दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा- स्वास्थ्य बिगड़ने और डिवीजन बेंच के आदेश के कारण उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सरकार की इस कार्रवाई को मनमाना नहीं कहा जा सकता। वांगचुक को वहीं दवाएं दी जा रहीं, जिसमें उनकी रजामंदी है। कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार के साथ पुलिस को 3 दिन में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। दरअसल सोनम की पत्नी गीतांजलि ने वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से प्राइवेट हॉस्पिटल शिफ्ट करने की मांग की थी। मामले में अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी।…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। इस्कॉन फरीदाबाद द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन कल श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। यह शोभायात्रा इस्कॉन के 60वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा थी। शोभायात्रा का शुभारंभ शाम लगभग 5:30 बजे मथुरा रोड स्थित सराय मार्केट से हुआ। भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की दिव्य विग्रहों को सुसज्जित पालकी में विराजमान कर भक्तों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा देर शाम सेक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस भव्य शोभायात्रा में लगभग 1500 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक…
फरीदाबाद। हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 20 जुलाई तक ‘हरियाणा स्वच्छता सप्ताह-2026’ मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, ठोस व तरल कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देना और जन भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस संबंध में जिला परिषद की सीईओ शिखा ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों और ग्राम सचिवों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान को प्रभावी रूप से चलाने के सख्त निर्देश दिए। सीईओ शिखा ने बताया कि इस अभियान में सरपंच, सफाई कर्मियों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ली…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी उपायुक्तों, अतिरिक्त उपायुक्तों, जिला शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों से संबंधित शपथ-पत्र, विभागीय उत्तर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत किए जाएं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज शनिवार को शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माद्यम से समीक्षा बैठक की । उन्होंने कहा…
तावडू,18 जुलाई। कामधेनु आरोग्य संस्थान प्रबंधन समिति स्थान:ग्राम-बिस्सर,नौरंगपुर-हसनपुर-तावडू रोड, नज़दीक आई टी सी ग्रांड भारत होटल, एन सी आर-हरियाणा में गो- महिमा एवं पञ्चगव्य का हमारे जीवन में योगदान”पर आधारित कार्यक्रम निश्चित है। जो 19 जुलाई समय: प्रातः 09:00 बजे हवन आयोजन पश्चात वन-महोत्सव-एक पेड़ माँ के नाम, निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं मासिक हवन का कार्यक्रम संस्थान के संस्थापक डॉ. एस.पी.गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। कामधेनु आरोग्य संस्थान के मीडिया सचिव सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि गो- महिमा एवं पञ्चगव्य का हमारे जीवन में योगदान”कार्यक्रम में बतौर आशीर्वचन ठाकुर संजीव कृष्ण जी (अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त…
फरीदाबाद: साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने मोबाइल फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड से ₹1,29,800 की धोखाधड़ी करने के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान वीरेन्द्र विश्नोई निवासी जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपित को 16 जुलाई 2026 को जोधपुर राजस्थान से काबू किया है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित विरेंद्र बिश्नोई ने खाताधारक वीरेन्द्र सिंह झाला का खाता आगे ठगो को दिया था, दोनों आरोपी दोस्त है, विरेंद्र बिश्नोई QR…
फरीदाबाद: 6 जून को मथुरा रोड बल्लभगढ से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने 17 जुलाई को कासिम(24) वासी धौज फरीदाबाद को सिकरी फतेहपुर रोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार गौतम ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 6 जून को उसकी बुलेट मोटरसाइकिल मथुरा बल्लभगढ रोड, नजदीक टीवीएस शोरुम के बाहर से किसी नामपता नामालुम व्यक्ति ने चोरी कर ली, जिस शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ में संबंधित…
मेरठ में स्कूल संचालक पति को पत्नी ने सांप से डसवाकर मरवा दिया। उसने शादीशुदा वैन ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दामिनी ने पहले पति अतुल कुमार (32) को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी। फिर रात 2 बजे प्रेमी और सपेरों को बुलाकर बिस्तर पर करैत सांप छोड़ दिया। यह देश के 4 सबसे जहरीले सांपों में आता है। वारदात के बाद दामिनी ने प्रेमी तुषार पायला को वहां से भगा दिया और खुद दूसरे कमरे में सोने चली गई। दामिनी शुक्रवार सुबह 6 बजे कमरे में पहुंची और चीखने लगी। उसने परिजनों…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बारिश का 93 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। यहां 1993 में 14.93 इंच बारिश हुई थी। लेकिन शनिवार को 16 इंच बारिश हुई और ये रिकॉर्ड टूट गया। यूपी के लखनऊ, कानपुर और बाराबंकी समेत सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद गंगा आरती की जगह बदलनी पड़ी है। झांसी में 15 मिनट की बारिश के बाद पारा 7 डिग्री तक कम हो गया। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति अब…
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सफेद चादरें लेकर जंतर-मंतर पहुंची और वांगचुक को ले जाते हुए चादरों से घेर लिया। 21 दिनों में उनका वजन 9.5 किलो घटा। इस दौरान कई विपक्षी नेता और फिल्म एक्टर उनसे मिलने पहुंचे। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक को सफेद चादर में उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

