फतेहाबाद जिले के रतिया में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 किलो 625 ग्राम अफीम और 4 किलो 370 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया है। CIA रतिया इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। सरदूलगढ़ कैंची, रतिया के पास उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि रतिया के कमाना मोड़ पर एक पुरुष और एक महिला पिट्ठू बैग में नशीला पदार्थ लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना को विश्वसनीय मानते…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। फरीदाबाद में एक गाय ने बाजार से लौट रही महिला और उसकी दो बेटियों पर हमला कर दिया। गाय ने तीनों पर बेरहमी से हमला किया। पहले मां-बेटियों को सडक़ पर गिराकर कुचला और फिर सींग से उठाकर भी पटका। कुछ लोग बचाने आए तो गाय उनके पीछे भी दौड़ पड़ी और सींगों से मारने की कोशिश की। इसके बाद लोगों ने किसी तरह मां-बेटियों को गाय से बचाया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गाय…
फरीदाबाद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार को दलित सफाई कर्मचारी विरोधी करार देते हुए 13 वर्षों में पक्की भर्ती व सफाई कर्मचारियों की रेगुलराइजेशन न करने और वेतन बढ़ोतरी को लेकर लगाए भेदभाव करने का लगाया आरोप। शास्त्री ने कहा कि सरकार सफाई सीवर का ठेका समाप्त कर ठेके में लगे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करें, समान काम समान वेतन भत्तो सहित देने तथा सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन तीस हजार रुपए देने की मांग । शास्त्री ने कहा कि 1 मई से हरियाणा प्रदेश की…
फरीदाबाद। कंधे से हाथ तक जाने वाला तेज या करंट जैसा दर्द सामान्य समस्या नहीं, बल्कि नस से जुड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है। यह जानकारी ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार ने ग्रेटर फरीदाबाद की एक सोसाइटी में आयोजित सेमिनार में जानकारी दी। डॉ. युवराज कुमार ने बताया कि कंधे से हाथ की ओर फैलने वाला दर्द अक्सर गर्दन की नस पर दबाव के कारण होता है, जिसे आम भाषा में सर्वाइकल समस्या कहा जाता है। उम्र बढऩे के साथ गर्दन की हड्डियों में बदलाव या डिस्क प्रोलैप्स के कारण नस…
फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्तर की 17 वर्ष की शूटर के यौन शोषण के आरोपित कोच अंकुश भारद्वाज को जांच में शामिल होने की शर्त पर सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी से राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कोच को 29 अप्रैल को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने और जांच में पूरा सहयोग करने का आदेश दिया है। साथ ही पुलिस को अगली सुनवाई 15 मई तक किसी भी तरह की कठोर कार्रवाई पर रोक लगा दी है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपित की ओर से अधिवक्ता गीता लूथरा ने पक्ष रखा, जबकि पुलिस की ओर से वरिष्ठ…
फरीदाबाद में थाना मुजेसर क्षेत्र की संजय कॉलोनी में बिना किसी मेडिकल डिग्री के क्लिनिक चलाकर मरीजों का इलाज करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की टीम की शिकायत पर की गई। सेक्टर-55 पॉलीक्लिनिक के एसएमओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल की देर शाम वह अपनी टीम के साथ संजय कॉलोनी स्थित 33 फीट रोड पर बने चांदनी क्लिनिक पर जांच के लिए पहुंचे। टीम में डॉ. शुभानी और डीसीओ संदीप गहलान भी शामिल थे। यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई थी, जिसमें आरोप…
पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिन के सिक्किम दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेली। पीएम ने सोशल मीडिया पर फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें शेयर की। पीएम ने X पर लिखा, ‘इन बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर ऊर्जा से भर गया।’ आज मोदी राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने ₹4000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब देश में राजनीतिक स्वार्थ के चलते भाषावाद, प्रांतवाद, ऊंच-नीच और भेदभाव की लगातार कोशिश हो रही है। तब आज सिक्किम ने…
केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। आज सुनवाई का 9वां दिन है। मस्जिद दरगाह में महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ दलील दे रहे एडवोकेट निजाम पाशा ने कहा कि कोई व्यक्ति हिजाब को धार्मिक रूप से अनिवार्य मान सकता है, लेकिन स्कूल के नियम अलग हो सकते हैं। मतलब धार्मिक विश्वास हमेशा संस्थागत नियमों से ऊपर नहीं होगा। अगर किसी मोहल्ले की मस्जिद सबके लिए खुली हो तो भी कोई जाकर घंटी नहीं बजा सकता। आरती नहीं कर…
नासिक के TCS उत्पीड़न मामले में मुख्य आरोपी निदा खान ने महिला कर्मचारी पर धर्म परिवर्तन और नाम बदलकर ‘हानिया’ रखने का दबाव बनाया था। इसके लिए पीड़िता को बुर्का और इस्लामिक किताबें दी थीं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस की जांच में यह दावा किया गया है। पीड़िता के मोबाइल में ऐसे ऐप्स भी इंस्टॉल कराए गए जिससे उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता के शैक्षिक दस्तावेज छीन लिए गए थे और उसे नौकरी के बहाने मलेशिया भेजकर इमरान नामक व्यक्ति के पास काम पर लगाने की भी योजना…
गुजरात में मंगलवार को स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी ने सभी 15 नगर निगमों पर जीत दर्ज की है। इनमें मेहसाणा, मोरबी, नाडियाड और वापी ऐसे नगर निगम है, जहां पहली बार चुनाव हुए थे। मेहसाणा, मोरबी और नडियाद में कांग्रेस को अब तक एक भी सीट नहीं मिली है। अहमदाबाद में गिनती के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। वहीं, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा कांग्रेस की टिकट पर राजकोट से हार गई हैं। सूरत नगर निगम की 120 सीटों में से भाजपा ने 115 सीटें जीती हैं। वहीं,…

