Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। जिले में भारत का 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ध्वजारोहण के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए विपुल गोयल ने स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों और उनके परिवारों को नमन किया। उन्होंने कहा कि वीरों के त्याग की स्मृति में अंबाला छावनी में भव्य शहीद स्मारक बनाया जा रहा है।…

Read More

फरीदाबाद। जे.सी.बोस विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने ध्वजारोहण कर एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस वालंटियर्स और सुरक्षा गार्डों की परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने वार हीरोज गैलरी में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संबोधन में कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर नवाचार, अनुसंधान और ज्ञान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि ईवी, एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी, एआई और मेकाट्रॉनिक्स में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि…

Read More

फरीदाबाद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस और ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अवसर पर सेक्टर-11 स्थित छोटूराम पार्क (पॉकेट-डी) से एक भव्य तिरंगा यात्रा एवं स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें स्थानीय युवाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा छोटूराम पार्क से शुरू होकर सेक्टर-11, 10, और 7 के प्रमुख मार्गों तथा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय (वाईएमसीए) के सामने से होती हुई पुनः छोटूराम पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोषों के साथ-साथ प्रतिभागियों ने ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, समृद्ध…

Read More

फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), दयानंद नगर द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सेक्टर-4 से शुरू होकर सेक्टर-7 के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई सेक्टर-8 स्थित हुड्डा कम्युनिटी सेंटर पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में संघ के स्वयंसेवकों के साथ सर्वोदय स्कूल के बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरी यात्रा के दौरान देशभक्ति का अभूतपूर्व वातावरण बना रहा और क्षेत्र ‘भारत माता की जय’ के जयघोषों से गूंज उठा। यात्रा के समापन पर हुड्डा कम्युनिटी सेंटर में समाज के वरिष्ठ नागरिकों की…

Read More

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार विधायक रहे आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह बीरभूम जिले के टीएमसी ऑफिस में उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। आशीष बनर्जी रामपुरहाट के वार्ड नंबर-5 के हत्तलापारा इलाके में रहते थे। उनके घर के पास ही तृणमूल कांग्रेस का पार्टी ऑफिस था। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं पार्टी के सभी गलत कामों को हमेशा स्वीकार नहीं कर पाता था, लेकिन मैं विरोध भी नहीं कर सका। मैंने अपनी पूरी जिंदगी में काम के बदले एक…

Read More

बंगाल के नैहाटी से BJP विधायक और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने वंदेमातरम् के अपमान पर सोनिया गांधी से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। दरअसल, सोनिया ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् को रुकवाने का इशारा किया था। चटर्जी का दावा है कि सोनिया ने वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाने को लेकर असहजता दिखाई और इसे रोकने की बार-बार कोशिश की। BJP विधायक चटर्जी ने सोनिया गांधी के नाम एक लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने खुद को आम नागरिक, देशभक्त और बंकिमचंद्र का सीधा वंशज बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना…

Read More

फरीदाबाद / फरीदाबाद में समाजसेवा की अग्रणी संस्था शरद फाउंडेशन द्वारा 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया एवं तिरंगा फहराया गया। आज स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर शरद फाउंडेशन के सभी सदस्यों एवं संस्था में पढ़ रहे छोटे छोटे बच्चों ने इस अवसर पर अलग अलग रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की एवं संस्था के गणित शिक्षक राजीव शर्मा ने अपनी मधुर आवाज में देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया। आपको बता दीं शरद फाउंडेशन विगत 16 वर्षों से समाजसेवा के अनेक क्षेत्रों में कार्य करते हुए आगे बढ़ रही है। संस्था की चेयरपर्सन डॉ हेमलता शर्मा…

Read More

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर रविवार दोपहर नया वीडियो शेयर किया। पीएम ने बताया कि 15 अगस्त को लाल किला जाने से पहले उन्होंने पीएम आवास में जानवर और पक्षियों को दाना खिलाया। पीएम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी रोज की दिनचर्या है। कल सुबह उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए लाल किले के लिए रवाना होते समय वे मुझसे मिलने आ गए।” इससे एक दिन पहले यानी 15 अगस्त को PM मोदी ने लाल किले से 75 मिनट का स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया था। यह…

Read More

फरीदाबाद। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत करीब 1.53 लाख रुपये लेकर घर जा रहे शराब ठेकेदार को टाउन नंबर 2 में रास्ते में रोककर रुपये लूटने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वारदात की साजिश शिकायतकर्ता के पूर्व कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। आरोपी को पता था कि ठेके से रोजाना बिक्री के रुपये लेकर शिकायतकर्ता घर जाता है। आरोपितों को अदालत में पेश कर चार दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरानसहायक पुलिस आयुक्त…

Read More

फरीदाबाद। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल इतिहास की एक घटना का स्मरण नहीं है, बल्कि उन लाखों लोगों की पीड़ा, संघर्ष और बलिदान को श्रद्धांजलि देने का अवसर है, जिन्हें देश विभाजन के दौरान अपना घर, परिवार और जीवन तक गंवाना पड़ा। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को सेक्टर- 12 स्थित सभागार कक्ष में जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ फरीदाबाद जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ जिलाध्यक्ष सोहन पाल और उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा, सीईओ जिला परिषद शिखा भी मौजूद…

Read More