फरीदाबाद। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी के सुपुत्र एवं युवा कांग्रेसी नेता गौरव चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद सिंह हुड्डा के जन्मदिवस पर एनआईटी क्षेत्र में पौधारोपण कर उनका जन्मदिवस मनाया। इस दौरान गौरव चौधरी ने अपने साथियों के साथ जगह-जगह पौधे रोपे और उनकी पेड़ बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया। इस मौके पर गौरव चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के मजबूत स्तम्भ है, समूचे हरियाणा में उनका जन्मदिवस हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा, उनके जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर उन्होंने अपने साथियों के साथ पौधारोपण कर इन पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है और वह फिर से कांग्रेस पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है, आने वाले समय में देश प्रदेश से भाजपा सरकार का सूपडा साफ होगा और कांग्रेस के रुप में जनता अपनी सरकार चुनेगी। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से प्रिंस, पीयूष, पंकज, राकेश, सौरव इत्यादि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

