Author: Samachar Ambar

दिल्ली के पूर्व CM और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को E20 फ्यूल के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकला। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, जैस्मिन शाह समेत पार्टी के अन्य नेताओं को फिरोजशाह रोड पर ही रोक दिया। इसके बाद केजरीवाल सहित अन्य AAP नेता फिरोजशाह रोड पर ही बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। AAP ने करीब 100 नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ यह मार्च निकाला था। पार्टी का दावा है कि उसने देशभर से 2.30 लाख से ज्यादा लोगों की याचिकाएं जुटाई हैं। मार्च के दौरान केजरीवाल ने कहा कि…

Read More

तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उदयनिधि सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली में भी मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ में “तृषा, तृषा” के नारे लगे। आरोप है कि इस पर उदयनिधि ने कहा, “पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।” बाद में सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था। पुलिस ने उनके खिलाफ 6 धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट…

Read More

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2379 मंगलवार को टर्बुलेंस, यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई। अचानक 300 फीट तक नीचे आ गई। हालांकि, पायलट ने स्थिति संभाली और फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 11:30 बजे सुरक्षित उतार लिया। प्लेन में 134 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स सवार थे। डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि घटना में 11 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स समेत 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ को दिल्ली एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर और 7 घायलों को फोर्टिस अस्पताल में…

Read More

भारत सरकार और मेटा की ग्लोबल टीम के बीच 5 और 6 अगस्त को एक अहम बैठक होने जा रही है। केंद्र सरकार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा के प्रतिनिधियों को समन भेजकर तलब किया है। केंद्र सरकार इस बैठक में चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटीरियल यानी CSAM पर लगाम लगाने में हुई चूक, फर्जी/सिंथेटिक एआई कंटेंट और बड़े नेताओं के वेरिफाइड अकाउंट्स पर गलत कार्रवाई जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने मेटा द्वारा अब तक दिए गए जवाबों को नाकाफी माना है। यह बैठक हाल ही में फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

Read More

फरीदाबाद।  गांव सिकरोना में सोमवार को दिनदहाड़े एक निजी स्कूल की महिला टीचर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पुलिस चौकी से महज कुछ मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। मृतका की पहचान संध्या के रूप में हुई है, जो गांव सिकरोना स्थित एक निजी स्कूल में टीचर थीं। सोमवार…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सरूरपुर गांव के 28 वर्षीय रमन की अनोखी दंडवत कांवड़ यात्रा चर्चा में है। हाल ही में जॉर्डन की नौकरी छोडक़र भारत लौटे रमन हरिद्वार से 4 लीटर गंगाजल से भरा कलश लेकर दंडवत करते हुए वृंदावन की ओर बढ़ रहे हैं। रमन ने बताया कि यह यात्रा वह प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए कर रहा है। उसकी इच्छा है कि वृंदावन पहुंचकर वह गंगाजल से प्रेमानंद महाराज का स्नान कराए। करीब 350 किलोमीटर लंबी यह दंडवत यात्रा 22 जुलाई को हरिद्वार से शुरू हुई थी। कई दिनों की कठिन सफर के बाद…

Read More

फरीदाबाद। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज सिंगला ने हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। इस दौरान श्री सिंगला ने गोपाल शर्मा को फूलों का बुक्के भेंट कर व मुंह मीठा कराते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। पंकज सिंगला ने कहा कि गोपाल शर्मा भाजपा के पुराने और कर्मठ कार्यकर्ता रहे है, जब वह भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर आसीन थे, तब भी उन्होंने जिले में संगठन को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ी थी, अब जब पार्टी ने उन्हें हरियाणा प्रदेश में…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने सोमवार को फरीदाबाद स्थित बी.के. नागरिक अस्पताल का दौरा कर अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के मातृत्व (मैटरनिटी) वार्ड, ओपीडी सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी ने अस्पताल में वेंटिलेशन, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई तथा दैनिक संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में क्यू…

Read More

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG 2026 परीक्षा के लिए कई बड़े सुधारों की घोषणा की है। इसमें परीक्षार्थियों की यात्रा और परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। इस बार परीक्षा 30 अगस्त को होनी है। इसके लिए 2.73 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल की तुलना में 12.5% ज्यादा है। परीक्षा देशभर के 340 शहरों के लगभग 1300 सेंटर्स पर होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक से सबक लेते हुए परीक्षा के पूरे इकोसिस्टम की सुरक्षा पुख्ता करना शुरू कर दिया है। इसके…

Read More

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया। सोमवार को फैसले के वक्त पूर्व सांसद बृजभूषण और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व सचिव विनोद तोमर कोर्ट में मौजूद रहे। कोर्ट के फैसले के बाद पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कहा- हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है। हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती देंगे। यौन शोषण का यह मामला जनवरी 2023 में सामने आया था। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर…

Read More