Author: Samachar Ambar

NCP(SCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार की किसान कर्जमाफी योजना में हुए बदलाव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से लाखों किसानों को फायदा मिलेगा। पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का धन्यवाद भी किया। शरद पवार की पार्टी NCP के NDA में शामिल होने या कांग्रेस में विलय की अटकलें भी हैं। हालांकि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने इन सभी चर्चाओं को अफवाह बताया है। सूत्रों के मुताबिक, पवार की पार्टी के नेता NDA में शामिल के फेवर में नहीं हैं। कुछ नेताओं ने इस पर असहमति जताई है। दरअसल, इन अटकलों…

Read More

संसद की संयुक्त समिति (JPC) कोशिश कर रही है कि 2029 के लोकसभा चुनावों तक ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ लागू हो सके। समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी के मुताबिक, अब तक चर्चा में शामिल लगभग 99% नागरिक और संगठनों ने इसका समर्थन किया है। समिति ने गोवा के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों सहित कई राज्यों के विशेषज्ञों से इस पर सलाह ली है। गोवा दौरे पर गए समिति के सदस्य और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि बार-बार चुनाव से छोटे राज्य गोवा पर इतना प्रभाव पड़ता है, तो बड़े राज्यों और पूरे देश पर इसका असर…

Read More

फरीदाबाद । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अंतर्गत जिला फरीदाबाद में मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं डिजिटलीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा अभियान को पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उन सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं, जिन्होंने निर्धारित समयावधि में अपना कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। इस…

Read More

ओडिशा के बालासोर जिले के तुड़ीगड़िया बाजार में फिल्मी तरीके से ATM लूटने की घटना सामने आई है। तीन से चार बदमाश शुक्रवार रात करीब 2 बजे काले रंग की महिंद्रा थार SUV से इंडिया1 एटीएम कियोस्क आए। उन्होंने कियोस्क का दरवाजा तोड़ा और ATM को रस्सी से थार में बांधकर उखाड़ लिया। फिर ATM को सड़क पर घसीटते हुए ले जाने लगे, लेकिन रस्सी टूट गई। चोरों ने मशीन को उठाकर गाड़ी में रखने की कोशिश की लेकिन मशीन इतनी भारी थी कि उनसे नहीं उठ पाई। इसके बाद उन्होंने मशीन को फिर गाड़ी से बांधकर आगे घसीटा। सुनसान…

Read More

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में नाबालिग से रेप के एक आरोपी ने शुक्रवार रात जमानत पर बाहर आते ही 6 हत्याएं कर दीं। पहले उसने अपनी 30 साल की पत्नी, 4 साल और 18 महीने के दो बेटों की हत्या की। इसके बाद वह करीब 6 किलोमीटर दूर दूसरे गांव पहुंचा। जहां उसने 17 साल की रेप पीड़ित, उसकी मां और नानी को भी मार दिया। लड़की ने 16 मई को पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत आरोपी राजकुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। लड़की के मामा नरेश ने बताया, उसने मेरी चाची और भांजी की हत्या…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम नेवल डॉकयार्ड में INS महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना में शामिल (कमीशन) किया। महेंद्रगिरि प्रोजेक्ट-17A की नीलगिरि कैटेगरी का छठा स्टेल्थ फ्रिगेट (युद्धपोत) है। इसे बनाने में 75% से ज्यादा स्वदेशी उपकरण और तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। INS महेंद्रगिरि स्वदेशी अत्याधुनिक हथियारों, सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस है। यह हवाई हमलों, दुश्मन के जहाजों और पनडुब्बियों से एक साथ मुकाबला करने में सक्षम है। यह हिंद महासागर में भारत की समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल में…

Read More

फरीदाबाद। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत फॉर्म जमा कराने की धीमी रफ्तार प्रशासन की चिंता बढ़ा रही है। अब तक करीब 80 प्रतिशत एसआईआर फॉर्म मतदाताओं को वितरित किए जा चुके हैं, लेकिन इनमें से केवल लगभग 45 प्रतिशत फॉर्म ही भरकर वापस जमा कराए गए हैं। ऐसे में शेष फॉर्म अगले चार दिनों के भीतर एकत्र करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 14 जुलाई के बाद किसी भी स्थिति में एसआईआर फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके बाद 21 जुलाई को मतदाता सूची…

Read More

फरीदाबाद। कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने तथा पुलिस की छवि में और अधिक सुधार के उद्देश्य से फरीदाबाद पुलिस लगातार विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में विभाग ने उन सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुभवों का लाभ लेने की पहल की है, जिन्होंने वर्षों तक पुलिस सेवा में रहते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी उद्देश्य से 10 जुलाई को फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा पुलिस लाइन सेक्टर-30 में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक संवाद गोष्ठी का…

Read More

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर-62 आशियाना में शुक्रवार को प्राइमरी स्कूल के पास पानी से भरे गड्ढे में नहाने उतरा चौथी कक्षा का एक छात्र डूब गया। स्थानीय लोगों ने समय रहते उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव शाहपुरा के सरकारी स्कूल की प्राइमरी शाखा सेक्टर-62 आशियाना में संचालित होती है, जहां कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई होती है। स्कूल टीचर उपकार ने बताया कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में दो महिला टीचरों की ड्यूटी लगी होने के कारण स्कूल में केवल दो टीचर ही मौजूद थे। शुक्रवार…

Read More

केंद्र सरकार ने 12% से ज्यादा अल्कोहल मिक्स दवाओं की खुली बिक्री पर रोक लगा दी है। ये नियम 30 मिलीलीटर से ज्यादा बड़ी बोतल के लिए है। अब ये दवाएं डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना खरीदी या बेची नहीं जा सकेंगी। दवाओं के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सरकार ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में यह बदलाव किया है। मेडिकल स्टोर्स के लिए भी खास निर्देश हैं। अब मेडिकल स्टोर्स को इन दवाओं की बिक्री का पूरा रिकॉर्ड एक अलग रजिस्टर में रखना होगा। इस फैसले का आम मरीजों, मेडिकल स्टोर्स और पब्लिक हेल्थ पर क्या असर पड़ेगा?केंद्रीय स्वास्थ्य…

Read More