Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-19 ओल्ड मार्केट के पास रविवार उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि एक दुकान के अंदर गोवंश काटा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक युवक का पीछा किया और उसके पीछे-पीछे दुकान तक पहुंच गए, जहां कथित रूप से मांस काटा जा रहा था। राष्ट्रीय बजरंग दल के वार्ड अध्यक्ष दीपक शाक्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सुबह फतेहपुर तगा से कुछ लोग बाइक पर गोवंश काटकर ला रहे हैं और उसे सेक्टर-19 ओल्ड मार्केट के पास एक…

Read More

AAP सांसद संजय सिंह ने रविवार को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को याचिका सौंपकर BJP में शामिल हुए 7 सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। सिंह ने कहा कि इन सदस्यों का पार्टी छोड़ना दलबदल विरोधी कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। संजय सिंह के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने अधिवक्ता कपिल सिब्बल और लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी अचारी सहित कई संवैधानिक विशेषज्ञों से सलाह ली है। AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता ने शुक्रवार को BJP जॉइन कर ली थी।…

Read More

गुजरात में रविवार को स्थानीय और नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा। जरूरत पड़ने पर अगले दिन पुनर्मतदान कराया जाएगा और मतगणना 28 अप्रैल को होगी। 15 नगर निगमों जिनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट शामिल हैं के साथ 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में कुल 9,992 स्थानीय प्रतिनिधि मैदान में हैं। 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता फैसला देंगे। गांधीनगर और जूनागढ़ में महानगरपालिका का कार्यकाल चल रहा होने के कारण वहां चुनाव नहीं होंगे। 11 नगरपालिकाओं की खाली सीटों पर उपचुनाव…

Read More

आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पंजाब के 6 में से 5 राज्यसभा सांसद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। संदीप पाठक को छोड़ दें तो सभी करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता है, जिनके पास 5 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है। लवली ग्रुप के मालिक अशोक मित्तल 450 करोड़ के मालिक हैं तो उनकी पत्नी के नाम पर भी 100 करोड़ की संपत्ति है। विक्रमजीत साहनी की संपत्ति 400 करोड़ रुपए की है। साहनी फर्टिलाइजर कंपनी सन ग्रुप चलाते हैं। पूर्व क्रिकेटर हरभजन भज्जी भी 100 करोड़ के मालिक हैं। उनकी पत्नी गीता बसरा भी…

Read More

देश में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में लू चल रही है। प्रदेश का बांदा शनिवार को देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार के कई जिलों में रविवार को मौसम ने करवट ली। सुपौल, रक्सौल और मधुबनी समेत 10 जिलों में तेज बारिश हुई। दरभंगा में काले बादल से दिन में अंधेरा छा गया। किशनगंज में तेज आंधी और बारिश की वजह कई जगह पेड़ उखड़ गए। मध्य प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर जिले में आंगनवाड़ी केंद्र और 8वीं तक के सभी स्कूल…

Read More

दिल्ली एयरपोर्ट में टेकऑफ के दौरान स्विस प्लेन का इंजन फेल हो गया। स्विस एयरलाइंस की LX147 फ्लाइट शनिवार देर रात 1:08 बजे टेकऑफ करने वाली थी। तभी उसका एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। इसके बाद पायलट ने तुरंत विमान रोक दिया। अधिकारियों ने बताया कि रनवे पर इमरजेंसी स्लाइड का इस्तेमाल करके सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। 6 यात्री घायल हो गए। फ्लाइट स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख जाने वाली थी। SWISS एयरलाइन ने एक बयान में कहा, हमें दिल्ली में फ्लाइट LX147 से जुड़ी घटना के बारे में जानकारी मिली है। जिस विमान में…

Read More

पलवल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) के मुद्दे पर आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पलवल में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता को संबोधित करते हुए फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने विपक्षी दलों विशेषकर कांग्रेस और I.N.D.I.A. गठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा सकता था, लेकिन विपक्ष की साजिश के कारण वह काला दिन बन गया। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री जयराम प्रजापत, महिला मोर्चा की जिला…

Read More

फरीदाबाद । सेक्टर-15 स्थित गीता मंदिर के निकट विकसित नए इको वन ‘कृष्ण वाटिका’ का उद्घाटन हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर किया। इस हरित पहल को सी. दास फाउंडेशन द्वारा विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। ‘कृष्ण वाटिका’ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन को भी दर्शाती है, जहां प्रकृति, सादगी और संतुलन का संदेश मिलता है। एक समय ऐसा था जब इस स्थान पर कूड़े के ढेर लगे रहते थे, लेकिन अब उसी जगह को विकसित कर एक सघन…

Read More

फरीदाबाद । उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC), पंचकुला द्वारा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाने वाली ‘एचसीएस (Ex. Br.) एवं अन्य अलाइड सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा-2025’ की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिला फरीदाबाद के 80 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी, जिसमें सुबह का सत्र प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और सायंकालीन सत्र दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक रहेगा। परीक्षा के सुचारू संचालन, निगरानी और किसी भी प्रकार की सहायता हेतु नगराधीश (City Magistrate), फरीदाबाद…

Read More

फरीदाबाद। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस ‘गांव चलो,बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के आदेशानुसार पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय भाटी ने तिगाँव विधानसभा के तिगाँव मधावली अरुआ शाहपुरा खादर में जनसंपर्क करके लोगों से रुबरु हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा की विचारधारा, नीतियों और लक्ष्य के बारे में उद्बोधन रखा। उन्होंने बताया कि गत 11 वर्षों के दौरान भाजपा द्वारा किए व्यवस्था परिवर्तन एवं केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए महिला कल्याण,युवा कल्याण एवं गरीब कल्याण की योजनाओं तथा पारदर्शिता की विस्तृत चर्चा की। लगातार तीसरी बार केंद्र और प्रदेश में…

Read More