Author: Samachar Ambar

मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में एक युवक ने दो सिक्योरिटी गार्ड्स से उनका धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला कर दिया। आरोपी की पहचान 31 साल के जैब जुबेर अंसारी के रूप में की गई है। घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के पास दो सिक्योरिटी गार्ड, राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो रमेश सेन ड्यूटी पर तैनात थे। आरोपी पहले इलाके में आया और मस्जिद का रास्ता पूछा। कुछ समय बाद वह दोबारा लौटा। उसने एक गार्ड से धर्म पूछने के बाद अचानक चाकू से हमला कर दिया।…

Read More

फरीदाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फरीदाबाद द्वारा आज जिले के सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे गए। परिषद के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों के माध्यम से राज्य सरकार एवं संबंधित प्रशासन तक अपनी मांगें पहुंचाईं। ज्ञापन में एबीवीपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला हैं और इन्हें लंबे समय से बंद रखा जाना छात्रों के अधिकारों का हनन है। परिषद ने मांग की कि छात्र संघ चुनावों को लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार शीघ्र बहाल किया जाए। एबीवीपी के प्रतिनिधियों ने बताया कि लिंगदोह…

Read More

फरीदाबाद। पंजाबी सेवा समिति बल्लभगढ़, फरीदाबाद द्वारा ग्यारहवां विशाल रक्तदान शिविर आर्य समाज मंदिर, चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर में रोटरी ब्लड बैंक एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, सिविल हॉस्पिटल की दोनों टीमों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर में कुल 154 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बल्लभगढ़ एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार मूलचंद शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता और रक्तदान एक महान सेवा है, जिसे पंजाबी सेवा…

Read More

फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को साप्ताहिक ‘जनसुनवाई शिविर’ का आयोजन किया गया। यह शिविर अब प्रत्येक सोमवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, जहां नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। इस जनसुनवाई शिविर में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी और निगमायुक्त धीरेंद्र खडग़टा स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे और उनके समाधान की प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे।  शिविर की विशेष व्यवस्था यह की…

Read More

छत्रपति शिवाजी महाराज और समर्थ रामदास स्वामी के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने माफी मांग ली। रविवार को नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- कुछ लोगों ने मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला। मैं जिस स्वराज और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा का सम्मान करता हूं, उसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का स्थान सर्वोच्च है। उनके बारे में नकारात्मक बोलना तो दूर, मैं ऐसा सपने में भी नहीं सोच सकता। उन्होंने आगे कहा- संदर्भ बिल्कुल अलग था। छत्रपति शिवाजी महाराज की संतों और अपने गुरु समर्थ रामदास…

Read More

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के सात बागी सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राज्यसभा में AAP की संख्या घटकर 3 रह गई है, जबकि BJP सांसदों की संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है। जो सात सांसद BJP में शामिल हुए हैं, उनमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं। राज्यसभा की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इन सांसदों को BJP के सदस्यों के रूप में दिखाया गया है। AAP ने रविवार को सभापति…

Read More

देश में भीषण गर्मी जारी है। राजस्थान, यूपी और महाराष्ट्र के 7 शहरों में रविवार को तापमान 46°C के पार चला गया। महाराष्ट्र का अकोला 46.9°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। अमरावती 46.8°C, बांदा 46.6°C, वर्धा और बाड़मेर 46.4°C, जैसलमेर और यवतमाल 46°C तापमान के साथ हीटवेव की चपेट में हैं। इस बीच राजस्थान के बीकानेर और गंगानगर में सोमवार को बारिश के साथ ओले गिरे। यूपी के 60 जिलों में लू का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के खजुराहो में पहली बार तापमान 45°C पहुंचा। इंदौर-भोपाल में भी पारा 43°C पर बना हुआ है। उत्तराखंड के देहरादून में…

Read More

पीएम मोदी सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंच गए हैं। वे सोमवार दोपहर 3 बजे गंगटोक पहुंचे। जिसके बाद लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस (लोक भवन) तक उनका रोड शो शुरू हो चुका है। मोदी दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं। कल वे राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और ₹4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 16 मई 2025 को सिक्किम को राज्य बने 50 साल पूरे हुए थे। तब पीएम वर्चुअली 50वें स्थापना दिवस समारोह से जुड़े थे। मंगलवार को एक साल से चल रहे समारोह का समापन होगा। पीएम अपने…

Read More

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वीडियो जारी कर कहा, ‘शराब नीति घोटाला मामले में मैं हाईकोर्ट में न खुद पेश होऊंगा और न ही कोई मेरी तरफ से दलीलें रखेगा।’ उन्होंने कहा, हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। पूर्व सीएम ने जस्टिस स्वर्णकांता को लेटर भी लिखा। इसमें कहा, ‘मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए महात्मा गांधी के सत्याग्रह का रास्ता अपनाने का फैसला किया है। इसकी वजह है कि जस्टिस स्वर्णकांता के दोनों बच्चे केंद्र सरकार के वकील के पैनल का हिस्सा हैं। इसमें साफ तौर पर हितों का टकराव दिखता है।’…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आज रविवार को आयोजित एचसीएस एवं एलाइड सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन पूर्णत: सतर्क रहा। इसी क्रम में जिला उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा और एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने जिला के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।  डीसी आयुष सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं और कहीं भी किसी प्रकार की कमी या अव्यवस्था न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों…

Read More