आंध्र प्रदेश के कडप्पा में 46 साल के व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। उसे पिछले महीने वेल्लोर के CMC अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। 4 दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। हेल्थ ऑफिसर ने बताया कि उसके फेफड़े खराब हो गए थे। मरीज को कंटेनमेंट जोन में रखा गया था। उसके संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग भी की जा रही है। इलाके में सैनिटाइजेशन भी शुरू कर दिया है। कोरोना से मौत के बाद राज्यभर में समीक्षा कराई गई। इस दौरान कडप्पा और तिरुपति जिलों में 5 और पॉजिटिव…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। शहर में रविवार से शुरु हुई बरसात का सिलसिला बुधवार भी जारी रहा। आज सुबह से ही रुक-रुककर शुरु हुई बरसात पूरा दिन जारी। इस बरसात के चलते जहां तापमान में भारी कमी आई वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। हालांकि बरसात के चलते लोगों को जलभराव की समस्या से भी दो चार होना पड़ा। खासकर दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों को सडक़ों पर भरे बरसात के पानी से गुजरने में खासी समस्याओं से जूझना पड़ा। वहीं नौकरीपेशा लोगों और स्कूली बच्चों को भी बरसात के चलते खासी परेशानियां पेश आई। नगर निगम प्रशासन बेशक मानसून की…
फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े मामलों में कथित रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच अब तेज हो गई है। एनआईटी जोन के (जेडटीओ) कार्यालय के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम कमिश्नर ने ज्वाइंट कमिश्नर अनिल यादव को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें तीन दिनों के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट कमिश्नर और मेयर प्रवीण बत्रा जोशी को सौंपनी होगी। मेयर के समाधान शिविर में पिछले कुछ समय से बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं कि प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां ठीक कराने, नई आईडी बनवाने और रिकॉर्ड…
फरीदाबाद। फरीदाबाद शहर में स्थायी पार्किंग की कमी अब वाहन चोरी की बड़ी वजह बनती जा रही है। मेट्रो स्टेशनों को छोड़ दें तो शहर के प्रमुख बाजारों और सरकारी कार्यालयों के आसपास कहीं भी व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोग मजबूरी में अपने वाहन सडक़ किनारे खड़े करते हैं और वाहन चोर इसी का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले ढाई सालों में फरीदाबाद से करीब 3900 वाहन चोरी हो चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 25 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। वर्ष 2024 में 1676, वर्ष 2025…
पीएम मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ गए। दोनों ने मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम ने मंदिर में दर्शन भी किए। उन्होंने मंदिर परिसर में अपने संबोधन में कहा- मुझे किसी न किसी रूप में हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का मौका मिला है। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाद प्रम्बानन मंदिर के विकास का मौका मिलना मेरा सौभाग्य है। पीएम मोदी के इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के लिए रवाना हो गए हैं।…
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी मारा गया। बुधवार को सुरक्षाबलों ने उसका शव बरामद किया। आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सेना ने शनिवार शाम चनापोरा इलाके में ऑपरेशन शुरू किया था। ऑपरेशन के पांचवें दिन जाकिर गनी का शव बरामद हुआ। एक और आंतकी लतीफ भट के छिपे होने की आशंका है। जाकिर गनी उन 14 आतंकियों की सूची में शामिल था, जिसे पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया था। यह संयुक्त ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG),…
गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर शहर में मां के 12 साल पुराने लिव-इन रिश्ते से नाराज बेटे ने बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी। आरोपी ने दौड़ाकर मृतक के शरीर पर चाकू के 6 वार किए। इस दौरान मृतक मदद की गुहार लगाकर चिल्लाता रहा कि मैंने कुछ नहीं किया है, लेकिन आरोपी उस पर चाकुओं के वार करता गया। आरोपी उसे घायल हालत में छोड़कर फरार हो गया था, जिसे मंगलवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक कमलेश वाघेला पेशे से…
देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। महाराष्ट्र के नासिक, मुंबई और पुणे में भी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। नासिक में त्र्यंबकेश्वर के दो गांवों को जोड़ने वाला पुल और सड़कें बह गईं। यह मंदिर का परिक्रमा मार्ग भी था। श्रद्धालुओं की एंट्री दो दिन के लिए रोक दी गई है। नासिक में गोदावरी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। वहीं गुजरात के सूरत और नवसारी में बाढ़ के हालात बन गए हैं। राजस्थान के जोधपुर समेत कई शहरों में सड़कों पर नदियों की तरह पानी बह रहा है। मध्य…
ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने घर के बाहर तीन लोगों को थप्पड़ और पीठ पर मारते देखा गया। पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के रेप-मर्डर के विरोध में बुधवार को कोलकाता के कालीघाट में जुलूस निकाला जा रहा था। आरोप है कि BJP कार्यकर्ताओं ने रैली का विरोध करते हुए नारेबाजी की और TMC के खिलाफ प्रदर्शन किया और अंडे फेंके। हंगामा बढ़ने पर ममता बनर्जी अपने आवास से बाहर आईं। उन्होंने लोगों से वहां से हटने की अपील की और हाथ के इशारों से भीड़ को पीछे जाने को कहा। हालांकि, कई लोग वहीं…
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-4 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक शराब ठेके के पास रविवार रात 38 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पटेल नगर झुग्गियों निवासी प्रशांत के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पैसों के लेनदेन के विवाद में चार से पांच लोगों ने प्रशांत की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब…

