Author: Samachar Ambar

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में हटाए गए नामों से जुड़े मामलों की जानकारी मांगी है। कोर्ट ने अपीलीय ट्रिब्यूनलों के फैसलों की डिटेल्स देने को कहा है। ये अपीलीय ट्रिब्यूनल उन लोगों की अर्जियों पर सुनवाई करते हैं, जिनके नाम बंगाल SIR के दौरान वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। कोर्ट ने ट्रिब्यूनल की संख्या, काम के घंटे और मामलों के निपटारे की रफ्तार जैसे मुद्दों की जांच करने पर सहमति जताई। याचिकाकर्ता ने कहा कि ट्रिब्यूनल लोगों की अपीलों पर तेजी से फैसला नहीं कर रहे। कोर्ट…

Read More

संसद परिसर में NDA और इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि विपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रियंका गांधी के संसद पहुंचने पर BJP सांसद राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाने लगे। BJP सांसद मुकेश दलाल ने पूछा कि राहुल झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों से क्यों नहीं मिल रहे हैं। प्रियंका मुस्कुराती हुई उनके पास गईं और कहा- राहुल झारखंड गए हैं और छात्रों से मिल चुके हैं।…

Read More

फरीदाबाद। सावन की फुहार, तीज की उमंग और पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के उत्साह ने रविवार सायं सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क बैंक्वेट का माहौल पूरी तरह उत्सवमय कर दिया। पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य को लेकर सक्रिय आरोहण ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में करीब 250 महिलाओं ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति और तीज की परंपराओं की मनमोहक छटा बिखेरी। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं महिलाओं का आरोहण ट्रस्ट की अध्यक्ष नेहा गर्ग ने रंग-बिरंगा पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में महापौर प्रवीण बतरा जोशी तथा बडख़ल क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा की पत्नी सोनाली अदलखा…

Read More

फरीदाबाद। पावन श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने खेड़ी पुल स्थित कांवड़ शिविर में मंत्री  श्री राजेश नागर के साथ पहुंचकर कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न स्थानों से कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें प्रसाद वितरित किया। उन्होंने सभी कांवड़ यात्रियों की सुखद, मंगलमय एवं निर्विघ्न यात्रा के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा और भगवान शिव…

Read More

फरीदाबाद / शिव कांवड सेवा शिविर का दसवाँ आयोजन समाज सेवी रामवीर भडाना व बीरपाल भडाना की तरफ़ से खेड़ी पुल पर किया जा रहा हैं। जिसमें सभी शिव भक्तों व कांवड़ियों की रुकने की व्यवस्था की गई है।जिसमें सभी भक्तों के लिए देसी घी से सभी व्यंजन बनाए जा रहे है। इस मौके पर स समाज सेवी रामवीर भडाना ने कहा वो हर साल शिव कांवड सेवा शिविर खेड़ी पुल हर साल लगाते है जिसमें हमारा व हम से जुड़े लोग परिवार शिव कांवड़ियों की सेवा करते हैं।सभी शिव कांवड़ियों के रुकने की व्यवस्था वाटर प्रूफ टेनट लगाकर जाती…

Read More

फरीदाबाद। इंडियन सोसाइटी ऑफ ऑन्कोलॉजी के तत्वावधान में 7 से 9 अगस्त 2026 तक ताज सूरजकुंड, दिल्ली-एनसीआर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘ईस्कॉन-2026’ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ‘प्रिस्क्रिप्शन ऑकोलॉजी विद कोलेब्रेशन’विषय पर केंद्रित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देशभर के कैंसर विशेषज्ञों, चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े प्रतिनिधियों ने कैंसर की सटीक जांच, व्यक्तिगत उपचार तथा समग्र देखभाल से संबंधित नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति पर विचार-विमर्श किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्रिसीजन ऑन्कोलॉजी के वैज्ञानिक सिद्धांतों को मेडिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, हीमेटो-ऑन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी प्रमुख चिकित्सा विधाओं के साथ जोड़ते हुए प्रत्येक मरीज की आवश्यकताओं…

Read More

केरलम पुलिस ने सोमवार को RSS समर्थक और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार कर लिया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर विवादित बयान देने का आरोप है। पुलिस ने जांच के लिए डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मोहनदास ने 24-25 जुलाई को यूट्यूब चैनल ‘पथरिका’ पर वीडियो अपलोड किए थे। मोहनदास ने वीडियो में कहा- ‘जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में ‘गैंगरेप की घटनाएं हो सकती हैं’, लेकिन इसकी कोई शिकायत नहीं होगी क्योंकि प्रदर्शन में शामिल होने वालों को रेप पसंद है और कुछ लड़कियां हैं…

Read More

सूरत के न्यू सिविल हॉस्पिटल में फर्स्ट ईयर के रेजिडेंट डॉक्टर हर्ष पंड्या ने रैगिंग से परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। रैगिंग का आरोप सेकंड ईयर के चार सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर पर लगा है। फिलहाल इन्हें छह महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उन्हें हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को चारों के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी। साथ ही एचओडी और तीन फैकल्टी सदस्यों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।…

Read More

झारखंड के रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट के पास पहुंच गए। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कई बार पुलिस और छात्रों के बीच झड़प की नौबत आई। दो-तीन बार लाठीचार्ज करना पड़ा। कुछ छात्रों के सिर पर चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकीं। छात्र सुबह 10 बजे ओल्ड विधानसभा के पास एकत्रित हुए और फिर विधानसभा के घेराव के लिए निकले। पुलिस ने कंटीले तार की बैरिकेडिंग कर रखी थी। पुलिस ने जैसे ही वाटर कैनन का…

Read More

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में निर्माणाधीन पुल पर भारी बारिश के बीच ईको वैन नाले में बह गई। वैन में 11 लोग सवार थे। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। दो तैरकर बाहर निकल आए। तेज बारिश के कारण नाले का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। ड्राइवर को अधूरा पुल दिखाई नहीं दिया, जिससे वैन नाले में जा गिरी। राजस्थान के जयपुर स्थित कानोता और झालावाड़ का कालीखाड़ डैम ओवरफ्लो हो गया है। झीकनी गांव के स्कूल में पानी भर गया। यहां फंसे 30 विद्यार्थियों को गांव के लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया।…

Read More