शरद पवार ने मंगलवार को पश्चिम एशिया संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित के मामलों में सभी दलों को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करना जरूरी है। पवार ने X पर लिखा- पीएम मोदी ने जनता से सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल कम खर्च करने की अपील की है। इससे अर्थव्यवस्था पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है। इन घोषणाओं से आम लोगों और कारोबारियों में बेचैनी बढ़ी है। ज्वेलरी काउंसिल का कहना है कि पीएम को उनसे बात करनी चाहिए थी। पीएम की अपील से उनकी रोजी-रोटी पर…
Author: Samachar Ambar
केरलम के अगले सीएम के नाम की घोषणा अगले 24 घंटे में हो सकती है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. मुरलीधरन ने राहुल गांधी से मिलने के बाद दावा किया कि मंगलवार रात या बुधवार सुबह तक मुख्यमंत्री का नाम सामने आ जाएगा। उन्होंने मंगलवार को सोनिया गांधी के आवास ’10 जनपथ’ पर राहुल और केरलम कांग्रेस के नेताओं के साथ अगले CM के नाम पर चर्चा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार शाम को बेंगलुरु से दिल्ली आ रहे हैं। उनके आने के बाद एक और दौर की बातचीत होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरी फैसला होगा।…
पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। NTA डीजी अभिषेक सिंह ने कहा- इस गड़बड़ी के लिए हम जिम्मेदार हैं। परीक्षा दोबारा कराई जाएगी, 6-8 दिन में नई तारीख का ऐलान होगा। उधर, केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच CBI को सौंप दी है। एजेंसी ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। NTA ने बताया कि भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया।…
तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि सनातन धर्म को खत्म किया जाना चाहिए। यह लोगों को बांटता है। उन्होंने पहले 2023 में भी सनातन को डेंगू, मलेरिया बताया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी। उदयनिधि ने विजय के शपथ ग्रहण समारोह का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि तमिलनाडु के पारंपरिक तमिल आह्वान गीत ‘तमिल थाई वाझथु’ को कार्यक्रम में तीसरे स्थान पर रखा गया, जबकि परंपरा के मुताबिक इसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी। उदयनिधि ने कहा- दरअसल 10 मई को विजय…
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति, आस्था, ज्ञान, शौर्य और राष्ट्रीय स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर भारतीय सभ्यता की उस अमर चेतना का प्रतिनिधित्व करता है, जिसने अनेक आक्रमणों और संघर्षों के बावजूद अपनी पहचान, गौरव और आध्यात्मिक शक्ति को सदैव अक्षुण्ण बनाए रखा। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सैनिक सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में एक्स सैनिक सोसायटी के प्रधान राकेश धुन्ना द्वारा आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद…
फरीदाबाद। एडवांस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल केयर के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर-88, फरीदाबाद के डॉक्टरों ने एशिया में पहली बार एक अनोखी एंडोस्कोपिक सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह उपलब्धि मिनिमली इनवेसिव ट्रीटमेंट के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। मेडिकल टीम ने अत्याधुनिक एंडोस्कोपिक सिस्टम की मदद से ‘स्कारलेस’ यानी बिना किसी बाहरी निशान के ट्यूमर को हटाने की यह क्रांतिकारी प्रक्रिया पूरी की, जिसने प्रिसिशन, सुरक्षा और पेशेंट रिकवरी के नए मानक स्थापित किए हैं। इस प्रक्रिया में एक फुल-थिकनेस प्लिकेशन डिवाइस का उपयोग किया गया,…
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने सोमवार को डिविजन-1 क्षेत्र का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था, चल रहे विकास कार्यों तथा सी एंड डी वेस्ट उठान की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखी जाए और चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यकारी अभियंता, एई/जेई (इंफोर्समेंट) तथा स्वास्थ्य विभाग और सफाई निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। निगम आयुक्त ने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी…
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा सोमवार को आयोजित जनसुनवाई शिविर में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। आज इस शिविर में लगभग 60 शिकायतें रखी गई। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी की अध्यक्षता में और निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के मार्गदर्शन में एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में पानी, सीवर, सफाई, सडक़ और अवैध कब्जों से जुड़ी अनेक समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। जनसुनवाई के दौरान सेक्टर-45 के निवासियों ने क्षेत्र…
फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर ममता, संस्कार, सम्मान एवं मां है तो संसार है थीम पर एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को मां के महत्व, त्याग और प्रेम से परिचित कराना था। पूरे विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, फूलों एवं आकर्षक संदेशों से सजाया गया, जिससे वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण और भावुक दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा- आज का दिन एक और वजह से भी खास है। आज के ही दिन 11 मई 1998 को देश ने पोकरण में परमाणु परीक्षण किया था। तब दुनिया भर की शक्तियां भारत को दबोचने मैदान में उतर गई थीं। PM ने कहा- भारत के लिए सारे रास्ते बंद कर दिए गए थे। लेकिन हम डरे नहीं, डटे रहे। भारत ने पोकरण परमाणु परीक्षण को ऑपरेशन शक्ति नाम दिया था। क्योंकि शिव के साथ शक्ति आराधना…

