राहुल गांधी ने सोमवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया ‘सात अपीलों’ पर पलटवार किया। उन्होंने इसे नाकामी करार दिया। कहा कि अब देश चलाना प्रधानमंत्री के बस में नहीं रह गया है। X पर एक पोस्ट में राहुल ने लिखा, ‘कल मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने के तेल का उपयोग घटाओ, मेट्रो से चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं हैं। ये विफलता हैं।’ उन्होंने कहा, ’12 साल में देश को इस मुकाम…
Author: Samachar Ambar
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में बिहार और यूपी से 3 संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को तीनों को नॉर्थ 24 परगना के बारासात कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 13 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। इनमें दो युवक- मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बिहार के बक्सर, जबकि राज सिंह को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को शक है कि राज एक शार्पशूटर है। जांच में सामने आया कि आरोपियों तक पहुंचने में टोल प्लाजा पर…
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए BSF को जमीन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध घुसपैठ से निपटने के लिए 45 दिन के भीतर यह जमीन गृह मंत्रालय को सौंप दी जाएगी। हावड़ा के नाबन्ना में नवनिर्वाचित BJP सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई। CM अधिकारी ने कहा कि यह फैसला बैठक में लिए गए मुख्य प्रस्तावों में से एक था। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि TMC सरकार ने राज्य में पुराने IPC और CrPC की जगह नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) को लागू नहीं…
सुप्रीम कोर्ट में TMC ने दावा किया कि बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में 31 सीटों पर भाजपा और TMC में हार जीत का अंतर SIR में काटे गए वोटों से कम है। सोमवार को TMC सांसद और वकील कल्याण बनर्जी ने यह बात जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमल्या बागची की बेंच से कही। बेंच बंगाल में SIR प्रैक्टिस को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। बेंच ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य नेता बंगाल में हुए स्पेशल इंटेंसिव रिविजन के खिलाफ नई याचिका दाखिल कर सकते हैं। इससे पहले कल्याण बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट…
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजारों में भीषण गर्मी के बीच नगर निगम कर्मचारियों ने दसवें दिन की हड़ताल में निकाला विशाल जलूस आम जनता और व्यापारी भाइयों को करवाया कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाया लगाए शहरी स्थानीय निकाय विभाग मंत्री विपुल गोयल मुर्दाबाद के नारे। नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल आज दसवें दिन भी जारी रही । आज दसवें दिन की हड़ताल में बल्लभगढ़ ओल्ड फरीदाबाद में निकाले गए विशाल जलूस की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ने किया। हड़ताल के चलते शहर में सफाई सीवर का काम पूरी तरह से बंद शहर…
फरीदाबाद। इंवेस्टमेंट प्लेटफार्म में निवेश के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने दो खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने जालंधर पंजाब से गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान पंजाब निवासी कुलवंत(61) व राहुल(45) के रुप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार जवाहर कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने अपने आप को एक इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म से जुडा हुआ बताया और कहा कि वे लोग इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म पर पैसा निवेश करके मोटा मुनाफा देते…
फरीदाबाद। भाजपा किसान मोर्चा फरीदाबाद की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सेक्टर-15 स्थित भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रभारी वजीर सिंह डागर ने की, जबकि मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष जैजू ठाकुर मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में एनडीए की प्रचंड जीत पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के विकास की जीत है। जैजू ठाकुर ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक…
फरीदाबाद। गौंछी मोड स्थित दुकान खोलते का शटर खोलते हुए करंट लगने से एक 23 साल के युवक की मौत हो गई। युवक करीब 3 साल से यहां पर किराए पर दुकान लेकर मीट बेचने के का काम करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सराय ख्वाजा का रहने वाला इरशाद (23) गौंछी मौड पर चिकन की दुकान चलाता था। रविवार की सुबह वह दुकान खोल रहा था। शटर में बिजली का करंट आ रहा…
फरीदाबाद में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत यमुना नदी पर बनाए जा रहे बांध को लेकर मोहना और मोहियापुर गांव के किसानों ने विरोध तेज कर दिया है। किसानों का कहना है कि इस बांध के निर्माण से उनके खेतों तक जाने का रास्ता बाधित हो जाएगा, जिससे खेती पर सीधा असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने मंदिर पर की पंचायत रविवार को मोहना गांव स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में दोनों गांवों के किसानों की पंचायत आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक बांध निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ने…
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर भारतीय सैन्य बलों की समीक्षा में कई अहम खुलासे हुए हैं। पाकिस्तान, चीन और तुर्किये की तिकड़ी ने चार मंसूबों से 7 और 8 मई की रात को 900 ड्रोन दागे थे। कश्मीर में LOC से लेकर गुजरात में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ घंटों में स्वॉर्म ड्रोन दागे गए थे। पाक के स्वॉर्म ड्रोन को भारतीय वायुसेना के एयर कमांड और कंट्रोल सिस्टम ने तबाह कर दिया। पाकिस्तान भारत के एक भी अहम सैन्य बेस को नुकसान पहुंचाने में सफल नहीं हो पाया। पाकिस्तान ने यूक्रेन-रूस युद्ध में इस्तेमाल किए गए स्वॉर्म…

