फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर डीएमएचपी टीम फरीदाबाद द्वारा डिप्टी सिविल सर्जन डॉ मानसिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ मानसिंह जी ने आत्मघाती व्यवहार और आत्महत्या को रोकने के लिए डीएमएचपी टीम द्वारा चल रही विभिन्न जागरूकता गतिविधि व उनके महत्व के बारे में बात की। व आत्महत्या रोकथाम पर बातचीत करके जागरूकता फैलाई जा सकती है। तथा समाज से इस कलंक को पूरी तरह से दूर किया जा सकता है।
डॉ पारुल एमओ आई/सी एमएच ने मानसिक स्वास्थ्य विकारों में उपचार और दवा की भूमिका के महत्व के बारे में भी चर्चा की। प्रीति यादव मनोवैज्ञानिक ने लोगों को आत्महत्या के चेतावनी संकेत व इसे रोकने के तरीके के बारे में जागरूक किया। पीएसडब्ल्यू अनुकर्म ने मानसिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली उपचार सुविधा और टोल-फ्री टेलीफोन नंबर 14416 के बारे में भी बताया। सुमंत्रा पीएनओ ने मरीजों से बात की और उन्हें मनोरोग उपचार के लिए प्रेरित किया। नर्सिंग छात्रों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक द्वारा आत्महत्या रोकथाम सम्बंधित लोगों को जागरूक किया। जिंदगी को हां कहे, आत्महत्या को ना कहे’ एक सिग्नेचर कैंपेन भी कराया गया। सिविल हॉस्पिटल फरीदाबाद के एएनएम स्टूडेंट्स व सर्वोदय नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स द्वारा एक जागरुकता रैली का भी आयोजन किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो को इसके बारे में जानकारी दी जा सके। अंत में पेम्प्लेट्स व जलपान दे कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

