सहदेव माहोर सोशल मीडिया का दौर है। यहां जो दिखता है, वही ट्रेंड करता है और जो ट्रेंड करता है, वही चर्चा में रहता है। शायद यही वजह है कि अब बड़े-बड़े नेता भी इंस्टाग्राम, रील्स और स्टोरी के जरिए युवाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने भी इंस्टाग्राम पर ‘Ask Me Anything’ सेशन शुरू कर दिया है। उन्होंने छात्रों और जेन-जी से कहा कि वे उनसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं और वे ज्यादा से ज्यादा सवालों के जवाब देने की कोशिश करेंगे। सुनने में यह पहल अच्छी लगती है। आखिर जनता…
Author: Samachar Ambar
अभिजीत दीपके ने गुरुवार को बताया, ‘कॉकरोच जनता पार्टी सितंबर से क्या बोलती पब्लिक अभियान की शुरुआत करेगी। युवाओं को CJP से जुड़कर इस आंदोलन का हिस्सा बनना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्र आंदोलन की सबसे बड़ी जीत है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि बेरोजगार युवा भी शामिल हुए थे। बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है और इसे अब देशव्यापी मुद्दा बनाया जाएगा।’ यह बात उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में अपने घर पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद कही। प्रदर्शनकारी बोले- मुझे बैठक में भी नहीं बुलाया गया प्रदर्शन करने…
माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह 5 बजे प्रयागराज से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में अबान के साथ उसके 4 दोस्त थे। झांसी से 70 किमी पहले सुबह 10.30 बजे पूंछ थाना इलाके में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार 7 फीट हवा में उछल गई। 40 फीट तक कार के टुकड़े हाईवे पर बिखर गए। अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। अबान समेत सभी 5 लोग अंदर फंस गए। चीख-पुकार…
बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने गुरुवार को तहलका मैगजीन के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल को रेप केस में दोषी करार दिया। उन्हें 10 साल जेल की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि वे 2 हफ्ते में सरेंडर करें। इससे पहले मई 2021 में गोवा की ट्रायल कोर्ट ने सबूतों के अभाव में तेजपाल को बरी कर दिया था। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। मामला नवंबर 2013 का है। तहलका की महिला पत्रकार ने आरोप लगाया था कि गोवा में आयोजित थिंक फेस्ट के दौरान 7 और 8 नवंबर की रात होटल की लिफ्ट में तरुण तेजपाल ने दो…
अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देश में बैन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में मेटा से कई बार पूछने पर भी कोई जवाब नहीं आया। केजरीवाल ने अपने अकाउंट स्टेटस पेज का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें ‘अनअवेलेबल इन सम लोकेशन्स’ (कुछ स्थानों पर उपलब्ध नहीं) का मैसेज दिखाई दे रहा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया- सरकार मेटा पर दवाब डाल रही है कि जो भी व्यक्ति एथेनॉल या पेपर लीक के खिलाफ बोल रहा है, उसके अकाउंट को प्रतिबंधित किया जाए। मेटा इस तरह की बदमाशी न करे…
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के आरोप में 22 साल जेल में रहे ओडिशा के अर्जुन जानी नाम के शख्स को बरी कर दिया। मंगलवार को जारी फैसले में कोर्ट ने इसे न्याय व्यवस्था की विफलता बताया। कोर्ट ने कहा, ट्रायल कोर्ट ने सबूतों की सही ढंग से जांच नहीं की। हाईकोर्ट मूकदर्शक रहा। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने ओडिशा हाईकोर्ट का फैसला और अर्जुन जानी का कन्विक्शन (दोषसिद्धि) रद्द कर दी। कोर्ट ने जेल से दायर अपील में 3157 दिन (8 साल 8 महीने) की देरी को माफ नहीं करने से…
फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार पंडित जवाहर लाल नेहरू सरकारी कॉलेज सेक्टर 16 फरीदाबाद में आज आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। आपदाओं से बचाव एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक व्यापक मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मॉकड्रिल का नेतृत्व जिला राजस्व अधिकारी विकास कुमार द्वारा किया गया। इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस विभाग, अग्नि शमन विभाग, पुलिस विभाग, होम गाड्र्स, रेड क्रॉस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, डीएचबीवीएन, डीपीआरओ और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। मॉक ड्रिल के दौरान आपदाओं की काल्पनिक स्थिति का सृजन कर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं…
फरीदाबाद। जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया की अध्यक्षता में मुहूरत संपन्न। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने शिरकत की। हर वर्ष की भांति इस बार में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के लिए मुहूरत किया गया। इस कार्यक्रम के उपरांत संबोधित करते हुए मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व हिन्दू समाज का महत्वपूर्ण त्यौहार होता है, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए यह पर्व पुरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है।…
छह नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने दिल्ली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा से की मुलाकात, संगठन को मजबूती देने का लिया संकल्प फरीदाबाद। प्रदेश कांग्रेस द्वारा फरीदाबाद जिला कांग्रेस के छह नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने बुधवार को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दोहराया। पूर्व विधायक नीरज शर्मा, बल्लभगढ़ से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी पराग शर्मा, तिगांव से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रोहित नागर तथा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता तरुण तेवतिया के नेतृत्व में पहुंचे ब्लॉक अध्यक्षों…
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बुधवार को उस समय बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जब वार्ड-40 के निर्दलीय पार्षद पवन यादव और वार्ड-42 के निर्दलीय पार्षद दीपक यादव अपने समर्थकों के साथ डीसीपी कार्यालय पहुंचे। दोनों पार्षदों पर नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के एक्सईएन डालचंद शर्मा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस के समक्ष कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी गिरफ्तारी दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार, पूरा विवाद 28 जुलाई को शुरू हुआ था। उस दिन दोनों पार्षद अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने की शिकायत लेकर नगर निगम बल्लभगढ़ जोन कार्यालय…

