केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि NEET पेपर लीक को लेकर विरोध करने वाले छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सोमवार को कहा, ‘सरकार अपने वादे पर कायम है। छात्रों के खिलाफ कोई FIR नहीं होगी।’ मेहता ने ये भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान गंभीर अपराधों को लेकर जिन 2700 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज हुई हैं, इन्हें वापस नहीं लिया जाएगा। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने इस मसले पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। उनकी 3 मांगें थी, जो सरकार ने मान ली थीं।…
Author: Samachar Ambar
सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई को एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि नंबर प्लेट छिपाना धोखाधड़ी नहीं है। जस्टिस संजय करोल और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा कि यह मान लेना गलत है कि किसी व्यक्ति ने चालान भरने से बचने के लिए नंबर प्लेट छिपाई है। यह केवल पुलिस का अनुमान है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत यह जुर्माना लगाने का आधार हो सकता है, लेकिन इसे आईपीसी की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का अपराध नहीं माना जा सकता। धोखाधड़ी साबित करने के लिए बेईमानी…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर गई है। इसके पहले लोकसभा ने सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या (CJI सहित) 34 से बढ़ाकर 38 करने संबंधी बिल बिना चर्चा के पास कर दिया। वहीं राज्यसभा ने MSME विकास (संशोधन) बिल पास कर दिया गया। इसके बाद सदन की कार्रवाई मंगलवार तक स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसदों ने प्रश्नकाल शुरू होते ही नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 5 अगस्त से छत्रपति संभाजीनगर में दो दिन की रणनीति बैठक करेगी। इस बैठक में पार्टी के संस्थापक, प्रवक्ता और संगठन से जुड़े लोग शामिल होंगे। पार्टी ने कहा कि वह राजनीतिक दल नहीं बनाएगी। बैठक के बाद CJP देशभर में अपने युवाओं की जरूरतों को समझने के लिए लिसनिंग टूर करेगी। पार्टी फाउंडर अभिजीत डीपके ने कहा कि उन्हें बोस्टन यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप मिली थी और बाकी पैसों के लिए लोन लिया था, जो अभी चुकाना बाकी है। इससे पहले, सूरत के एक RTI कार्यकर्ता ने उनके पिता की संपत्ति और फंड की जांच की…
फरीदाबाद। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल शर्मा को भाजपा हाईकमान द्वारा हरियाणा भाजपा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त करने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर उन्हें कार्यकर्ताओं द्वारा बधाईयां देने का सिलसिला शुरु हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं फऱीदाबाद भाजयुमो के जिला प्रभारी गोल्डी अरोड़ा ने आज अपने साथियों के साथ मिलकर गोपाल शर्मा के निवास पर पहुंचकर उन्हें फूलों का बुक्का भेंट कर उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और उनकी नियुक्ति पर केंद्र व प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान गोल्डी…
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजपूत परिषद द्वारा बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजपूत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर तिलक राज चौहान, संरक्षक के.एस. भाटी एवं डी.के. चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर गजेन्द्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजपाल भूरा सरपंच एवं देवेन्द्र सिंह राणा, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण चौहान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आर.के. राणा, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी धीर सिंह चौहान, पूर्वांचल प्रकोष्ठ प्रभारी वशिष्ठ सिंह, सम्मानित सदस्य नरेश चौहान, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश सेंगर सहित राजपूत समाज के अनेक गणमान्य साथी एवं ग्राम चांदपुर के सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। इस मौके उपस्थित जनों ने वृक्षारोपण किया और उनकी देखभाल करने का…
फरीदाबाद। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर कहा कि यह अभियान विकसित भारत के निर्माण की दिशा में युवा शक्ति को संगठित करने वाला एक ऐतिहासिक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से रखी गई विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में देश के स्वस्थ, सशक्त और जागरूक युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। वे रविवार को फरीदाबाद में अमृता हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं…
पश्चिम बंगाल STF ने दावा किया है कि बर्धमान जिले से गिरफ्तार संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद ऑपरेटिव हमीम मंडल ने दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़-फोड़ की साजिश रची थी। STF के मुताबिक, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स ने हमीम को CJP के छात्र प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर घुसने और वहां अशांति फैलाने का निर्देश दिया था। STF के IG गौरव शर्मा के मुताबिक, हमीम को बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की गतिविधियों पर नजर रखने और उनकी सुरक्षा से जुड़ी जानकारी जुटाने का भी काम सौंपा गया था। हमीम को दो दिन पहले पूर्व बर्धमान से गिरफ्तार किया गया था।…
सूरत के RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग की है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार, चुनाव आयोग (ECI) और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) को शिकायत भेजी है। तिवारी का दावा है कि अभिजीत दीपके के पिता भगवानराव दीपके महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MIDC) में जूनियर इंजीनियर (JE) थे। उनकी मासिक सैलरी करीब ₹60-65 हजार थी। ऐसे में यह जांच होनी चाहिए कि उन्होंने अपने बच्चों की अमेरिका में उच्च शिक्षा का खर्च कैसे उठाया। अमित तिवारी ने महाराष्ट्र सरकार से भगवानराव दीपके…
गोवा में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) ने गठबंधन को लेकर शुरुआती बातचीत शुरू कर दी है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी गठबंधन के संकेत दिए हैं। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडंकर ने बताया कि उन्होंने GFP प्रमुख विजय सरदेसाई के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा की है। दोनों नेताओं की शनिवार को दक्षिण गोवा के फतोरदा शहर में मुलाकात हुई थी। कांग्रेस और GFP ने 2022 का विधानसभा चुनाव भी साथ मिलकर लड़ा था। चोडंकर…

