फरीदाबाद। अरावली की गोद में बसे सूरजकुंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सत्य सिद्ध बाबा सत कुंड मंदिर में आज शिव परिवार की विधिवत स्थापना की गई। जिसमें 52 फुट ऊंचे मंदिर का निर्माण करवा कर पूर्व मंत्री करतार भड़ाना ने अपनी पत्नी, पुत्र एवं समालखा से विधायक मनमोहन भड़ाना, पुत्रवधु, पोते और पोती के साथ भगवान शिव परिवार की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। अनंगपुर, लकड़पुर, बदरपुर, तुगलकाबाद आदि आसपास के 25 गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सत्य सिद्ध बाबा…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। गे्रटर फरीदाबाद में बुधवार को एक 22 साल के छात्र ने अपने फौजी ताऊ की लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। उसने यह कदम घर के बाथरूम में बंद होकर उठाया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग उस ओर दौड़े। इसके बाद किसी तरह बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा तो वहां छात्र खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद उसे तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर बीपीटीपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, युवक…
फरीदाबाद । भारत की समृद्ध परम्परा, सांस्कृतिक धरोहर एवं बौद्धिक विकास के महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में प्राचीन पाण्डुलिपियां, ताड़पत्र एवं दुर्लभ अभिलेखों के संरक्षण एवं भावी पीढिय़ों तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण प्रारंभ किया गया है। इस मिशन के अंतर्गत गत 16 मार्च 2026 से राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से देशभर के परिवारों, मंदिरों एवं संस्थाओं में उपलब्ध पांडुलिपियों को ‘ज्ञान भारतम् ऐप’ के जरिए जियो-टैग कर सूचीबद्ध एवं डिजिटल रूप से संरक्षित किया जा रहा…
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन तथा बरसात से पहले की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी अतिरिक्त निगम आयुक्तों, ज्वाइंट कमिश्नरों, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंताओं तथा संबंधित एसडीओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से जुड़े सभी मुद्दों के साथ समीक्षा की। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सैनिटेशन, सी एंड डी वेस्ट, हॉर्टिकल्चर वेस्ट, जलभराव से संबंधित समस्याएं, नालियों की सफाई, पौधारोपण तथा अनाधिकृत विज्ञापनों जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यूपी के हरदोई में प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने ऐलान किया कि एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार से भी जोड़ा जाएगा। पीएम ने सपा और कांग्रेस पर कहा- सपा विकास और नारी विरोधी है। बीते दिनों एक बार फिर देश ने इनका नारी विरोधी चेहरा देखा है। इन लोगों ने नारी शक्ति वंदन संशोधन के खिलाफ वोट किया। पीएम ने पश्चिम बंगाल में चल रही दूसरे चरण की वोटिंग का जिक्र किया। कहा- जो खबरें आ रही हैं, उनसे पता चलता है कि बंगाल में…
किंग चार्ल्स तृतीय ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर ब्रिटिश न होते तो आज अमेरिकी फ्रेंच बोल रहे होते। करीब 250 साल पहले जब अमेरिका आजाद नहीं था, तब ब्रिटेन और फ्रांस दोनों वहां अपनी-अपनी पकड़ बनाना चाहते थे। दोनों देशों के बीच इस बात को लेकर लड़ाई हुई कि उत्तरी अमेरिका पर किसका कब्जा रहेगा। आखिर में इस लड़ाई में ब्रिटेन जीत गया। किंग चार्ल्स का इशारा इसी तरफ था। इससे पहले जनवरी में दावोस समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोपीय देशों…
दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को वर्चुअल सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो चल गया। उस वक्त चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस खरिया की बेंच सुनवाई कर रही थी। यह मामला दोपहर 12:56 बजे का है। यह साफ नहीं हुआ है कि वारदात के वक्त बेंच किस मामले में सुनवाई कर रही थी। जैसे ही पोर्न वीडियो चला, फौरान सुनवाई रोक दी गई। कुछ मिनट बाद सुनवाई दोबारा शुरू हुई, फिर पोर्न वीडियो चलने लगा। मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को दी गई है। वर्चुअल सुनवाई के दौरान कई लोग जुड़े हुए थे। इनमें एक क्षितिजीत…
देश के कई शहर हीटवेव की चपेट में हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40-46°C के बीच है। मध्य प्रदेश के देवास में गर्मी से बचने के लिए 20 कूलर के साथ बारात निकाली गई। राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के एक जनरल कोच के निचले हिस्से में आग लग गई। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, गर्मी के कारण ब्रेक पैडल वाले हिस्से में आग लगी थी। मंगलवार को यूपी का बांदा 45.6°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। ओडिशा के झारसुगुड़ा में 45.3°C से ज्यादा तापमान रहा। यहां लू सेंटर बनाए जा रहे हैं, जहां…
पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान कई विधानसभा सीटों पर हिंसा और मारपीट की घटनाएं सामने आईं। नादिया जिले के छपरा में भाजपा एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। वहीं, शांतिपुर में भाजपा कैंप पर भी हमला हुआ। बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी और काउंसलर के बीच मारपीट हो गई। श्यामपुकुर में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन किया। BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। नादिया जिले की छपरा विधानसभा सीट के हतरा पंचायत में BJP पोलिंग एजेंट मुशर्रफ मीर ने TMC के कार्यकर्ताओं पर सुबह करीब 5.30 बजे…
आज जिला कार्यालय ब्रज कमल पलवल में आयोजित “जन-आक्रोश महिला सम्मेलन” में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने सम्मान व अधिकारों के लिए मजबूत आवाज उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज (महिला मोर्चा) ने की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री जयराम प्रजापति जी की भी विशेष उपस्थिती रही। इस कार्यक्रम मे कार्यक्रम संयोजक श्रीमती वीर ममता चौहान जी सहित पलवल की अनेक सम्मानित बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। काग्रेस द्वारा अपना सम्मान न मिलने पर महिलाओं ने आक्रोश जताया व अपने विचार साझा किए। नारी शक्ति वंदन जैसे प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक…

