फरीदाबाद: 15/16 जुलाई की रात को थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत नया पल्ला पुल पर एक दीपक नाम के ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी तथा उसके साथी राजकुमार को चाकू से घायल कर दिया था। घटनाक्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पल्ला पुलिस ने मुकेश वासी सरस्वती कॉलोनी फरीदाबाद को घटना के चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है… पुलिस प्रवक्ता अनुसार राहुल वासी मोल्ड बंद दिल्ली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15/16 जुलाई की रात को वह अपने साथी दीपक व राजकुमार निवासीगण…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी संजय दत्त से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और मौजूदा राजनैतिक हालातों को लेकर चर्चा की। इस दौरान सुमित गौड़ ने कहा कि संजय दत्त जी के रुप में हरियाणा कांग्रेस को एक मेहनती, समर्पित और अनुभवी प्रभारी का नेतृत्व प्राप्त हुआ है और हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस नई ऊँचाइयों को छुएगी और दिन-प्रतिदिन और अधिक मजबूत होकर जनता की आवाज़ बुलंद करेगी। उन्होंने…
फरीदाबाद। श्री सुदेश भण्डारी सेवा ट्रस्ट द्वारा नीमका जेल में तरुण भंडारी (राजनीतिक सचिव, मुख्यमंत्री) के मार्गदर्शन में सीपीआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्येन्द्र कुमार, सूरजपाल भूरा (सरपंच एवं जिलाध्यक्ष, सरपंच एसोसिएशन फरीदाबाद) एवं रेशम जी ने शिविर में सहभागिता करते हुए सहयोग किया तथा जेल में मौजूद कैदियों को सीपीआर का प्रशिक्षण देकर आपातकालीन स्थिति में जीवन बचाने की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
फरीदाबाद। पिछले दिनों हुई बरसात के दौरान सडक़ें धंसने के मामले में फरीदाबाद विकास प्राधिकरण ने ठेकेदारों पर एक्शन लेना शुरु कर दिया है। इसी कड़ी में ग्रेटर फरीदाबाद में वर्षा के दौरान दो जगह सडक़ धंसने को लेकर एफएमडीए की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ बीपीटीपी थाने में मामला दर्ज हुआ है। बीपीटीपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसको पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह बुधवार आधी रात के बाद हुई तेज वर्षा में सेक्टर-89 स्थित टीडीआई बिल्डर क्षेत्र और सेक्टर-80 में डिस्कवरी पार्क…
बीमा हॉस्पिटल स्थित कुष्ठ रोग संस्थान में सेवा, संवेदना और सम्मान का अनूठा अभियान, जरूरतमंदों के बीच मानवता का संदेश इंदौर। मानव अधिकार मिशन महिला टीम, इंदौर ने समाज के उपेक्षित एवं जरूरतमंद वर्ग के प्रति अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए बीमा हॉस्पिटल, नंदा नगर स्थित कुष्ठ रोग संस्थान में सेवा, संवेदना और सम्मान से परिपूर्ण विशेष सेवा अभियान आयोजित किया। इस अवसर पर रोगियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संस्थान को 10 पंखे भेंट किए गए, सभी रोगियों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया तथा वस्त्रों का वितरण कर उनके जीवन में अपनत्व और आत्मीयता का…
कर्नाटक के धारवाड़ में बुधवार को 45 साल के डॉक्टर (एनेस्थीसिया विशेषज्ञ) किरण होन्नावर की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई। उनके 8 साल के बेटे पर भी चाकू से हमला किया गया। बच्चे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस वारदात के वीडियो सामने आए हैं। इसमें डॉ. होन्नावर और उनका बेटा फर्श पर खून से लथपथ पड़े दिख रहे हैं। होन्नावर की पत्नी डॉक्टर प्रियंका बिस्तर पर मोबाइल फोन चलाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने प्रियंका को पूछताछ में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर…
दिल्ली हाईकोर्ट ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई। कोर्ट ने कहा कि हर नागरिक की जान कीमती है। उसकी रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को उनकी रोजाना मेडिकल जांच कराने और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है। याचिका में जबरन खाना देने के निर्देश देने की मांग भी की गई थी। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि सरकारी डॉक्टर वांगचुक के स्वास्थ्य पर नजर…
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि CBSE को 9वीं से थ्री लैंग्वेंज पॉलिसी लागू नहीं करनी चाहिए। 9वीं कक्षा की पढ़ाई पहले से मुश्किल है, ऐसे में तीसरी भाषा को शामिल करने की क्या जरूरत है। कोर्ट ने कहा कि इससे स्टूडेंट्स का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। भारत सरकार से कहिए कि ऐसा न करें। जस्टिस बीवी नागरथना और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने कहा कि तीसरी भाषा को क्लास 5 या 6 में ही शुरू कर दिया जाना चाहिए, ताकि छात्र इसके साथ अधिक प्रभावी ढंग से तालमेल बिठा सकें। दरअसल, बेंच तमिलनाडु सरकार की उस…
कांग्रेस मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का मुद्दा उठाएगी। इसके अलावा, सरकार के संशोधन बिलों का विरोध करेगी। यह फैसला गुरुवार को कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक में लिया गया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने 131वें संविधान संशोधन विधेयक यानी परिसीमन से जुड़े बिल को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा। इसमें सरकार के संशोधित प्रस्तावों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। बैठक सोनिया गांधी के आवास पर हुई। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और जयराम रमेश समेत कई नेता शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।…
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के गगनयान और दूसरे अहम मिशनों से जुड़े वैज्ञानिकों और तकनीकी कर्मचारियों के इस्तीफे और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) पर अब पहले की तरह आसानी से मंजूरी नहीं मिलेगी। अंतरिक्ष विभाग (DoS) ने 14 जुलाई को नया निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ग्रुुप ए वैज्ञानिक एवं तकनीकी कर्मचारियों के इस्तीफे या VRS के आवेदन नियमित प्रक्रिया के तहत स्वीकार नहीं किए जाएं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये निर्देश ऐसे समय आए हैं, जब पिछने 10 महीनों के दौरान 100 से ज्यादा कर्मचारी ISRO छोड़ चुके हैं। सबसे ज्यादा इस्तीफे बेंगलुरु के यूआर…

