वकील संदीप सेठी ने कोर्ट में कहा कि भ्रामक प्रचार और फायदे के लिए ऐश्वर्या राय की पहचान का धड़ल्ले से गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या की अश्लील, छेड़छाड़ की गई और AI जनरेटेड तस्वीरें ऑनलाइन फैलाई जा रही हैं। संदीप सेठी ने इसे ऐश्वर्या की गरिमा और…
सूरत की साइबर सेल ने म्यांमार में संचालित एक बड़े साइबर गुलामी रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस रैकेट के चंगुल से किसी तरह बचकर सूरत के एक युवक ने अपनी दर्दनाक आपबीती सुनाकर सबको चौंका दिया। युवक ने बताया कि कैसे एक एजेंट ने दुबई में ऊंची तनख्वाह वाली नौकरी का लालच देकर थाईलैंड पहुंचाया। इसके बाद उसे म्यांमार के जंगलों में ले जाकर बंदूक की नोंक पर साइबर अपराध करने पर मजबूर किया। युवक ने आगे बताया कि एक एजेंट ने उसे दुबई में आकर्षक नौकरी की पेशकश की थी। लेकिन, दुबई के बजाय उसे थाईलैंड ले जाया…
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम स्थित गुड्डर के जंगलों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है। सुरक्षाबलों ने गुड्डर में एक आतंकी ठिकाने का भी पता लगाया है। जंगल के बीच में आतंकी दो से तीन फीट गहरे गड्ढा बनाकर छिपे थे। वहां से 2 AK-47 राइफलें, गोला-बारूद, बर्तन और खाने का सामान बरामद हुआ है। इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों को सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकी ठिकाने का भी पता लगाया। सेना ने आतंकियों के छिपने की जगह को नष्ट कर दिया है। आतंकियों के किसी भी तरह…
जम्मू-कश्मीर के डोडा से AAP विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने डोडा और जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। मलिक की रिहाई के समर्थन में नारे लगाते हुए उनके सैकड़ों समर्थकों ने भाट्यास गांव से एक मार्च निकाला और ‘डोडा चलो’ आंदोलन शुरू कर दिया है। लोग बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। दरअसल, AAP की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष मलिक को 8 सितंबर को सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के आरोप में पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट (PSA) के…
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को राष्ट्रपति के संदर्भ पर आठवें दिन सुनवाई हुई, जिसमें यह पूछा गया था कि क्या अदालतें राज्य विधानसभाओं में पास बिलों पर विचार करने के लिए राज्यपालों और राष्ट्रपति के लिए समय-सीमा निर्धारित कर सकता है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने इस पर अपनी दलील दी और कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत, राष्ट्रपति और राज्यपाल सिर्फ नाममात्र के प्रमुख हैं। दोनों, केंद्र और राज्यों में मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह पर काम करने के लिए बाध्य हैं। कर्नाटक सरकार की ओर से सीनियर एडवोकेट गोपाल सुब्रमण्यम ने चीफ जस्टिस बीआर गवई की…
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा कि युद्ध के दौरान जमीन पर कब्जा ही भारत में जीत की असली ‘करेंसी’ या पैमाना है। इस वजह से थल सेना की भूमिका हमेशा सबसे अहम रहेगी। जनरल द्विवेदी दिल्ली में ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा- आर्मी चीफ की यह टिप्पणी वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के बयान के दो हफ्ते बाद आई है, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए हवाई शक्ति की अहमियत बताई थी। इधर, सेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा- कुछ लोगों ने…
15वें उपराष्ट्रपति के लिए मंगलवार को मतदान जारी है। संसद में वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। दोपहर 3 बजे तक 96% वोटिंग हो चुकी है। पीएम मोदी ने पहला वोट डाला। एनडीए ने 68 साल के सीपी राधाकृष्णन को तो INDIA ने 79 साल के बी सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है। इस चुनाव में कुल 781 सांसद वोट डालेंगे। वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित होंगे। इस बीच, KCR की पार्टी BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा…
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने आज गांव बुढ़ेना स्थित बूस्टिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ ओल्ड जोन के जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बूस्टिंग स्टेशन पर लापरवाही दिखाई दी। बूस्टिंग स्टेशन परिसर में गंदगी के ढेर और मेन ढक्कन भी खुले होने के साथ-साथ अन्य लापरवाही यहां देखने को मिली। इस पर उन्होंने संबंधित जेई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही संबंधित एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा सहीत अन्य…

