फरीदाबाद: जिले के सेक्टर-56,56ए स्थित तिरंगा पार्क में पतंजलि योगपीठ,हरिद्वार के तत्वाधान में सप्त दिवसीय योग चिकित्सा शिविर का दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ। पतंजलि के योगाचार्य जयपाल शास्त्री ने साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा विभिन्न रोगों में योग की उपयोगिता बताते हुए नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताया । शिविर में साधकों को रोगानुसार लाभकारी यौगिक क्रियाओं का प्रशिक्षण भी दिया गया । प्रशिक्षण में योग शिक्षक नारायण सिंह, गौरखनाथ और अनिल कपूर ने सहयोग किया। इस अवसर पर एस.एस.तोमर, भरतसिंह, संजय गोयल, कुंजबिहारी, डा.सतीश फौगाट, गुरमीत सिंह,राजेंद्र…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद । पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, जिला प्रभारी लतिका शर्मा, पूर्व विधायक नरेन्द्र गुप्ता तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल सहित उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और अटल जी को उनके व्यक्तित्व, राजनीतिक दूरदर्शिता, राष्ट्रसेवा और उनके विचारों को याद किया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सिद्धांतों, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को…
फरीदाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिला फरीदाबाद के मतदाताओं से अपील की है कि वे 31 जुलाई 2026 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। जिन मतदाताओं का नाम पूर्व में मतदाता सूची में दर्ज था, लेकिन वर्तमान प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है तथा उन्हें बीएलओ की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ है, वे आगामी 30 अगस्त 2026 तक संबंधित बीएलओ के पास अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 जुलाई 2026 की आधार तिथि के…
महाराष्ट्र के हिंगोली में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के गांव के सरकारी स्कूल में मरम्मत का काम शुरू हो गया है। ये काम दीपके के स्कूल का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं की कमी का वीडियो बनाने के दो दिन बाद शुरू हुआ। दरअसल, दीपके ने 15 अगस्त को संतुक पिंपरी गांव के जिला परिषद स्कूल का दौरा किया था। वे अपनी पार्टी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करने वहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर का वीडियो बनाकर क्लासरूम की टूटी खिड़कियां और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव को उजागर किया था। अभिजीत दीपके…
केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 के तहत नियम बनाने का काम तेज कर दिया गया है। इन नियमों का मकसद भारत के विमानन क्षेत्र को आधुनिक बनाना है और इन्हें तीन हफ्ते में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। सरकार ने जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच के सामने नियमों का ड्राफ्ट सीलबंद लिफाफे में रखा। केंद्र ने बताया कि ड्राफ्ट पर कुछ अंतिम चर्चा चल रही है। बेंच ने कहा, “इसे सात दिन के भीतर प्रकाशित कीजिए। अगर एयरलाइंस पालन नहीं कर रही हैं तो उन्हें जमीन पर…
दिल्ली पुलिस ने राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत 16 अगस्त को IP एस्टेट थाने में एक वकील ने दी थी। इसमें दोनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वंदे मातरम के शुरुआती हिस्से के बाद सोनिया गांधी ने कुछ इशारे किए, जिन्हें गाना जारी रखने पर आपत्ति के तौर पर देखा गया। शिकायत में एक वीडियो का भी जिक्र है। इसमें राहुल गांधी के कथित तौर पर ‘हम वंदे मातरम नहीं गाएंगे’ कहने का दावा…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें 65 सदस्य हैं। इनमें से 12, यानी 18% महिला सदस्य हैं। 14 सदस्यों को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 51 नए सदस्य हैं। 73 साल की वसुंधरा राजे सबसे सीनियर हैं। जबकि 35 साल डॉक्टर हेमांग जोशी सबसे युवा है। अगले साल चुनाव वाले उत्तर प्रदेश से 8, उत्तराखंड से 4, गुजरात से 4 और पंजाब से 2, यानी कुल 18 चेहरे नई टीम में शामिल हैं। भाजपा की नई टीम में 2027 में विधानसभा चुनाव वाले 7 राज्यों में से…
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद सोमवार को 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है। भाजपा IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय को हटा दिया गया है, दीपक म्हस्के उनकी जगह लेंगे। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी पद पर बने रहेंगे। नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं हैं। यूपी से दो मुस्लिम चेहरों तारिक मंसूर और बासित अली को शामिल किया गया है। टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8…
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ एवं तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह की अध्यक्षता फरीदाबाद जिलाध्यक्ष डॉ.अनीता सोनी एवं बल्लभगढ़ सुनार समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा ने की। मुख्य अतिथि सुनीता वर्मा ने समाज के हितों की रक्षा के लिए ‘हरियाणा स्वर्ण कला बोर्ड’ के गठन तथा महाराजा अजमीढ़ देव की जयंती राज्य स्तर पर मनाने की मांग रखी। उन्होंने महिलाओं के…
बल्लभगढ़। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बल्लभगढ़ उपमंडल कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के बाद विधायक ने शहीद स्मारक पहुंचकर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीद परिवारों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पीटी परेड में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों तथा सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह…

