फरीदाबाद। सैक्टर-56 प्रतापगढ़ में बनाए गए डंपिंग यार्ड के विरोध में डंपिंग यार्ड संघर्ष समिति व सैकड़ों लोगों सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया ओर डंपिंग यार्ड को तत्काल हटाने और क्षेत्रवासियों को प्रदूषण व गंदगी से राहत दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। इसके बाद बलजीत कौशिक ने मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खडग़टा से मुलाकात की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि सरकार का दायित्व नागरिकों को स्वच्छ वातावरण,…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। शहर में खराब गुणवत्ता वाली सामग्री से बनने वाली सडक़ों को रोकने के लिए फरीदाबाद नगर निगम सख्त रूख अपनाया है। अब घटिया सामग्री से सडक़ बनाने पर ठेकेदार के साथ संबधित इलाके के एसडीओ और जेई पर भी कार्रवाई की जाएगी। चीफ इंजीनियर ने इसको लेकर सभी अधिकारियों को आदेश जारी किए है। विभाग की जांच में अगर कार्य सही नहीं पाया गया, तो नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम चीफ इंजीनियर विवेक गिल ने कहा कि घटिया सामग्री से बनी सडक़ो का आरोप ठेकेदार पर लगाकर अब संबधित इलाके के एसडीओ और जेई बचकर नही…
राहुल गांधी राजस्थान के जयपुर में बस और ट्रक की बॉडी बनाने वाली वर्कशॉप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाले कारीगरों और उद्योग से जुड़े लोगों से बातचीत की। उन्होंने आरोप लगाया- मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल सिर्फ नारे बनकर रह गए हैं। मोदी सरकार बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही हैं। तकनीकी खराबी के कारण बसों में लगने वाली आग का दोष उन कारीगरों पर लगाया जा रहा है, जो केवल गाड़ी की बॉडी तैयार करते हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर मुलाकात का वीडियो शेयर किया। राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव…
पहलगाम हमले पर NIA ने सोमवार को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की। एजेंसी ने कहा कि बैसरनघाटी में हुए आतंकी हमले की साजिश लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद ने ही रची थी। NIA ने हाफिज पर भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप लगाया है। 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में फायरिंग की थी। टूरिस्टों की धर्म पूछकर हत्या की गई थी। हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। इसके बाद भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। पाकिस्तान और PoK में 9 ठिकानों पर हमला किया था। भारत का दावा है, इसमें…
गुजरात में भावनगर के पालीताना तालुका में सोमवार सुबह शेर ने किसान पर हमला कर दिया। किसान कालूभाई बोगभाई परमार ने बताया कि शेर ने मेरी पीठ पर वार किया और मुझे गिरा दिया। फिर उसने मेरा हाथ अपने मुंह में पकड़ लिया। उसने मुझे करीब आधे घंटे तक पकड़े रखा। कालूभाई ने बताया, ‘मैं लगातार उससे छूटने की कोशिश करता रहा। मैंने उसे खरोंचा भी, लेकिन उसकी पकड़ मजबूत थी।’ शेर ने इसके पहले एक और व्यक्ति पर हमले की कोशिश की, लेकिन उसने भाग कर खुद को घर में बंद कर लिया। भावनगर, गिर नेशनल पार्क के इलाके…
दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को 28 साल की आकृति सुतार फ्लैट्स की तीसरी मंजिल से गिर गईं थीं। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हालांकि परिवार इसे सुसाइड नहीं मर्डर बता रहा है। परिवार ने बताया कि, शनिवार को आकृति न सिर्फ ऑफिस गई थीं, बल्कि उन्होंने अपने साथियों के लिए एक छोटी सी पार्टी भी दी थी। उनका कहना है कि यह डिप्रेशन का संकेत नहीं था। इसके अलावा, आकृति ने शाम करीब 6 बजे अपनी मां से बात की थी और उस…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया पहुंचे। सीमा पर पहुंचते ही मेजबान देश के फाइटर जेट्स ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यहां तीसरा दौरा है। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में करीब ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील पर मुहर लगने की संभावना है। पीएम मोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन भी जाएंगे। 9वीं शताब्दी में बना यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। इंडोनेशिया…
फरीदाबाद । जिले में रविवार को हुई वर्षा के दृष्टिगत आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा शहर के प्रमुख चौकों, मुख्य सड़कों एवं जलभराव संभावित क्षेत्रों में पानी का ठहराव न हो, इसके लिए जिला स्तर पर विभिन्न विभागों ने तत्काल प्रभाव से व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार नगर निगम फरीदाबाद, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए), जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फील्ड में तैनात किया गया है। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर जल निकासी व्यवस्था को…
फरीदाबाद। आज सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की तथा मासिक बैठक का संचालन संगठन महासचिव अशोक रावल ने किया। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में तानाशाही की सरकार चल रही है। जन भावनाओं के अनुरूप काम नहीं हो रहे है, लोकतंत्र में मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया…
छत्तीसगढ़ की लोक कला और पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन हो गया। वे 70 साल की थीं। उन्होंने शनिवार रात 3.15 बजे रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं। भारतीय लोक कला में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रविवार सुबह 11 बजे तीजन बाई के शव को उनके पैतृक गांव गनियारी लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। तीजन बाई ने अपनी सशक्त…

