फरीदाबाद। जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के पश्चात हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती राव आज सेक्टर 16 ए स्थित महापौर आवास पहुंची। यहां उन्होंने उनके सम्मान में आयोजित दोपहर के भोज में हिस्सा लिया। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों ने महापौर की अध्यक्षता में प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र में कुमारी आरती राव द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा की कुमारी आरती राव के नेतृत्व में हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाएं विकसित हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं का आभास दिला रही है। मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सम्मेलन केंद्र, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री सुश्री आरती राव ने की। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 15 परिवाद प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 12 परिवादों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि 03 मामलों को अगली बैठक तक लंबित रखते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने मामलों पर विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। बैठक…
गुजरात में संक्रमण से एक महीने में अब तक 12 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें से तीन बच्चे चांदीपुरा वायरस से संक्रमित थे। अन्य 9 बच्चों की मौत भी इसी वायरस से होने की आशंका है। हालांकि, इनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। संक्रमण के मामले गांधीनगर, साबरकांठा, खेड़ा, अरावली और पंचमहल जिलों में सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने इस स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया कि इस घातक वायरस के संक्रमण के कारण अब तक 3 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें से 2 बच्चों की मौत गोधरा और राजस्थान के एक बच्चे…
यूपी के तीन मंदिर-मस्जिद विवादों को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। ये विवाद वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद, मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह और संभल की शाही जामा मस्जिद से जुड़े हैं। बार एंड बेंच के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए ‘समाधान समारोह 2026’ पहल के तहत लेटर भेजकर मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया था और दोनों पक्षों से सहमति मांगी थी। किसी भी पक्ष ने इसके लिए सहमति नहीं दी। कोर्ट ने यह लेटर कब भेजा था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।…
राजस्थान, गुजरात और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बीते 3-4 दिनों में कमजोर पड़ा मानसून 20 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा। सैटेलाइट इमेज में पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के ऊपर घने बादल दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बांग्लादेश और पूर्वोत्तर के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 6-7 दिनों…
नगालैंड में शोखुवी-चुमौकेदिमा रोड पर संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) धमाके में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए। कोहिमा में डिफेंस पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर (PRO) ने बताया कि धमाका सोमवार को नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में सुखोवी (शोखुवी) के पास हुआ। यहां असम राइफल्स का एक बड़ा ट्रेनिंग सेंटर है। पहले से लगाए गए IED ने असम राइफल्स की गाड़ियों के काफिले को निशाना बनाया, जब सुरक्षाकर्मी रुटीन मूवमेंट के तहत उस इलाके से गुजर रहे थे। घायल चार जवानों को तुरंत वहां से निकालकर इलाज के लिए पास के मेडिकल सेंटर…
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 में हुए दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में 6 साल बाद फैसला कर दिया है। कोर्ट ने पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। एडीशनल सेशन जज प्रवीण सिंह की अदालत ने 11 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मामले में सोमवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने नाज़िम, काशिम, अनस, जावेद और ताहिर हुसैन को हत्या, अपहरण, दुश्मनी को बढ़ावा देने और दंगा करने का दोषी ठहराया। बाकी 6 आरोपी बरी कर दिए। यह मामला दयालपुर थाने में अंकित…
फरीदाबाद। मंझावली गांव के समीप यमुना नदी के किनारे मगरमच्छ दिखने की सूचना के लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है। हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से यमुना में जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में जलीय जीवों का आबादी की ओर आने का खतरा भी बढ़ गया है। यमुना के किनारे किसानों के खेत हैं। खेती के साथ-साथ भैंसों को नहलाने के लिए यमुना किनारे जाते हैं। रविवार सुबह एक ग्रामीण ने यमुना नदी के किनारे मगरमच्छ दिखने का दावा किया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। इससे पहले भी यमुना…
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में लोगों ने पेयजल किल्लत को लेकर रविवार को विधायक सतीश फागना के ऑफिस के बाहर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। लोगों ने पार्षद जयभगवान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वार्ड-10 में रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके यहां पिछले 20 दिन से पानी की किल्लत बनी हुई है। वह पानी खरीदकर प्रयोग कर रहे हैं। उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर टैंकर चालक मनमाने रेट वसूल रहे हैं। पार्षद औैर कार्यकारी अभियंता को पहले भी इस बारे में शिकायत दी गई थी। लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। पार्षद उनकी समस्या…
फरीदाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत एचएसवीपी संपदा अधिकारी एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) नवीन कुमार ने रविवार को मुजेड़ी, चंदावली, मछ्गर सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण कार्य की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने बूथ स्तर पर चल रही गतिविधियों का अवलोकन करते हुए बीएलओ से घर-घर संपर्क अभियान, एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण एवं संग्रहण तथा डिजिटलीकरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान नवीन कुमार ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ द्वारा किए जा रहे…

