फरीदाबाद। डबुआ क्षेत्र स्थित एक मेटल कंपनी में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना के समय कंपनी के अंदर कोई कर्मचारी या सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, डबुआ क्षेत्र में स्थित एसजी मेटल कंपनी में सिल्वर से संबंधित सामान तैयार किया जाता है। कंपनी के स्टोर में सिल्वर का कच्चा माल और अन्य सामान रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि अचानक…
Author: Samachar Ambar
भारत ने युद्धों की बदलती रणनीति को देखते हुए अत्याधुनिक ‘हाइपरसोनिक’ मिसाइल तकनीक पर काम तेज कर दिया है। डीआरडीओ प्रमुख समीर वी. कामत ने एक कार्यक्रम में बताया है कि देश जल्द ‘हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल’ और ‘हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल’ से लैस होगा। इनकी रफ्तार सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल से दोगुनी होगी। इसकी खासियतों की वजह से दुनिया का कोई डिफेंस सिस्टम इन्हें रोक नहीं पाएगा। डीआरडीओ प्रमुख के अनुसार, ग्लाइड मिसाइल का पहला परीक्षण जल्द संभव है। स्क्रैमजेट इंजन पर आधारित क्रूज मिसाइल को लेकर भी बड़ी कामयाबी मिली है। हाल ही में स्क्रैमजेट प्रोपल्शन का 1,000 सेकंड से ज्यादा…
छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद हो गए। फोर्स शनिवार सुबह कोरोसकोडा के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों की बिछाई गई IED को डिप्यूज करते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ। मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में घायल जवानों का तुरंत रेस्क्यू किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण 3 जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल जवान परमानंद कोर्राम को बेहतर इलाज के…
सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में काउंटिंग सेंटर्स पर केंद्रीय और पीएसयू (PSU) कर्मचारियों की तैनाती के खिलाफ TMC की आपत्ति को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘चुनाव आयोग को कोई आदेश नहीं दे सकते है। यह चुनाव आयोग का अधिकार है उन पर भरोसा करें।’ TMC की ओर से सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने कहा है कि हमें उनसे (चुनाव आयोग) से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। TMC ने इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट ने आपत्ति खारिज करते हुए कहा था कि काउंटिंग स्टाफ की नियुक्ति चुनाव आयोग के अधिकार…
महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने 4 साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 65 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची पुणे के भोर तहसील में रहने वाली अपनी नानी के यहां गर्मी की छुट्टियां बिताने आई थी। भीमराव कांबले (आरोपी) शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर के पास बने तबेले में ले गया। वहां बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी (एसपी) नेता अनिल देशमुख ने…
देशभर में शनिवार सुबह 11:45 बजे कई मोबाइल फोन पर एकसाथ सायरन की आवाज सुनाई देने लगी। स्क्रीन पर हिंदी-अंग्रेजी में एक मैसेज था। सायरन बंद हुआ तो मोबाइल पर मैसेज पढ़कर भी सुनाया गया। इससे कई लोग परेशान हुए, तो कई कन्फ्यूज। यह मैसेज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, यानी NDMA ने भेजा था। NDMA ने इमरजेंसी में लोगों तक सूचना पहुंचाने के लिए 2 मई को सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया। शनिवार को देश के सभी राज्यों की राजधानियों और दिल्ली-NCR में सभी मोबाइल फोन पर एकसाथ टेस्टिंग मैसेज भेजा गया। यह मैसेज हिंदी और अंग्रेजी के…
महेन्द्र शर्मा बल्लभगढ़ में नए एसीपी के रूप में रवि कुंडिया ने कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह रोहतक में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का भरोसा दिलाया। एसीपी रवि कुंडिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बल्लभगढ़ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बदमाशों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं…
फरीदाबाद। करीब नौ दिन पूर्व बल्लभगढ़ सब्जी मंडी में मिली महिला की लाश की गुत्थी को अपराध शाखा डीएलएफ पुलिस ने सुलझाते महिला के हत्यारे को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध वरुण कुमार दहिया ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 22 अप्रैल को पुलिस चौकी बल्लभगढ़ पुलिस ने सूचना के आधार पर आदर्श सब्जी मण्डी बल्लभगढ़ से एक महिला के शव को बरामद किया। इस बाबत फल विक्रेता गौरव ने शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम करवाकर हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस चौकी बल्लभगढ की टीम ने महिला की पहचान…
फरीदाबाद। करोड़ों रुपये की लागत से संवारी गई रानी की छतरी और शाही तालाब को देखने के लिए अब लोग सीधे आ-जा सकेंगे। प्रशासन ने छतरी परिसर में बने हुए अवैध निर्माणों को तोड़ दिया है। राजमार्ग से जो भी व्यक्ति निकलेगा उसे अब यह ऐतिहासिक स्थल दूर से ही दिखाई देंगे। अब तक यह अवैध निर्माणों से घिरे हुए थे। गौरतलब है कि बल्लभगढ़ के राजा अनिरुद्ध सिंह की रानी ने राजमार्ग के पास अपनी पति की स्मृति में 1818 में छतरी बनवाई थी। यहां पर एक शाही तालाब है। इस तालाब में रानी स्नान करके अपनी पति की…
फरीदाबाद। शहर के सेक्टर 12 में हाईकोर्ट के आदेश पर ग्रीन बेल्ट से कब्जे हटाने के दौरान नगर निगम एसडीओ और वकील के बीच जमकर बहसबाजी हुई। वकील ने एसडीओं को यहां तक कह दिया कि आप एसडीओ हो कोई भगवान नही हो। अगर आपके साथ जो फोर्स है, वो हमारे साथ हो तो हम भी भगवान है। दोनों के बीच की तीखी नोक-झोंक का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर निगम द्वारा शहर में सेक्टर और कॉलोनियों में घरों के बाहर सरकार जमीन पर अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाया…

