एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों की अब रोज जांच होगी कि उन्होंने प्रतिबंधित दवाओं या नशीले पदार्थों का नशा तो नहीं किया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। यह टेस्ट आज से अनिवार्य कर दिया गया है। दोनों एयरलाइंस में 5 हजार से ज्यादा पायलट हैं। पिछले हफ्ते फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के एक पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया। दरअसल, इस फ्लाइट के भुवनेश्वर से गुजरते समय अचानक टर्बुलेंस जैसे हालात बने और यह करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। जिससे यात्रियों और…
Author: Samachar Ambar
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि सरकार लोगों को अपनी बात रखने से रोक रही है। सरकार व्यवस्था लागू करना चाहती है, जबकि कांग्रेस का काम भारत को अपनी बात कहने का मौका देना है। दिल्ली में हो रहे कांग्रेस का ‘रचनात्मक कांग्रेस प्रकोष्ठ’ के अधिवेशन में राहुल ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र अपनी बात रखना चाहते थे। छात्र परेशान थे और अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहते थे, लेकिन सरकार ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। सरकार को समझ आ गया है कि लोग अब चुप नहीं रहेंगे। रचनात्मक कांग्रेस का…
बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से बुधवार को 20 राज्यों में अच्छी बारिश हुई। अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के बनारस में घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल डूब गया है। घाट की ऊपरी सीढ़ियों पर चिताएं जलाई जा रही हैं। लोगों को 2 से 3 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्नाव मे सड़क पर नाव चलानी पड़ी। राजस्थान के 5 से ज्यादा जिलों में बुधवार को तेज…
संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 1 मिनट चली, जबकि राज्यसभा करीब 1 घंटे चली। लोकसभा में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। स्पीकर ओम बिड़ला ने वंदे मातरम गान के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। वहीं, राज्यसभा में आखिरी दिन MMDR संशोधन बिल पास हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी में उनके कार्यक्रम के बाद हुए शुद्धिकरण का मुद्दा उठाया। इधर, विपक्षी सांसद संसद के बाहर बंदर का खिलोना लेकर पहुंचे और सरकार के…
फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही राज्यव्यापी हड़ताल के सातवें दिन आज नगर निगम फरीदाबाद में फील्ड से लेकर कार्यालयों तक सफाई, सीवर, हॉर्टिकल्चर, इंजीनियरिंग विभाग सहित विभिन्न शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहा।हड़ताली कर्मचारी आज नगर निगम मुख्यालय, बी.के. चौक पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगोहर की अध्यक्षता में एकत्रित हुए और सरकार की नीतियों एवं वादाखिलाफी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध सभा का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव महेंद्र कुडिय़ा ने किया। विरोध सभा को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उपाध्यक्ष कमला उपमा,…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देशभक्ति केवल एक दिन नहीं बल्कि हर पल निबाहने की चीज है। उन्होंने कहा कि हमें अपना हर काम करने से पहले उसके देश पर पडऩे वाले परिणामों पर विचार करना चाहिए। वह 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रेडिएंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तिगांव द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर स्कूल के कक्षा छठी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने 80 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ पूरे उत्साह, अनुशासन और गर्व के साथ…
फरीदाबाद। अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की एनएसएस इकाइयों 1, 2 एवं 3 द्वारा ‘माय भारत’ – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा क्षेत्रीय निदेशालय एनएसएस, नई दिल्ली के सहयोग से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम 2026 का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज के सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण के विजन के अनुरूप आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन समारोह से हुआ, जिसके पश्चात सामूहिक रूप से वंदे मातरम् एवं एनएसएस गीत प्रस्तुत…
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ट्रेफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई जाएगी। यह व्यवस्था स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ-साथ समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान भी लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर 12 अगस्त की रात 8 बजे से 13 अगस्त दोपहर 1 बजे तक दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 14…
दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में मंगलवार रात AC खराब होने से करीब 150 यात्रियों को परेशानी हुई। केबिन का तापमान इतना बढ़ गया कि कुछ यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। एक गर्भवती महिला की तबीयत भी बिगड़ गई। यात्रियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। पैसेजर्स छह घंटे से ज्यादा समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। बुधवार सुबह उन्हें दूसरी फ्लाइट से पुणे भेजा गया। यात्रियों के मुताबिक, फ्लाइट में AC और वेंटिलेशन ठीक से काम नहीं कर रहा था। उनका आरोप है कि गर्मी और परेशानी के…
गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखा। उन्होंने नीट पेपर लीक पर छात्रों के प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा के लिए समय तय करने की मांग की। इससे पहले सुबह सदन के बाहर शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को चलने दे। इस पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘हमें उनका लेक्चर नहीं सुनना है। पहले ये बताएं कि जंतर-मंतर पर छात्रों पर गोलियां किसने चलवाईं। उन्होंने आदेश नहीं दिया तो वे इस्तीफा दें।’ इस बीच सरकार ने…

