Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के शहर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चावला कॉलोनी हाईवे स्थित सोहना टी-पॉइंट के पास एक बंद दुकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय दुकान बंद थी, लेकिन छज्जे के नीचे खड़े दो युवक मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, अहिरवाड़ा निवासी राहुल की इस दुकान पर पेप्सी, चाय और अन्य सामान बेचा जाता है। दुकान पिछले तीन दिनों से बंद थी। बुधवार सुबह दो युवक दुकान के बाहर छज्जे के…

Read More

फरीदाबाद। घर बैठे पार्ट-टाइम नौकरी और क्रिप्टो ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 43.12 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में अब तक एक महिला सहित 10 आरोपितों को नोएडा दिल्ली गुरुग्राम व रोहतक से गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस ने 3.10 लाख रुपये नकद, दो सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। सभी गिरफ्तार आरोपित न्यायिक हिरासत में जेल भेजे दिया गया जबकि फरार चल रहे आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे…

Read More

फरीदाबाद। सेक्टर 22 स्थित शिव नगर और मुजेसर इलाके में सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) की जमीन पर मकानों को खाली करने के नोटिस के बाद लोगों में हडकंप मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि वह पिछले 30 से सालों से यहां पर रह रहे है। जबकि दूसरी तरफ विभाग ने 26 जुलाई से तोड़-फोड़ का काम शुरू करने का दावा किया है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश कुमार के मुताबिक मुजेसर, सारन और सेक्टर-22 में गर्वमेंट प्रैस की करीब छह एकड़ जमीन है। करीब 25 साल पहले गर्वमेंट प्रैस बंद होने के बाद यह…

Read More

नोएडा में बुधवार सुबह 11 बजे 4 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में 2 लोग जिंदा जल गए। एक बच्चा और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए। फायर ब्रिगेड ने सीढ़ियों के सहारे 50 परिवारों का रेस्क्यू किया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज हो रही थी। इसी दौरान उसमें धमाका हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई। 30 से 40 बाइकें जलकर राख हो गईं। धुआं उठता देखकर बिल्डिंग के आसपास रहने वाले सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए।…

Read More

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मानसून ऐक्टिव है। बुधवार को बिहार के गयाजी में स्कूल जा रहे तीन बच्चों पर बिजली गिर गई। एक बच्चे की मौत हो गई। समस्तीपुर में भी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। यूपी के लखनऊ में मंगलवार को तेज बारिश हुई। बलिया में सरयू और घाघरा नदी के किनारों पर कटान शुरू हो गया है। इसके चलते बांसडीह में 150 परिवार घर छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। इधर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में मानसून पर ब्रेक लग गया है।…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के उस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें हाईकोर्ट ने कहा था कि बंद कमरे में जबरदस्ती महिला का सीना दबाना, सलवार उतारने की कोशिश करना रेप की कोशिश नहीं है। हाईकोर्ट ने 9 जुलाई को यह आदेश दिया और आरोपी को बरी कर दिया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने इस पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा- दरअसल, सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें कहा गया था- नाबालिग लड़की का स्तन पकड़ना, उसके पायजामे की डोरी तोड़ना रेप का प्रयास नहीं है। इस…

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को बहुत जरूरी माना। केंद्र और दिल्ली सरकार से गुरुवार सुबह तक जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने यह सुनवाई एक जनहित याचिका पर की। इसमें वांगचुक को तुरंत मेडिकल सुविधा और इलाज देने की मांग की गई है। वांगचुक NEET पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 18 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी हालत लगातार गिरती जा रही है। 8:50 किग्रा तक वजन गिर गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर…

Read More

भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट कुडनकुलम से जुड़े हजारों दस्तावेज लीक हो गए हैं। रायटर्स के मुताबिक, हैकर्स ग्रुप ‘वर्ल्ड लीक्स’ ने डार्क वेब पर इन दस्तावेजों को अपलोड करने का दावा किया है। इनमें पॉवर प्लांट के कुछ हिस्सों के ब्लूप्रिंट, सप्लायर्स की जानकारी और अन्य रिकॉर्ड सार्वजनिक किए गए हैं। तमिलनाडु के कुडनकुलम प्रोजेक्ट में शामिल अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप ने बयान कर सेंध लगने की पुष्टि की। रिलायंस ग्रुप ने कहा कि थर्ड-पार्टी डेटा सेंटर कंपनी ‘योट्टा’ के सर्वर पर सेंध लगी थी। इस घटना की जानकारी सरकार को दे दी गई है। हालांकि…

Read More

फरीदाबाद। पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़, प्रतीक अग्रवाल ने मंगलवार को बल्लभगढ़ जॉन के बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं राहत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान अशोक कुमार एसीपी तिगांव, प्रबंधक थाना छांयसा, तिगांव व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस उपायुक्त ने मोहना पुल, कटपुला तथा मंझावली पुल का निरीक्षण करते हुए इन संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने बारे थाना प्रबंधक को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जलस्तर में वृद्धि की स्थिति…

Read More

फरीदाबाद। जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग एवं कम्युनिटी कॉलेज ऑफ स्किल डेवलपमेंट द्वारा आज अत्याधुनिक यूएवी एवं एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर यूएवी एवं टेथर्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी पर आधारित 20 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पहले 10 दिनों में ड्रोन टेक्नोलॉजी तथा अगले 10 दिनों में एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को रक्षा…

Read More