फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाधान शिविर में प्राप्त जनशिकायतों की प्रगति की समीक्षा करना रहा। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने की। वीडियो कांफ्रेंस के उपरान्त उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने ‘समाधान शिविर’ की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समयबद्ध निवारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की पेंडेंसी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद: इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद में भगवान नृसिंहदेव के पावन प्राकट्य दिवस नरसिंह चतुर्दशी को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान नृसिंहदेव, विष्णु के उग्र अर्ध-मनुष्य अर्ध-सिंह अवतार, अपने प्रिय भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने और दैत्य हिरण्यकशिपु का वध करने के लिए प्रकट हुए थे। भक्तों के परम रक्षक कहे जाने वाले भगवान नृसिंह एक खंभे से प्रकट होकर अपने भक्त के विश्वास की रक्षा करते हैं और अन्याय का नाश करते हैं। वे परम शक्ति, अपार करुणा और दिव्य सुरक्षा के प्रतीक हैं। भगवान नृसिंह असुरों के लिए भयावह हैं, पर अपने भक्तों के लिए अत्यंत प्रेममय…
मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज तूफान के बीच डूब गया। शुक्रवार सुबह तक 5 शव बरामद कर लिए गए। 22 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। जबकि 15 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार क्रूज में 8 से 10 और शव होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक क्रूज में करीब 40 से 45 पर्यटक सवार थे। हादसा डैम किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ। यहां करीब 20 फीट गहराई है। बरगी…
vइसी तरह चार मई को भी कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी दी गई है। लाहौल स्पीति और चंबा को छोड़कर अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। IMD के मुताबिक पांच, छह व सात मई को भी बारिश जारी रहेगी। प्रदेश में बीते गुरुवार को भी ओलावृष्टि ने कहर बरपाया है। शिमला के फागू, कुफरी व आसपास के क्षेत्रों में इससे सेब की फसल तबाह हो गई है, साथ में एंटी हेल नेट,…
मणिपुर के ट्रोंगलाओबी गांव में 7 अप्रैल को बम धमाके में 5 साल के बच्चे और उसकी 6 महीने की बहन की मौत हो गई थी। दो भाई-बहनों का शव 24 दिन बाद भी इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मुर्दाघर में रखे हैं। इस हमले का आरोप संदिग्ध कुकी उग्रवादियों पर लगाया गया। इन मासूम मौतों ने मणिपुर हिंसा के दर्द को कई गुना बढ़ा दिया है। भास्कर टीम गुरुवार को बच्चों के घर ट्रोंगलाओबी गांव पहुंची। खुले खेतों के पास बने घर में घुसते ही दीवार और आसपास मौजूद टिन की चादरों पर बम के छर्रों…
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को सिटिजनशिप (संशोधन) नियम, 2026 लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत अब ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन करना होगा। साथ ही फिजिकल कार्ड के साथ e-OCI दस्तावेज की भी सुविधा दी गई है, जिससे प्रक्रिया ज्यादा सरल और डिजिटल हो जाएगी। नए नियमों में साफ किया गया है कि कोई नाबालिग एक साथ भारतीय और विदेशी पासपोर्ट नहीं रख सकता। यह प्रावधान दोहरी नागरिकता से जुड़े मामलों में स्पष्टता लाने के लिए जोड़ा गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि OCI स्टेटस एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं।…
पिछले 15 दिन से भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से कुछ राहत मिली। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड में आंधी-बारिश और ओले गिरने से तापमान में 3-5°C तक की गिरावट हुई। यूपी में गुरुवार को पिछले दो दिनों के दौरान आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो गई। बिहार में भी 5 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार रात तेज बारिश और आंधी के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह में…
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस परिवार के 15 पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर गुरुवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-21ए में एक सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार, शहीद पुलिस आयुक्त, भलाई निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले इंस्पेक्टर कर्मबीर, इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, इंस्पेक्टर मो. आलम, इंस्पेक्टर राज कुमार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, इंस्पेक्टर अजय कुमार, इंस्पेक्टर राजकुमार, इंस्पेक्टर सैफ मोहम्मद, इंस्पेक्टर निरंजन सिंह, ईएसआई मख्खन लाल, ईएसआई श्री कृष्ण, ईएसआई राजकुमार, ईएचसी दिलबर सिंह एवं ईएचसी सतबीर…
फरीदाबाद। बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के बीच औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में गुरुवार को आग की घटनाएं मुसीबत बन गईं। शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने हुईं। इससे अफरतफरी मची रही। फायर ब्रिगेड बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। तीनों आग की घटनाएं ज्वलनशील पदार्थों से भरे स्थानों में लगी। इससे आग को फैलने और इससे भारी आशंका से लोग जर गए। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग की मुस्तैदी से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी की जान नहीं गई। इन हादसों में लाखों रुपये का कच्चा व तैयार…
फरीदाबाद। आगामी तीन मई को जिला में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा 2026 के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, पेपर वितरण अधिकारियों व ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स के साथ अलग-अलग सत्रों में बैठक कर परीक्षा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त आयुष सिन्हा, एडीसी अंजली श्रोत्रिया व एसडीएम बडख़ल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी भी…

