फरीदाबाद। बंगाल, असम और पांडिचेरी में जीत के बाद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और हिंसा की राजनीति को नकारते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बंगाल के लोग लंबे समय तक नहीं ले सके, इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और सुशासन पर भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया। यह केवल केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और भाजपा की विकासवादी सोच की विजय है। श्री गुर्जर ने कहा कि…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। पत्नी से हुए विवाद में गुस्साए पति ने रविवार रात अपने दो बच्चों सहित डीग-फतेहपुर बिल्लौच स्थित आगरा नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को व्यक्ति की बाइक नहर के पुल पर खड़ी हुई मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चों के साथ नहर में कूदने वाले व्यक्ति का नाम भगवत दयाल ( 35) है। जो अपने बेटे सम्राट (8) और युग (5) के साथ आगरा नहर में कूदा था। इनमें से 8 साल का सम्राट पुलिस को 5 किलोमीटर दूर नहर के…
बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 173 और टीएमसी 75 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 30 सीट जीत गई है, 9 सीट टीएमसी के खाते में आई है। भवानीपुर में ममता बनर्जी भाजपा कैंडीडेट सुवेंदु अधिकारी से आगे हैं। वहीं नंदीग्राम में सुवेंदु सिर्फ 3000 वोटों से आगे हैं। पीएम मोदी ने झाड़ग्राम में बिक्रम साय की दुकान पर झालमुड़ी खाई थी। बिक्रम ने आज दिनभर अपनी दुकान बंद रखी। शाम को रुझानों में भाजपा की…
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में भाजपा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीतती दिख रही है। बंगाल के रुझानों में ममता बनर्जी की पार्टी TMC को 100 से कम सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK ने कमाल कर दिया। केरल में कांग्रेस की सरकार आना तय है। खराब मौसम की वजह से दिल्ली से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे। दोनों भोपाल में सुरक्षित उतरे। यूपी में आंधी-बारिश…
भाजपा का 5 राज्यों में से 3 (पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी) में सरकार बनाना तय है। केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज शाम 6:30 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे मोदी ने पिछले साल 14 नवंबर को बिहार में जीत के बाद कहा था कि गंगाजी बिहार से बहते हुए बंगाल जाती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया है। भाजपा ने बिहार में NDA की जीत का दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न…
केरलम विधानसभा चुनाव में पिनराई विजयन की अगुवाई वाले लेफ्ट एलायंस LDF को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस की अगुवाई वाली UDF ने 140 में से 90 से ज्यादा सीटें जीतकर 10 साल बाद सत्ता में वापसी कर ली है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने 1947 में भारत को मिली आजादी को असली आजादी मानने से इंकार कर दिया था। उस वक्त पार्टी का कहना था कि यह आजादी अधूरी और समझौतों का परिणाम है, जिसे उन्होंने ‘झूठी आजादी’ का नाम दिया। इस हकीकत को पूरी तरह स्वीकार करने में पार्टी को 5 साल से ज्यादा का समय…
प्रयागराज में सोमवार को उत्तर प्रौद्योगिकी संगोष्ठी (नॉर्थ टेक सिम्पोजियम) 2026 की शुरूआत हो गई। इसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने कहा- डिफेंस कॉरिडोर की तरह नॉलेज कॉरिडोर तैयार करें। उन्होंने कहा-ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया को हमारी ताकत का एहसास हो गया है। उन्होंने कहा- मैं प्रो-एक्टिव तैयारी की बात कर रहा हूं। वो है सरप्राइज एलीमेंट। हमें ऐसी क्षमताएं भी विकसित करनी है जो जरूरत पड़ने हम ऐसा प्रहार कर सकें जिससे दुश्मन सरप्राइज हो जाए। मुझे पता है कि हमारी सेना इस ओर काम कर रही हैं। अब हमें प्रो-एक्टिव होकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2026 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर केंद्र सरकार और सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने इस मामले पर 6 हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है। अब इस मामले की सुनवाई तीन जजों की बेंच करेगी। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने संशोधन पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह संशोधन ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से ‘सेल्फ आइडेंटिफिकेशन’ (अपनी पहचान खुद तय करने) का अधिकार छीनता है। यह 2014 के…
फरीदाबाद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आज रविवार को आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा 2026 के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन पूर्णत: सतर्क रहा। इसी क्रम में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया, डीसीपी एनआईटी उत्तम और बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज ने जिला के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं और कहीं भी किसी प्रकार की कमी या अव्यवस्था न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने अपने निवास पर खुले दरबार का आयोजन कर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया। खुले दरबार में सेक्टर-37 से आए नागरिकों ने कई अहम मुद्दे उठाए। इनमें प्रमुख रूप से सेक्टर में अंदर जाने वाले रास्ते को बंद रखने की मांग की गई। इसके अलावा नए ट्यूबवेल लगाने, पानी की सप्लाई का समय 2 घंटे से बढ़ाकर 3 घंटे करने…

