फरीदाबाद । हरियाणा सरकार में राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर- 16 स्थित सामुदायिक केंद्र में फुटबॉल, बैडमिंटन एवं बास्केटबॉल मैदान का लोकार्पण किया। उनके साथ नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी भी मौजूद रही। स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इस स्टेडियम का निर्माण एम3एम फाउंडेशन द्वारा सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत कराया गया है, जोकि फरीदाबाद के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण है। उन्होंने फाउंडेशन और इसके प्रमुख योगदानकर्ताओं और उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की पहलें समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल…
Author: Samachar Ambar
महाराष्ट्र के पुणे में 1 मई को 4 साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने रेप-हत्या के आरोप में 65 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने शनिवार को पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर प्रदर्शन किया। इससे हाईवे जाम हो गया। प्रदर्शन के चलते हाईवे करीब चार घंटे तक ठप रहा और लंबा जाम लग गया। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएगी और अपराधी के लिए फांसी की मांग करेगी। महाराष्ट्र के पूर्व…
“यह एक्सीडेंट नहीं, मर्डर है… हमें रेमेडी (मुआवजा) नहीं, जस्टिस चाहिए। इसके लिए सारा का सारा एमपी टूरिज्म डिपार्टमेंट रिस्पॉन्सबल है। अभी तक कितने ऑफिसर अरेस्ट किए गए, कितने सस्पेंड किए गए? बोट ऑपरेटर कहां है? उसे अरेस्ट क्यों नहीं किया गया? ” यह आक्रोश है क्रूज हादसे में जान गंवाने वाले कामराज के दोस्त और सहकर्मी का। उन्होंने सीधे तौर पर टूरिज्म डिपार्टमेंट को कटघरे में खड़ा किया और अफसरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि कामराज की सैलरी 1 लाख रुपए थी, ऐसे में सहायता राशि से नुकसान की भरपाई संभव नहीं है। एक…
यूपी, बिहार, हरियाणा और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में रविवार सुबह से बारिश हो रही है। राजस्थान के जयपुर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। शनिवार को जयपुर, टोंक और अजमेर में 3 लोगों की आंधी-बारिश से मौत हो गई थी। उत्तराखंड के देहरादून में सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश से पहले पूरा शहर काले घने बादलों से घिर गया। इससे दिन में शाम जैसा माहौल हो गया। हरियाणा के अंबाला में भी बारिश हुई, जिससे कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। देश के कई शहरों में अब भी…
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लैंडिंग के दौरान एयर अरेबिया की चलती फ्लाइट में एक यात्री इमरजेंसी गेट खोलकर नीचे कूद गया। यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 231 यात्री सवार थे। घटना सुबह करीब 3:23 बजे हुई। एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी। घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी। घटना के बाद यात्री एयरपोर्ट के कमर्शियल एरिया की ओर भागने लगा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत…
दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 3.47 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। 4 घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे आग पर काबू पाया गया। बिल्डिंग के अंदर फंसे 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं। मृतकों के शव बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर से बरामद किए गए। स्थानीय…
फरीदाबाद। केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर ने आज मैन रोड़ भॉकरी पर अपनी रसोई और होटलं का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इससे पहले उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री जी का होटल के डायरेक्टर सतिन्द्र फागना ने पुष्प गुच्छा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद जगत फागना, भाजपा उपाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, पूर्व चेयरमेन भारत भड़ाना, शमशाद अख्तर, महेश फागना, जिला पार्षद हरेन्द्र भड़ाना मुख्य रूप से मौजूद थे। इस मौके पर चौ. कृष्णपाल गुर्जर ने सतिन्द्र भड़ाना को नए व्यवसाय की शुरूआत करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका व्यापार खूब फूले फले और आप खूब तरक्की…
फरीदाबाद । हर घर रक्तदाता अभियान के अन्तर्गत बंसी विद्या निकेतन परिवार और पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सहयोग से बंसी विद्या निकेतन स्कूल में थैलेसिमिया से पीड़ित बच्चों के लिए एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संयोजन स्कूल की प्रधानाचार्या अंजु डागर, क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लायन विकास मित्तल और सह संयोजक अल्पना मित्तल ने किया।शिविर का शुभारंभ जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सचिव बिजेन्द्र सौरोत, स्कूल के चेयरमैन नारायण डागर ने किया। बिजेन्द्र सौरोत ने रक्तमित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान वक्त की जरूरत है, हम सभी को…
फरीदाबाद। नगर निगम व फायर विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी सफाई,सीवर व डोर टू डोर और रात्रि में होने वाला सफाई का काम बूरी तरह प्रभावित रहा। हड़ताली कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया। जिसका संचालन सचिव महेंद्र कुडिय़ां ने किया। आम सभा को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा व मजदूर संगठन सीटू के महासचिव जय भगवान ने संबोधित किया और अपने संगठनों की तरह से हड़ताल व मांगों का पुरजोर समर्थन किया।…
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शनिवार को वार्ड नंबर-44 में लगभग 28.50 लाख रुपये की लागत से होने वाले सडक़ निर्माण कार्यों की नारियल तुड़वाकर विधिवत शुरुआत की। इन कार्यों में वार्ड नंबर 44 की तीन गलियों के निर्माण का कार्य शामिल है। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक हरेंदर सिंह, धनेश अदलखा, सतीश फागना सहित विभिन्न निगम पार्षद एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के…

