फरीदाबाद। फरीदाबाद शहर ने स्वच्छता और पर्यावरण सुधार के क्षेत्र में लगातार बेहतरी की दिशा में काम करते हुए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार फरीदाबाद ने पूरे देश में 19वां स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि यदि प्रशासन और नागरिक मिलकर प्रयास करें, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। लगातार तीसरे वर्ष अपनी रैंकिंग सुधारते हुए इस बार शहर ने पूरे देश में 19 वां स्थान हासिल किया है। गौरतलब है कि वर्ष 2023 में फरीदाबाद को 47 वीं रैंक प्राप्त हुई थी, जिसे सुधारते हुए 2024 में यह 21वें स्थान पर पहुंचा और अब 2025 में यह 19 वीं रैंक पर आ गया है। यह सफलता न केवल नगर निगम और प्रशासन की सजगता को दर्शाती है, बल्कि नागरिकों की सहभागिता और जागरूकता की भी सशक्त मिसाल है।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

