सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (जनहित याचिका) अब प्राइवेट इंटरेस्ट और पब्लिसिटी इंटरेस्ट, पैसा इंटरेस्ट लिटिगेशन और पॉलिटिकल इंटरेस्ट लिटिगेशन बन गई हैं। यह कमेंट नौ जजों की संविधान बेंच ने केरल के सबरीमाला मंदिर से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई के दौरान किया। कोर्ट ने इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन के 2006 के PIL के मकसद पर सवाल उठाया, जिसमें केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं के प्रवेश पर रोक को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि PIL कानून की प्रोसेस का गलत इस्तेमाल है और एसोसिएशन को ऐसी…
Author: Samachar Ambar
राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल गया है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक ट्रफ बनी हुई है, जिससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का असर है। दिल्ली में मंगलवार दोपहर को ओले गिरे। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी और तेज बारिश हुई। यूपी में आंधी-बारिश से 8 लोगों की मौत हो गई। पीलीभीत में ईंट-भट्ठे की 100 फीट ऊंची चिमनी ढह गई। बिहार में 22 जिलों में आंधी-बारिश हुई। बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत…
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। बंगाल में TMC को हराकर भाजपा पहली बार सत्ता में आई। पार्टी दस साल में 3 सीटों से 207 सीटों पर पहुंच गई है। तमिलनाडु में एक्टर थलपति विजय की पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी। दो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एमके स्टालिन चुनाव हार गए। महिला को मिल सकती है…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- मैं CM पद से इस्तीफा नहीं दूंगी। हम जनादेश से नहीं, साजिश से हारे हैं। इसलिए इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाऊंगी। ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग असली विलेन है। उसने भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं। अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, मैं आजाद पंछी हूं। कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हूं, सड़कों पर रहूंगी। ममता ने आरोप लगाया- भाजपा ने काउंटिंग सेंटरों पर कब्जा कर लिया था। मेरे साथ बदसलूकी की। उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं के साथ अत्याचार किया।…
पलवल: पश्चिम बंगाल, असम और पांडेचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में आज भाजपा ब्रज कमल जिला कार्यालय, पलवल पर उत्सव का माहौल रहा। पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मना जश्न इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री दीपक मंगला, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विपिन बैसला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चरण सिंह तेवतिया एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री हरेन्द्र राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते…
फरीदाबाद । पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी एवं NDA गठबंधन को मिली ऐतिहासिक विजय पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश केवल चुनावी सफलता नहीं है बल्कि विकास सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति पर जनता की स्पष्ट मुहर है। विपुल गोयल ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि देश अब झूठ भ्रम और नकारात्मक राजनीति को अस्वीकार कर विकास आधारित नेतृत्व को स्वीकार कर चुका है। प्रधानमंत्री श्री…
फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के तत्वाधान में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 500 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी प्राप्त कीं। आश्रम के अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के मार्गदर्शन में जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यहाँ हर रविवार को इस मेडिकल कैंप का नियमित आयोजन किया जाता है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और…
फरीदाबाद। पत्नी से हुए विवाद में गुस्साए पति ने रविवार रात अपने दो बच्चों सहित डीग-फतेहपुर बिल्लौच स्थित आगरा नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को व्यक्ति की बाइक नहर के पुल पर खड़ी हुई मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चों के साथ नहर में कूदने वाले व्यक्ति का नाम भगवत दयाल ( 35) है। जो अपने बेटे सम्राट (8) और युग (5) के साथ आगरा नहर में कूदा था। इनमें से 8 साल का सम्राट पुलिस को 5 किलोमीटर दूर नहर के…
फरीदाबाद। गांव पाली स्थित पीर कॉलोनी में आज एनआईटी के विधायक सतीश फागना ने नवनिर्मित बारात घर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांव पाली की मौजिज सरदारी व पीर कालोनी के लोगों ने विधायक सतीश फागना का शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सतीश फागना ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व…
फरीदाबाद। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर मेगा डांस प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एन.आई.टी. 5 के संगीत कला केंद्र में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 3 से 18 वर्ष तक के बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। प्रतिभागियों को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया था। सभी बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया तथा अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: प्रथम समूह (3 से 7 वर्ष) चेष्ठा – प्रथम स्थान हरसुख – द्वितीय स्थान…

